backup og meta

विटिलिगो: सफेद दाग के रोगियों के लिए डायट प्लान

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/08/2020

    विटिलिगो: सफेद दाग के रोगियों के लिए डायट प्लान

    विटिलिगो एक ऑटोइम्यून स्थिति है। विटिलगो को साधारण भाषा में सफेद दाग कहा जाता है। आपने अक्सर कहीं आते-जाते या अपने आस-पास कुछ लोगों को देखा होगा। जिनके शरीर का कुछ हिस्सा या पूरा शरीर पूरी तरह से सफेद हो जाता है। दरअसल यह तब होता है जब त्वचा के रंगद्रव्य (MELANIN)  का उत्पादन करने वाली यानि त्वचा का रंग बनाए रखने वाली कोशिकाएं प्रभावित होती है या नष्ट हो जाती है।  जिसके परिणामस्वरूप त्वचा पर सफेद पैच होने लगते हैं। विटिलिगो की समस्या वाले लोगों का यह सवाल होता है, कि क्या वो इसका इलाज कर सकते है? आपको बता दें, विटिलिगो वाले ज्यादातर लोगों को इसके होने का कारण भी ज्ञात नहीं होता है।आमतौर पर इसका उपचार स्वंय करना कठीन है लेकिन स्थिति और न बिगड़े इस कारण इसके लिए अलग डायट प्लान दिया जाता है। तो आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की सफेद दाग (विटिलिगो) वाले रोगियों के लिए डायट प्लान क्या है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें : लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के दौरान कहीं ज्यादा खाना तो नहीं खा रहे आप?

    सफेद दाग डायट प्लान क्या है? (What is Vitiligo diet plan)

    सफेद दाग डायट प्लान का अर्थ है कि इसमें यह तय किया जाता है, सफेद दाग वाले रोगी क्या खाएं जिससे उनके उपचार में उनके आहार से मदद मिल सके। अर्थात उनके हालत में जल्दी ही सुधार आ सके और उनकी समस्या और अधिक न बढ़े। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि विटिलिगो के लिए कोई सरल पौष्टिक आहार या ‘विटिलिगो आहार’ नहीं है जो वैज्ञानिक डेटा द्वारा दिया गया हो। विटिलिगो से पीड़ित लोगों की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए या होने वाली किसी भी पोषण संबंधी कमियों को ठीक के लिए एक विशेष आहार का पालन करने की आवश्यकता हो सकती है। तो आइए जानते हैं, सफेद दाग डायट प्लान में आप क्या-क्या खा सकते है।

    सफेद दाग वाले लोग अधिक विटामिन बी-12  वाले आहार लें

    जिन लोगों को सफेद दाग की समस्या है, उन्हें अपने आहार में नियमित रूप से बदलाव करने की आवश्यकता है। उन्हें खान-पान पर ध्यान देते हुए अधिक विटामिन बी-12 वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने की जरूरत है। यह सफेद दाग से उभरने में आपकी सहायता कर सकता है। एक शोध से यह पता चला है कि विटामिन बी-12 की कमी से होमोसिस्टीन बढ़ सकते है, जो हमारे शरीर के रंगद्रव्य को नष्ट करने का कार्य करते हैं तो, इसी कारण से आपको नियमित आहार में विटामिन बी-12 युक्त आहार शामिल करने की जरूरत है। इसके लिए आप दही, अनाज और अन्य विटामिन बी-12 की मात्रा वाले भोजन करें।

    इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    क्विज खेल जानें वर्कआउट के पहले क्या खाएं : Quiz: वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए? जानने के लिए खेलें प्री-वर्कआउट मील क्विज

    सफेद दाग वाले लोग अधिक जिंक वाले भोजन लें

    जिन लोगों को सफेद दाग की समस्या है, उनको अपने खान-पान में बदलाव करके जिंक की मात्रा को खाने में बढ़ा देनी चाहिए। खाने में जिंक का अधिक उपयोग सफेद दाग की समस्या यानि विटिलिगो से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए अधिक से अधिक जिंक वाले आहार लेना चाहिए। आप अपने शरीर में जिंक के स्तर को बढ़ाने के लिए अपने आहार में बीन्स, मेवे और डेयरी खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं।

