backup og meta

लौकी खाने के फायदे: दिल से लेकर स्किन को रखे हेल्दी


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/08/2021

    लौकी खाने के फायदे: दिल से लेकर स्किन को रखे हेल्दी

    सब्जी- मंडी में हरी सब्जियों को देख कर आंखों को सकून मिलता है। ये सब्जि​यां शरीर को फायदे पहुंचाती हैं। हरी सब्जियों में शामिल लौकी खाने के फायदे (Bottle gourd benefits) अनगिनत हैं। इसे कई राज्यों में इसे घीया के नाम से भी जाना जाता है। वैसे कुछ लोगों को लौकी से परहेज होता है। लेकिन, इस आर्टिकल में लौकी खाने के फायदे बताए गए हैं जिनको जानकर आप लौकी की सब्जी से लेकर लौकी का जूस (Bottle gourd juice) भी पीना शुरू कर देंगे और लिस्ट में टॉप पर ले आएंगे। तो लौकी खाने के फायदे (Bottle gourd benefits) के बारे में बात करने से पहले जानते हैं कि लौकी में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

    लौकी खाने के फायदे सेहत को कैसे होते हैं? (Bottle gourd benefits)

    घीया में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जिससे लौकी खाने के फायदे शरीर को मिलते हैं। लौकी में पाए जाने वाले औषधीय गुण इसे सेहत के लिए नंबर वन बनाते हैं। बात की जाए अगर इसमें मौजूद पोषक तत्व की तो सौ ग्राम लौकी में 15 ग्राम कैलोरी, एक ग्राम फैट और 96 प्रतिशत जलीय तत्व पाए जाते हैं। साथ ही लौकी में फाइबर, आयरन, राइबोफ्लेविन, जिंक, थायमिन, मैग्नीशियम जैसे कई न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। घीया में विटामिन-ए, विटामिन-सी (Vitamin C) पर्याप्त मात्रा में होते हैं जिससे शरीर में होने वाली कई कमियों को दूर किया जा सकता है। तो जानते हैं लौकी खाने के फायदे-

    और पढ़ें : वजन कम करने में सहायक डीटॉक्स ड्रिंक

    वजन कम करने के लिए लौकी खाने के फायदे (Bottle gourd for weight loss)

    अगर वजन कम करने के लिए लाख कोशिश कर चुके हैं और फिर भी वेट लॉस (Weight loss) नहीं हो रहा है तो लौकी का जूस रोज पीना शुरू कर दें। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क समझ में आने लगेगा। घीया में पाया जाने वाला फाइबर और वसा की कम मात्रा भोजन को पचाने के साथ-साथ शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने का काम करते हैं। वजन कम करने की एक्सरसाइज के साथ अगर लौकी के रस का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

    दिल की सेहत के लिए फायदेमंद घीया (Bottle gourd for Heart)

    लौकी खाने के फायदे आपके दिल को भी मिलते हैं। घीया के सेवन से आपके ब्लड लिपिड का लेवल संतुलित होता है, जो हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। लौकी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीहाइपरलिपिडेमिया और एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।

    और पढ़ें : वात: इस दोष को संतुलित करने के लिए बदलें अपना डाइट प्लान

    डायबिटीज में लौकी खाने के फायदे (Bottle gourd for Diabetes)

    घीया खाने का फायदा मधुमेह के रोगियों को मिलता है। डायबिटीज (Diabetes) की दवा के साथ-साथ मधुमेह के घरेलू उपचार के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें एंटी डायबिटीज गुण पाए जाते है, जो ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही घीया के सेवन से इंसुलिन सीरम (insulin serum) बढ़ने में मदद मिलती है। एक गिलास घीया का जूस खाली पेट पीने से शुगर बैलेंस रहती है।

    और पढ़ें : क्या मधुमेह में उपयोगी है ग्रीन-टी? जानें इसके फायदे

    लौकी खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) सुधरता है

    लौकी खाने के फायदे की बात करें, तो इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के गुण भी शामिल हैं। अगर घीया का जूस प्रतिदिन पिया जाए तो यह ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स (एक तरह का वसा या लिपिड) और कोलेस्ट्रॉल के लेवल (Cholesterol level) को कम करने में सहायक होता है।

    और पढ़ें : डायबिटीज में फल को लेकर अगर हैं कंफ्यूज तो पढ़ें ये आर्टिकल

    कब्ज से राहत (Bottle gourd for constipation)

