स्टेंट क्या है, आपको ये जानकारी तो मिल गई होगी, लेकिन ये भी जान लें कि इससे शरीर को लाभ भी मिलता है लेकिन, एक बार स्टेंट लगने के बाद उसे फिक्स कर दिया जाता है और कुछ समय बाद स्टेंट उसी स्थान पर सही तरह से स्थापित हो जाता है। कई लोग इस बात को लेकर भी चिंतित होते हैं की स्टेंट क्या है और इसे इंसर्ट करने के बाद क्या यह अपने जगह से हिल भी सकता है। वैसे तो हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार ऐसी कोई भी परेशानी नहीं होती है लेकिन, अगर पेशेंट को परेशानी महसूस होती है तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें। आजकल लगाए जाने वाले स्टेंट लगभग एक ही साल में गल जाते हैं और किसी भी तहर की परेशानी भी नहीं होती है। फिर भी अगर आप आसमंजस में हैं तो आप इस बारे में डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।
और पढ़ें : लड़का या लड़की : क्या हार्टबीट से बच्चे के सेक्स का पता लगाया जा सकता है?
स्टेंट ट्यूब: कौन-से स्टेंट रहता है बेहतर ?
स्टेंट की सहायता से धमनियों यानी एर्टरी को क्लीन करने में हेल्प मिलती है। स्टेंट की कीमत भारत में और विदेशों में अलग-अलग हो सकती है। अगर ये कहा जाए कि स्टेंट की कीमत हजार रूपय से लाख रुपय तक हो सकती है तो ये गलत नहीं होगा। स्टेंट की कीमत अस्पताल पर भी निर्भर करती है। अगर आप सरकारी अस्पतास में स्टेंट लगवा रहे हैं तो उसकी कीमत कम होगी, वहीं प्राइवेट अस्पताल में इसकी कीमत अधिक हो सकती है। आपको स्टेंट के लिए 60 से 70 हजार रूपया हो सकती है। भारत में लगातार दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए स्टेंट की डिमांड भी बढ़ती जा रही है।
और पढ़ें : Cholesterol Injection: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का इंजेक्शन कम करेगा हार्ट अटैक का खतरा
स्टेंट ट्यूब के लेकर क्या आपके मन में भी शंका है ?
स्टेंट को लगाए जाने के बाद लोगों के मन में ये शंका जरूर आ सकती है कि कहीं स्टेंट लगाने के कुछ समय बाद ही बंद न हो जाए। ये बात सच है कि तकनीकी के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। ठीक यही बात स्टेंट पर भी लागू होती है। स्टडी में ये बात सामने आई है कि स्टेंट लगावाने के बाद बहुत कम प्रतिशत मरीजों को इस प्रकार की समस्या होती है। यानी ये कहना गलत है कि स्टेंट लगवाने के कुछ ही समय बाद उसके बंद हो जाने का खतरा रहता है। स्टेंट लगवाने के बाद डॉक्टर पेशेंट को बहुत सी सावधानी बरतने के लिए कहते हैं।
लाइफ स्टाइल पर दें विशेष ध्यान
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि खराब लाइफस्टाइल के कारण हार्ट संबंधि समस्या होती है, इसलिए इलाज के बाद आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए। डॉक्टर आपको रेगुलर मेडिसिन के साथ ही खाने में कुछ परहेज और एक्सरसाइज की सलाह दे सकते हैं। अगर आप डॉक्टर की बताई गई बातों पर अमल करेंगे तो पाएंगे कि आपकी समस्याएं अब कम होने लगी हैं। ब्लॉकेज कैसा है, इसके अनुसार ही डॉक्टर ट्रीटमेंट देते हैं। जिन पेशेंट की धमनी में कैल्शियम अधिक मात्रा में जम जाता है, उन्हें हटाने के लिए डॉक्टर तकनीकी की सहायता से उसे हटाते हैं।
ध्यान दें
अगर आप स्टेंट क्या है या इसके फायदे से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। आपको इस आर्टिकल के माध्यम से स्टेंट के बारे में जानकारी मिल गई होगी। आप स्वास्थ्य संबंधि अधिक जानकारी के लिए हैलो स्वास्थ्य की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो हैलो स्वास्थ्य के फेसबुक पेज में आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।