backup og meta
खोज
स्वास्थ्य उपकरण
बचाना

रेखा का फिटनेस फंडा, जिससे आप भी बन सकते हैं एवरग्रीन

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

रेखा का फिटनेस फंडा, जिससे आप भी बन सकते हैं एवरग्रीन

बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा आज 65 वर्ष की हो गई हैं। लेकिन, उन्हें देखकर आज भी लोगों की धड़कन थम जाती है। चाहे उनकी खूबसूरती हो या उनकी ​एक्टिवनेस किसी से भी उनकी उम्र का अंदाजा लगना मुश्किल ही लगता है। उनके फैंस ही नहीं, बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियां भी उनकी सुंदरता और फिटनेस की कायल हैं। जिंदादिल रेखा की खूबसूरती और फिटनेस का राज हर कोई पाना चाहता। पोती से लेकर दादी तक हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह ताउम्र रेखा की तरह ही दिख सकें और एक्टिव रह सकें। रेखा का फिटनेस फंडा हर कोई जानना चाहता है। इसीलिए उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं रेखा के फिटनेस से लेकर डायट तक की रूटीन।

यह है रेखा का फिटनेस फंडा

योगा और मेडिटेशन पर करती हैं विश्वास

कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो रेखा योगा करना नहीं भूलती हैं। रेखा का मानना है कि फिट रहने की कुंजी यही है कि आप किसी न किसी तरह के व्यायाम से जुड़े रहें। वह रोजाना योगासन, डांस या कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। रेखा कहती हैं कि शारीरिक मजबूती के साथ ही मानसिक मजबूती भी जरूरी है। योगा के साथ—साथ वह मेडिटेशन पर भी पूरा ध्यान देती हैं।

एक्टिव रहने को मानती हैं जरूरी

रेखा का फिटनेस फंडा उनका एक्टिव रहना भी है। वह घर के ज्यादातर काम खुद ही करना पसंद करती हैं। गार्डनिंग का उन्हें बहुत शौक है। यह शौक उन्हें एक्टिव भी रखता है और खुश भी।

समय अनुसार करती हैं सारे काम

रेखा का स्किन से लेकर बॉडी को फिट रखने का सबसे बड़ा मंत्र जल्दी खाओ, जल्दी उठो और स्वस्थ रहो है। रेखा रोजाना रात के साढ़े सात बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं। उनका मानना है कि जल्दी खाना करने से आप हल्का महसूस करते हैं। समय पर खाना खाने के साथ ही वह समय पर उठना और सोना भी करती हैं। वह अच्छी नींद को अच्छे लाइफस्टाइल का हिस्सा मानती हैं। यही कारण है कि वह पार्टी आदि इवेंट्स पर ज्यादातर नहीं जाती हैं क्योंकि, उन्हें जल्दी सोना होता है।

पौष्टिकता से भरपूर डायट

डायट की बात की जाए तो रेखा की डायट पौष्टिक तत्‍वों से भरपूर होती है। भूखे पेट रहकर पतले होने पर वह विश्वास नहीं करती हैं। उनका मानना है कि भूखे पेट आप सिर्फ कमजोर हो सकते हो स्वस्थ नहीं। रोजाना उनकी डायट की बात की जाए तो वह दो रोटी, बहुत ही कम तेल में बनी सब्जी और दही खाना पसंद करती हैं। मसालों से भी वह दूर रहना ही पसंद करती हैं। वहीं वह जंक फूड से भी कोसों दूर रहना पसंद करती हैं।

और पढ़ें : स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपने लिए बॉडी लोशन

हाइड्रेटेड रहती हैं

हर जगह हाइड्रेटेड रहने की बात सुनना आम बात हो गई है। डॉक्टर से लेकर बड़े—बुजुर्गों तक सब हाईड्रेटेड रहने की बात कहते हैं। अच्छी स्किन और हेल्थ के लिए रेखा भी यही फंडा अपनाती हैं। रेखा दिनभर में बहुत सारा पानी पीती हैं। इसके साथ ही वह डब्बा बंद जूस के बजाए फ्रेश जूस पीना पसंद करती हैं।

अरोमाथेरिपी और स्पा भी हैं पसंद

रेखा को अरोमाथेरिपी और स्पा ट्रीटमेंट लेना भी पसंद है। रेखा का मानना है कि इन थेरिपी से जहां दिमाग शांत होता है, वहीं शरीर में भी एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

चेहरे का ऐसे रखती हैं ख्याल

चेहरे को ज्यादा से ज्यादा साफ रखने की बात रेखा करती हैं। उनका मानना है कि स्किन को सही से साफ रखना चाहिए और मॉस्चराइज करना चाहिए। यदि चेहरे पर मेकअप हो तो उसे सही से साफ करने के बाद ही सोना चाहिए।

और पढ़ें : चमकदार त्वचा चाहते हैं तो जरूर करें ये योग

बालों के लिए घरेलू पैक

रेखा महंगे—महंगे हेयर पैक के बजाए घर पर उपलब्ध चीजों से बनाए गए हेयर पैक पर भरोसा करती हैं। बालों में ज्यादातर वह दही, शहद और अंडे के सफेद भाग से बनाया हुआ पैक लगाती हैं। बालों के लिए किए जाने वाले उपकरणों से भी वह दूर रहती हैं।

कुल मिलाकर रेखा का फिटनेस फंडा है कि नेचुरल चीजें फायदेमंद होती हैं और इनमें से ज्यादातर से कोई साइड—इफेक्ट भी नहीं होता। वहीं खुश रहने और एक्टिव रहने को वह प्राथमिकता देती हैं।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 12/03/2021

ad iconadvertisement

Was this article helpful?

ad iconadvertisement
ad iconadvertisement