फिटनेस से जुड़े लोगों की ख्वाइश होती है कि वो एक ऐसी डायट अपनाएं जिससे वो आसानी से न केवल वजन को नियंत्रित कर सकें, बल्कि फिटनेस के साथ हेल्दी भी रहें। इसके लिए एक्सरसाइज के पहले क्या खाएं व क्या न खाएं यह भी बहुत ही जरूरी है। तभी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पोर्ट्समैन वर्कआउट के साथ खानपान को भी जीवन में शामिल करते हैं। ताकि अच्छी बॉडी बनाई जा सके। खानपान में पौष्टिक व न्यूट्रिशन से भरपूर खानपान का सेवन कर वर्कआउट के बाद शरीर को जल्दी ही रिकवर किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति एक्सरसाइज करने के पहले थोड़ा ही सही लेकिन न्यूट्रिशन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करता है, तो इससे मसल्स डैमेज होने की संभावना कम होती है। वो अच्छे से एनर्जी से भरपूर होकर एक्सरसाइज कर सकता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम एक्सरसाइज के पहले क्या खाएं और क्या नहीं उसके बारे में जानते हैं। ताकि उसे अपने दिनचर्या में शामिल कर अच्छी लाइफस्टाइल हासिल करने के साथ हेल्दी लाइफ पाया जा सके।