backup og meta

सास-ससुर के साथ रिश्ते में लाएं सुधार, लॉकडाउन में आजमाएं ये 9 टिप्स

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/06/2020

    सास-ससुर के साथ रिश्ते में लाएं सुधार, लॉकडाउन में आजमाएं ये 9 टिप्स

    इस समय पूरी दुनिया खतरनाक वायरस कोविड-19 से लड़ रही है। इसके चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है, जिस कारण सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। शादीशुदा महिलाएं जो अपने ससुराल में लॉकडाउन हैं उनके लिए यह समय थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। भले ही सास बहू का रिश्ता जितना अच्छा क्यों न हो लेकिन यह रिश्ता ही ऐसा है कि किसी न किसी बात पर मनमुटाव होना तय है। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी जिस घर में चार बर्तन होंगे, वो तो खड़केंगे ही। लॉकडाउन के हर एक दिन के साथ सास के साथ होने वाली परेशानियों से आपकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इस समय को आपको कैसे इस्तेमाल करना है यह आप पर भी निर्भर करता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो कर लॉकडाउन में सास ससुर के साथ अच्छे रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद होगी।

    लॉकडाउन में सास ससुर के साथ ऐसे रिश्तों को बनाएं मजबूत

    जैसे हैं उन्हें वैसे अपनाए

    अब जब आप लॉकडाउन के चलते घर पर हैं तो ये लाजमी है कि आप दिनभर सास ससुर की हर एक्टिविटी नोटिस कर पाएंगे। आपको उनके द्वारा किए जा रहे कई कार्य बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे। दिनभर में आप कई चीजें ऐसी देखेंगी जो आपको पसंद नहीं होंगी जिसके बाद आपके मन में फ्रस्टेशन भरती जाएगी। ये फ्रस्टेशन आने वाले हफ्तों में बुरा रूप लें। उससे पहले आपको यह समझना होगा कि आपमें और उनकी उम्र में अंतर है। जरूरी नहीं जिस तरह से आपको चीजे करना पसंद हो वैसे ही उनको भी हो। बेहतर होगा कि आपके सास ससुर जैसे हैं आप उन्हें वैसे ही अपनाए। लॉकडाउन में सास ससुर के साथ अच्छा रिश्ता बनाने में यह टिप पक्का काम करेगी।

    यह भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन में अपनाएं ये गुड हैबिट्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी, इस क्विज से जानें सारी बातें

    दिनों की गिनती करें और बेहतर महसूस करें

    अपने कैलेंडर पर हर दिन के खत्म होने पर निशान लगाएं। इस कठिन समय में ऐसा करके आपको थोड़ी राहत महसूस होगी। आप जब यह सोचेंगे कि अब इतने दिन बाकी तो आपकी घर पर रहने की फ्रस्टेशन अपने आप कम होगी। दिमाग को राहत मिलेगी तो आप सास ससुर से हुए मनमुटाव को भी अच्छे से हैंडल कर पाएंगी।

    उनकी भावनाओं को भी समझें

    जिस तरह से आपको घर में बंद होने की फ्रस्टेशन हो रही है ठीक उसी तरह परिवार के बुजुर्गों को भी स्ट्रेस होना लाजमी है। ऐसे में उनके द्वारा आपको कुछ कमेंट करने का कारण उनका स्ट्रेस हो सकता है। इसलिए ऐसी परिस्थिती में उन्हें समझें। जिस तरह आप परेशान हो रहे हैं उन्हें भी परेशानी हो रही है। यदि आप इस तरीके से उनको समझेंगे तो आप लोगों में होने वाली आधी समस्या ऐसे ही शांत हो जाएंगी।

    ह भी पढ़ें: लॉकडाउन : एल्कोहल विद्ड्रॉल स्टेटस के बारे में जानकारी है आपको, अगर हां तो खेलें क्विज

    लॉकडाउन के इस समय का करें बेहतर इस्तेमाल

    अब जब आप घर में कैद हैं ही तो क्यों न इस समय का इस्तेमाल सास ससुर के साथ अच्छा समय बिताने के लिए किया जाए। अपने सास ससुर की पसंद के कामों को करें। उन्हें किताब पढ़ना पसंद है तो उनके साथ किताब पढ़ें। उनको पेंटिग करना पसंद है साथ में पेंट करें। उनकी पसंद का खाना बनाएं। उनके हाथ की कोई रेसिपी पसंद है तो वो सीखें। साथ में मिलकर गार्डनिंग करें। इससे आप दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बनेगा। ये दिन आपको दोबारा नहीं मिलेंगे। तो क्यों न इस समय को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर लिया जाए।