    कब्ज से संबंधित समस्या को दूर करने में लौकी मदद करती है। लौकी में मिलने वाली पानी और फाइबर की मात्रा पाचन तंत्र को सक्रिय बनाती है। जिससे पेट फूलना (Bloating) और कब्ज (Constipation) की समस्या से निजात मिलती है। इसमें मौजूद पानी और फाइबर दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। लौकी का रस गर्मी में लू से बचाता है।

    और पढ़ें: क्यों बादाम को भिगोकर खाने की दी जाती है सलाह? जानें भीगे हुए बादाम के फायदे

    यूरिन इंफेक्शन (Urine infection) में राहत

    यूरिनरी डिसऑर्डर (जैसे-यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन) से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए लौकी का सेवन किया जा सकता है। इस हरी सब्जी में विटामिन ए, विटामिन बी, मिनरल, विटामिन सी, आयरन (Iron) की मात्रा प्रचुर होती हैं। साथ ही लौकी के बीज में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो यूटीआई (UTI) के घरेलु उपाय के रूप में अच्छे काम करते हैं।

    लौकी खाने के फायदे लिवर को भी (Bottle gourd for liver)

    अगर लिवर में सूजन के इलाज के लिए लौकी का जूस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे लिवर की सूजन कम होती है।

    घीया के फायदे स्किन को (Bottle gourd for skin)

    लौकी खाने के फायदे त्वचा को भी मिलते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) गुण खराब बैक्टीरिया को त्वचा से दूर रखने का काम करते हैं। वहीं, लौकी की एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज त्वचा को चमकदार बनाती हैं। लौकी का जूस पीने से स्किन में ग्लो आने के साथ ही पिम्पल्स आदि की समस्या भी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

    बालों के लिए घीया की सब्जी खाने के फायदे (Bottle gourd for hair)

    लौकी खाने के फायदे भी लाजवाब हैं। सुनकर हैरानी होगी लौकी के गुण बालों की सेहत भी दुरुस्त रखते हैं। लौकी के जूस के नियमित सेवन से हेयर फॉल (Hair fall) जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है।

    और पढ़ें : डायट एंड इटिंग प्लान- ए-जेड : वेट लॉस और वेट मैनेजमेंट की पूरी जानकारी

    [mc4wp_form id=”183492″]

    लौकी (Bottle gourd) का उपयोग कैसे करें?

    घीया की सब्जी खाने के फायदे या लौकी खाने के फायदे जाने के बाद अगर यह सोच रहे हैं कि इसका उपयोग कैसे करें? तो लौकी का इस्तेमाल इस तरह से किया जा सकता है-

    • कम तेल में लौकी की सब्जी बनाकर खाई जा सकती है। इसे दोपहर या रात में खा सकते हैं।
    • घीया का जूस पिया जा सकता है। अगर मन में सवाल है कि लौकी का जूस कब पीना चाहिए? तो बता दें कि घीया का जूस सुबह के समय पीना चाहिए।
    • लौकी का हलवा का उपयोग भी किया जा सकता है।

    और पढ़ें : अच्छे पाचन से लेकर हेल्दी लिवर तक, गन्ने का रस देता है कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे!

    डायट से जुड़े टाइम टेबल की जानकारी के लिए नीचे दिए वीडियो पर क्लिक करें।

    लौकी के नुकसान (Side effects of bottle gourd)

    लौकी खाने के फायदे अनेक हैं, वैसे ही इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। घीया का रस या सब्जी कड़वी लग रही है, तो उसका सेवन न करें क्योंकि इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। इंडियन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 2011 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कड़वे स्वाद वाली घीया से पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचता है। ऐसा लौकी में टेरेपेनॉयड नामक विषाक्त यौगिक जमा हो जाने की वजह से होता है।

    यह तो मानना ही पड़ेगा कि लौकी में कई बीमारियों का इलाज छुपा होता है। लौकी खाने के फायदे (Benefits of bottle gourd)  जरूर हैं लेकिन, अगर आप घीया के जूस का सेवन करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जूस के लिए छोटी लौकी जिनमें बीज न हो उनका यूज करें। साथ ही जूस को देर तक रख कर न पिएं। ये शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

    उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको लौकी पसंद नहीं है या फिर लौकी से आपको एलर्जी है तो लौकी को खाने के पहले एक बार एक्सपर्ट से राय जरूर लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/08/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement