यीस्ट इंफेक्शन होना:
शुगर से प्रभावित महिला और पुरुष दोनों को ही अत्यधिक ग्लूकोज की वजह से यीस्ट इंफेक्शन हो सकता है। ये इंफेक्शन अंगुलियों के बीच में, ब्रेस्ट के नीचे या सेक्स ऑर्गन्स के आसपास हो सकता है। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
बार-बार पेशाब आना:
जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो बार-बार पेशाब आने लगता है। शरीर में इकट्ठा हुआ शुगर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर आने लगता है। इसी वजह से इससे प्रभावित व्यक्ति को बार-बार पेशॉब जाने की इच्छा होती है। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
और पढ़ें : डबल डायबिटीज की समस्या के बारे में जानकारी होना है जरूरी, जानिए क्या रखनी चाहिए सावधानी
नजर कमजोर होना:
डायबिटीज का आंखों पर बहुत जल्दी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपको दिखना कम हो सकता है। शुगर के कारण आंखों के पर्दो को नुकसान होता है। शुगर के कारण खत्म हुई नजर दोबारा ठीक नहीं होती। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
घाव जल्दी न भरना:
सब्जी काटते हुए हाथ पर कट लगने और शेविंग करते कट लगने पर घाव जल्दी ठीक नहीं होता या फिर बहुत धीरे-धीरे ठीक होता है तो यह भी शुगर के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। ऐसा महसूस होने पर आप इसे अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
और पढ़ें: बच्चों में डायबिटीज के लक्षण से प्रभावित होती है उसकी सोशल लाइफ