    जितना हो सके उनसे बात करने की कोशिश करें

    जब आप दोनों दफ्तर चले जाते हैं तो आपके सास ससुर पूरा दिन आपका इंतजार करते हैं। दिन भर थक हार कर घर वापस आने पर आपके लिए उनसे ज्यादा बात करने की हिम्मत नहीं होती। लेकिन अब जब आप घर पर हैं तो अपने कमरे से बाहर निकलें। उनसे बातें करें। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और आप लोगों का रिश्ता अच्छा होगा। लॉकडाउन में सास ससुर संग रिश्तों में यह मिठास घोलने जैसा काम करेगा।

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज के मामलों में हो रही है बढ़ोतरी, जानिए

    अपने साथ सास ससुर को भी कराएं एक्सरसाइज

    घर पर रहकर खुद तो एक्सरसाइज करें ही साथ में सास ससुर को भी एक्सरसाइज कराएं। जरूरी नहीं आप उन्हें प्रॉपर एक्सरसाइज कराएं। आप चाहे तो योगा कर सकते हैं। आप लोग कोई एक्टिविटी कर सकते हैं जिससे आप कैलोरी भी बर्न कर लें। इससे आप लोगों में हेल्दी रिलेशनशिप बना रहेगा, जिससे कम मनमुटाव होंगे। लॉकडाउन में सास ससुर के साथ रिश्ता मजबूत बनाने का यह अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

    पति की मदद लें सकती हैं

    यदि आप घर में नई हैं और सास ससुर के बारे में ज्यादा नहीं जानती हैं तो इसमें पति की मदद लें। पति के जरिए बहू न सिर्फ लोगों के विचारों के बारे में जान सकती है, बल्कि उनकी पसंद और नापसंद भी बहुत जल्दी समझ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कैसे समय बिता रहे हैं आपके चहेते बॉलीवुड सेलिब्रिटी

    अपनी परेशानियों के बारे में बात करें

    हर कोई हर तरह के काम करने की क्षमता नहीं रखता है। इसलिए, जो काम आप नहीं कर पा रही हैं, उसके बारे में आपको अपने सास ससुर को बताना चाहिए। ऐसा करने से आपके सास ससुर आपको उस काम करना सीखाएंगे। जब तक आप बताएंगी उन्हें नहीं समझ आएगा। अगर आप अपनी इस तरह की परेशानियों के बारे में उनसे बात नहीं करेगी, तो दोनों के रिश्तों में एक दूरी आ सकती है, जो वक्त के साथ बढ़ भी सकती है।

    उम्मीद है हैलो स्वास्थ्य के इस आर्टिकल में बताए गए सेल्फ एक्सपीरिएंस से आपको कुछ टिप्स मिले होंगे। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप अपने सास ससुर से रिश्ता और मजबूत बनाने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएंगी। इसके अलावा, अगर आपके पास भी कोई टिप्स हैं, तो हमारे साथ जरूर शेयर करें। अगर इस आर्टिकल के बारे में आपकी कोई राय है, तो हमारे साथ हमारे फेसबुक पेज पर जरूर शेय करें। इसके अलावा, ये आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरतें ये सावधानी

    भारत सरकार ने लोगों के लिए कुछ सलाह दी है। इन एहतियात रूपी सलाह को फॉलो करने से आप कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक बच सकते हैं। 

    1. हाथों को धोने के लिए साबुन व पानी का उपयोग करें
    2. बेवजह कहीं भी जानें या भीड़ बनने से बचें।
    3. आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।
    4. छींकते या खांसते हुए अपने मुंह और नाक को ढककर रखें।
    5. अगर आपको बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो जल्दी से जल्दी डॉक्टर से मिलें।
    6. अपने हेल्थ केयर प्रोवाइडर की बात को ध्यान से सुने और उसे फॉलो करें।
    7. अपने मुंह और नाक को मास्क से अच्छी तरह कवर करें कि उसमें किसी भी तरह का गैप न रहे।
    8. मास्क एक बार इस्तेमाल करने के बाद उसे दोबारा इस्तेमाल न करें।
    9. मास्क को पीछे से हटाएं और उसे इस्तेमाल करने के बाद आगे से न छूएं।
    10. अगर आप मास्क लगा रहे हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को एल्कोहॉल बेस्ड हैंड रब या फिर साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
    11. इस्तेमाल करने के बाद मास्क को तुरंत एक बंद डस्टबिन में फेंक दें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/06/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement