यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाव के लिए कितना रखें एसी का तापमान, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
लॉकडाउन में बोरियत दूर करने के लिए आपके बच्चे के लिए बेस्ट ब्रेन स्टॉर्मिंग इनडोर गेम्स
1. पहेलियां सुलझाना
अगर आपके बच्चे की उम्र दो साल से आठ साल के बीच है, तो पहेलिंया सुलझाना उसके लिए काफी मजेदार हो सकता है। लॉकडाउन में बोरियत दूर करने के लिए आप अपने बच्चे के साथ पहेलियों के खेल में पूरे परिवार को भी शामिल कर सकते हैं। पहेलियों में आप बच्चे से परिवार के ही किसी सदस्य की आदत, पसंद या किसी अजीब हरकत से उसकी पहचान करने के लिए कह सकते हैं।
पहेलियां खेलने के फायदे
पहेलियां सुलझाते समय बच्चे को पहेली के हर एक शब्द और हर एक हरकत को बहुत अच्छे से सुनना और समझना होता है। इसके बाद वो इसे सुलझाने के लिए अपने आस-पास की चीजों पर गौर करेगा साथ ही, अपने दिमाग पर जोर लगाकर उस पहेली से जुड़ी हर बात या घटना को याद करने की कोशिश करेगा। ऐसा करने से बच्चे के ब्रेन पर जोर पड़ता है। इससे ब्रेन की नसों में खून का संचार भी तेज होता है, तो मेमोरी को तेज करने में मददगार साबित हो सकत है।
यह भी पढ़ें: UV LED लाइट सतहों को कर सकती है साफ, कोरोना हो सकता है खत्म
2. सुडोकू
सुडोकू, एक ऐसा खेल जिसे खेलने के लिए जल्दी बड़े लोग भी तैयार नहीं होते हैं। इसमें नौ डिब्बे होते हैं। और हर डिब्बों में नौ-नौ ब्लॉक होता है। सभी डिब्बों में 1 से लेकर 9 तक की गिनती लिखनी होती है। कुछ-कुछ ब्लॉक में पहले से ही गिनती लिखी गई होती है। जिसमें खाली जगहों की गिनती भरती होती है। इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि सभी सुडोकू के बॉक्स में राइट से लेफ्ट भी 1 से लेकर 9 तक की गिनती लिखनी होती है। जिनमें से एक भी गिनती किसी दूसरे बॉक्स से दोहराई नहीं जानी चाहिए। यानि आपको हर तरफ 1 से 9 तक की गिनती ही लिखनी होती है, जिसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं, सभी कॉलम और बॉक्स शामिल हैं। साथ ही, एक भी गिनती एक भी कॉलम या बॉक्स में दोहराई भी नहीं जानी चाहिए। सुडोकू खेलने में आपके बच्चे को कई घंटों से लेकर कई दिनों और कई हफ्तों का भी समय लग सकता है। जिसे खेलने में आप भी अपने दिमाग इस्तेमाल कर सकते हैं।