और पढ़ें : ग्लूटेन फ्री डायट (Gluten Free Diet) क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान
कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates)
कार्बोहाइड्रेट्स मसल्स बनाने के लिए जरूरी है। इसलिए, जिम जाते वक्त डेली डायट प्लान में सही कार्बोहाइड्रेट्स भी लिए जा सकते हैं। हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेट्स को ग्लाइकोजन में बदल देता है। इससे व्यायाम करते हुए हमें ऊर्जा मिलती है। कार्बोहाइड्रेट्स चावल, रोटी, ओट्स और अन्य दालों या अनाजों से प्राप्त किया जा सकता है। अगर हम पर्याप्त मात्रा में उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट्स नहीं लेते हैं तो, शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती।
और पढ़ें : वेजिटेरियन लोग इस डायट को फॉलो करके कम कर सकते हैं वजन
वसा (Fat)
स्वस्थ वसा को भी अपने डेली डायट प्लान में शामिल करना चाहिये, क्योंकि उनसे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इसके साथ वसा के सेवन से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन वो हार्मोन है जो, मसल्स बनाने में मदद करता है। यह आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के साथ दिमाग और अन्य अंगों के लिए भी अच्छा होता है। हेल्दी फैट्स आप बादाम, अखरोट आदि से प्राप्त कर सकते हैं।
अगर जिम जाते हैं तो डेली डायट प्लान (Daily Diet Plan) में न खाएं ये चीजें
- अगर आप जिम जाते हैं तो, आपको डेली डायट प्लान में ऐसी चीजों को खाने से बचना चाहिए, जिनमें अधिक वसा हो। जैसे – ब्रॉक्ली, आलू, चावल आदि। इन चीजों को पचने में अधिक समय लगता है। इसके कारण बॉडी या मसल्स बनाने में यह आपके लिए लाभदायक नहीं होते हैं।
- इसके साथ ही, जिम जाते वक्त डायट में चीनी, नमक, कैफीन, जंक फूड, एल्कोहॉल, मिर्च-मसाले वाले खाने को भी नजरअंदाज कर दें। चूंकि यह सब आपके पेट के लिए भी अच्छे नहीं होते हैं।
और पढ़ें : नॉन-वेजिटेरियन इस डायट से घटा सकते हैं वजन
वर्कआउट से पहले डेली डायट प्लान में क्या खाएं? (What to Eat Before a Workout)
जैसा की आप जानते हैं कि किसी भी मशीन को चलने से पहले ईंधन की आवश्यकता पड़ती है। वैसे ही वर्कआउट करने से पहले हमारे शरीर को कुछ खाने-पीने की जरूरत होती है। वर्कआउट करने से कम से कम एक घंटे पहले कुछ खा लेना चाहिए। ऐसा कुछ जो कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन दोनों की पूर्ती करे। कार्बोहायड्रेट आपको व्यायाम करने के लिए ऊर्जा देगा तो, प्रोटीन से आपके मसल्स बनेंगे।
आप सही और संतुलित वसा भी ले सकते हैं। अगर दिन के किसी अन्य समय में जा रहे हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो, एक कटोरी ब्राउन राइस, एक केला, एक कटोरी दाल आप ले सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो, एक रोटी, एक कटोरी दाल और साथ में अंडा ले सकते हैं। जिम जाने से पहले कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो, कई नुकसान हो सकते हैं।
वर्कआउट के बाद डेली डायट प्लान में क्या खाएं (What to Eat After a Workout)?
वर्कआउट के बाद डेली डायट प्लान में आप क्या खा रहे हैं इस बात का भी खास ध्यान रखें। वर्कआउट के बाद डेली डायट प्लान में आप प्रोटीन शेक ले सकते हैं, जिसमें व्हे प्रोटीन एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है। लोग जिम जाने के बाद केवल तरल पदार्थ ही लेते हैं। यह भी अच्छा विकल्प है क्योंकि यह अच्छे से पच जाते हैं। अगर आप जिम जाने के बाद खाना खाते हैं तो, चावल, अंडे, पनीर, हरी सब्जियां और मछली आदि खा सकते हैं। जिम में वर्कआउट से मसल्स भी टूटते हैं। इनकी मरम्मत करने के लिए शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिम जाते वक्त आपको अपने डेली डायट प्लान में संतुलित और पौष्टिक आहार का चुनाव करना चाहिए।