पेट की समसया होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस बारे में ग्लोब हॉस्पिटल, मुबंई की डॉक्टर दीपक अग्रवाल का कहना है कि आजकल लोगों की लाइफ स्टाइल इतनी ज्यादा बिगड़ चुकी है कि लोगों में पेट की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। पेट में गैस बनना आम बात है, लेकिन इसकी वजह से कई बार लोगों के शरीर के और हिस्सों में भी दर्द शुरू हो जाता है। एक आम दिखने वाली गैस की बीमारी कई बार जानलेवा भी साबित हो सकती है। पेट की समस्या पर कई तरह के घरेलू उपायों को भी अपनाया जा सकता है,जैसे कि
पेट की बीमारियां होने पर करें ये घरेलू उपचार
1-एसिडिटी के लिए
एसिडिटी की समस्या भी आजकल लोगों में अधिक देखी जाती है। कई बार पेट लोगों में इसकी समस्या काफी ज्यादा देखी जाती है। एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। जब पेट में भोजन कम और एसिड ज्यादा होने लगता है, तो एसिडिटी की समस्या हो जाती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अपने खानपान में बदलाव लाएं। खाने में मसालेदार और ऑयली भोजन से बचें। इसके अलावा कई बार लंबे समय तक भूंखे रहने के कारण भी एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि एसिडिटी का एक कारण मसालेदार भोजन, तनाव और नींद की कमी है। एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो केला, तरबूज, पपीता और खीरा खाएं। इससे आपको काफी आराम होगा। दिन भर में 3 लीटर के लगभग पानी पिएं। सुबह उठकर खाली पर 2 से 3 गिलास, तो जरूर।
3- उल्टी
बार-बार उल्टी आना और जी मिचलाना पेट में रोग का कारण हो सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। उल्टी आने पर आप घरेलू उपचार भी अपना सकते हैं। अदरक का रस इसके लिए काफी प्रभावकारी माना जाता है। आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा अदरक का रस भी मिलाकर के ले सकते हैं। इसके अलावा पुदीने का तेल भी उल्टी रोकने में मददगार होता है। नींबू का सेवन कर भी उल्टी की समस्या से बचा जा सकता है। पुदीने के पत्ते और शहद की चाय बना कर पीने से भी इस समस्या में फायदा होता है। उल्टी आने पर लाइट भोजन ही करना चाहिए, जैसे कि दही और चावल या खिचड़ी आदि।