    सफेद दाग वाले लोग अधिक फोलिक एसिड वाले भोजन लें

    सफेद दाग की समस्या वाले लोगों को अपने आहार में फोलिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने वाले भोजन करना चाहिए। जी हां हमारे शरीर में फोलिक का स्तर कम होना सफेद दाग की समस्या का कारण बन सकता है। इसी कारण से अपने रोजाना के भोजन में फॉलेट की मात्रा वाले भोजन शामिल करें। इससे सफेद दाग से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।  तो अब आपको यह तय करना है कि अब आप खाने में फोलिक की मात्रा वाले अन्न,लीबिया,पालक,ब्रोकली जैसे आहार जो फोलिक एसिड की मात्रा बढ़ा सकते हैं, उनका उपयोग मुख्य रूप से करें। 

    और पढ़ें : खाना पैक करने के लिए आप भी करते हैं एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल, तो जान लें ये बातें

    सफेद दाग वाले लोग अधिक कॉपर वाले भोजन लें

    जिन लोगों को सफेद दाग की समस्या है, उनको अपने खान-पान में बदलाव करके अधिक कॉपर वाले आहार लेने की आवश्यकता होती है। इसके नियमित सेवन से यह स्थिति ठीक की जा सकती है।

    सफेद दाग वाले लोग अधिक विटामिन डी वाले भोजन लें

    सफेद दाग वाले लोगों को अपने आहार में विटामिन डी की अधिक मात्रा वाले भोजन लेने की आवश्यकता होती है। सुबह उठकर आपको सबसे पहले विटामिन डी युक्त आहार लेना चाहिए। अपने आहार में नियमित रूप से  इन गु्णों को शामिल करना सफेद दोग वाले लोगों के लिए बेहतर माना जाता है।

    हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और कब, वीडियो देख जानें एक्सपर्ट सें

    और पढ़ें : मुंह का स्वास्थ्य बिगाड़ते हैं एसिडिक फूड्स, आज से ही बंद करें इन्हें खाना

    सफेद दाग डायट प्लान में क्या-क्या खा सकते हैं।

    • डायट प्लान में आप मूली का सेवन कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप सलाद के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप साबुत अनाज का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप अंजीर का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप बींस का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप हरी सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप बादाम का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप गाजर का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप काबुली चने का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप लाल मिर्च का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप घर में बने घी  का उपयोग कर सकते हैं।

    और पढ़ें : मुंह का स्वास्थ्य बिगाड़ते हैं एसिडिक फूड्स, आज से ही बंद करें इन्हें खाना

    • डायट प्लान में आप अरहर की दाल का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप अखरोट का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप मेथी का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप खजूर का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप आलू का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप नींबू का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप हल्दी का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप अनार का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप टिंडा का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप लौकी का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप करेला का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप तोरई का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप शहद का उपयोग कर सकते हैं।
    • डायट प्लान में आप शहजन का उपयोग कर सकते हैं।

    सफेद दाग डायट प्लान में क्या नहीं खा सकते हैं।

    • सफेद दाग डायट प्लान में नारंगी नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  अमरूद नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में काजू नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  सीताफल नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में बैगन नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में पपीता नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  टमाटर नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  लहसुन नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  दूध नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  दही नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  छाछ नहीं खाना चाहिए।

    और पढ़ें:डायट एंड इटिंग प्लान- ए-जेड : वेट लॉस और वेट मैनेजमेंट की पूरी जानकारी

    • सफेद दाग डायट प्लान में  मांसाहारी खाद्य पदार्थ नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  मछली नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  आर्टिफिशियल कलर वाले भोजन नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में मैदा नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  आचार नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  लाल मांस नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में  जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • सफेद दाग डायट प्लान में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

    इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    shalu द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement