backup og meta

स्कंक गोभी के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Skunk Cabbage

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/11/2020

स्कंक गोभी के फायदे एवं नुकसान – Health Benefits of Skunk Cabbage

परिचय

स्कंक गोभी क्या है?

ये बारहमासी उगाया जाने वाला पौधा है। स्कंक गोभी एक फूलों वाला पौधा है और वसंत ऋतु में खिलने वाले पौधों में से एक है। इसमें फूल पत्तियों से पहले दिखाई देते हैं और एक मैरून या हरे रंग की हुड के आकार की पत्ती के रूप में होती है, जिसे स्पैथ कहा जाता है। जो एक घुंडी जैसी संरचना को घेर लेती है उसे स्पैडिक्स कहते हैं। स्पैडिक्स असल में कई पंखुड़ियों वाले फूलों का मांसल स्पाइक है। जैसे-जैसे फूल बढ़ता है, परागण अधिक खुलता है, जिससे कीड़े और पतंगे फूलों में प्रवेश करते हैं और पॉलिनेशन होता है। ये पौधा लगभग 50 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। 

इस पौधे का नाम स्कंक इसलिए है कि इसमें से बदबू आती है। जिससे कीड़े और पतंगे इसके फूल की तरफ आकर्षित होते हैं। इसकी महक कीड़ो-पतंगों को सड़े हुए मांस की तरह लगती है। जिससे आराम से इसका पॉलिनेशन हो पाता है। 

स्कंक गोभी कैसे कार्य करती है?

यह गोभी कैसे कार्य करती है, इस संदर्भ में पर्याप्त अध्ययन उपलब्ध नही हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि इस गोभी में ऐसे कैमिकल्स होते हैं, जो दर्द से राहत देते हैं और रिलेक्सेशन का कारण बनते हैं।

और पढ़ें: Abuta: अबूटा क्या है?

उपयोग

स्कंक गोभी का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

यह गोभी एक पौधा है। इस गोभी में से बदबू आती है, जिसके कारण इसे यह नाम दिया गया। स्कंक गोभी की जड़ों और जमीन के नीचे के तने को दवा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

लोग निम्नलिखित परिस्थितियों में इस गोभी का सेवन करते हैं:

सावधानियां और चेतावनी

स्कंक गोभी का इस्तेमाल करने से पहले मुझे क्या पता होना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में स्कंग गोभी का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें:

  • यदि आप प्रेग्नेंट या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं। दोनों ही स्थितियों में सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही दवा खानी चाहिए।
  • यदि आप अन्य दवाइयां ले रही हैं। इसमें डॉक्टर की लिखी हुई और गैर लिखी हुई दवाइयां शामिल हैं, जो मार्केट में बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
  • यदि आपको स्कंक गोभी के किसी पदार्थ से एलर्जी है या अन्य दवा या औषधि से एलर्जी है।
  • यदि आपको कोई बीमारी, डिसऑर्डर या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन है।
  • यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी जैसे फूड, डाई, प्रिजर्वेटिव्स या जानवरों से एलर्जी है।

अन्य दवाइयों के मुकाबले आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में रेग्युलेटरी नियम अधिक सख्त नही हैं। इनकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। स्कंग गोभी का इस्तेमाल करने से पहले इसके खतरों की तुलना इसके फायदों से जरूर की जानी चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बालिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।

स्कंक गोभी कितनी सुरक्षित है?

ज्यादातर मामलों में मौखिक रूप से स्कंक गोभी का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है।

और पढ़ें: Alkanna: रतनजोत क्या है?

विशेष सावधानियां और चेतावनी

  • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग में इस गोभी का सेवन करना संभवतः असुरक्षित हो सकता है। यह गोभी मासिक धर्म को शुरू कर सकती है या यूटरस में कॉन्ट्रैक्शन का कारण बन सकती है। यह गर्भपात का कारण बन सकता है।
  • ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इस गोभी का सेवन करना कितना सुरक्षित है, इस संबंध में पर्याप्त शोध उपलब्ध नही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसका सेवन करने से बचें।
  • पेट या आंत की समस्या (जैसे गेस्ट्रोसफेगियल रिफ्लक्स डीजेज (gastroesophageal reflux disease), अल्सर, अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन रोग) जैसी स्थितियों में इस गोभी का सेवन करना खतरनाक हो सकता है।
  • गुर्द की पथरी: इस गोभी में ओक्सेलेट नामक कैमिकल होता है, जिससे किडनी में पथरी बनती है। गुर्दे की पथरी की स्थिति में इस गोभी का सेवन स्थिति को और भी बदतर बना सकता है।

साइड इफेक्ट्स

स्कंक गोभी से मुझे क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इस गोभी का अधिक मात्रा में सेवन करने से उबकाई, उल्टी, डायरिया, सिर दर्द, चक्कर आना, दृष्टि में कमी आना और पेट में ऐंठन हो सकती है।

हालांकि, हर व्यक्ति को यह साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। उपरोक्त दुष्प्रभाव के अलावा भी इस गोभी के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर सूचीबद्ध नहीं किया गया है। यदि आप इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ेंः Alfalfa: अल्फाल्फा क्या है?

प्रभाव

स्कंक कैबेज से मुझे क्या रिएक्शन्स हो सकते हैं?

यह गोभी आपकी मौजूदा दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है या दवा का कार्य करने का तरीका परिवर्तित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या हर्बालिस्ट से संपर्क करें।

डोसेज

उपरोक्त जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

स्कंक कैबेज का सामान्य डोज क्या है?

हर मरीज के मामले में स्कंक गोभी का डोज अलग हो सकता है। जो डोज आप ले रहे हैं वो आपकी उम्र, हेल्थ और दूसरे अन्य कारकों पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा ही सुरक्षित नहीं होती हैं। स्कंक गोभी के उपयुक्त डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।

और पढ़ें: Agave : रामबांस क्या है?

स्कंक कैबेज किन रूपों में आती है?

स्कंक गोभी निम्नलिखित रूपों में उपलब्ध हो सकती है:

  • स्कंग गोभी लिक्विड एक्स्ट्रैक्ट (Skunk cabbage liquid extract)
  • स्कंक गोभी (Symplocarpus Foetidus) घोल

इस आर्टिकल में हमने आपको स्कंक गोभी से संबंधित जरूरी बातों को बताने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस से जुड़े किसी अन्य सवाल का जवाब जानना है, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे। अपना ध्यान रखिए और स्वस्थ रहिए।

[mc4wp_form id=’183492″]

हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई भी मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

डॉ. पूजा दाफळ

· Hello Swasthya


Sunil Kumar द्वारा लिखित · अपडेटेड 06/11/2020

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement