किन्हें हो सकता है वजायनाइटिस?
वजायनाइटिस ज्यादातर महिलाओं को होता है। ये अमूमन 18 साल से 40 साल तक की महिलाओं को होने का खतरा ज्यादा रहता है।
वजायनाइटिस के लक्षण क्या हैं?
वजायनाइटिस के लक्षण बैक्टीरियल वजायनॉसिस और यीस्ट इंफेक्शन की तरह ही होते हैं।
वजायनाइटिस होने के क्या कारण हैं?
वजायनाइटिस होने के लिए नुकसानदायक बैक्टीरिया जिम्मेदार होते हैं।वजायनाइटिस उन्हीं बैक्टीरिया से होते हैं, जो बैक्टीरियल वजायनॉसिस के लिए जिम्मेदार होते हैं।
वजायनाइटिस का इलाज क्या है?
वजायनाइटिस का इलाज एंटीबायोटिक्स के द्वारा किया जाता है। इसके अलावा सेक्स करते समय कॉन्डम का प्रयोग जरूर करें। जिससे आपको वजायनाइटिस होने का खतरा कम हो जाएगा।
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) महिलाओं में होने वाली सबसे सामान्य बीमारी है। वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन (WHO) के रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 50 प्रतिशत महिलाओं को कभी ना कभी यूरिन इंफेक्शन की परेशानी हुई है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का मुख्य कारण सफाई (हाइजीन) नहीं रखना माना जाता है। जिसमें योनि व मूत्रमार्ग में जलन और दर्द भी हो सकता है। UTI किसी भी उम्र की महिला को कभी भी हो सकता है।
किन्हें हो सकता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन?
यूटीआई होना बहुत सामान्य है। ये 25 में से 10 महिलाओं को होता ही है। इसके अलावा 25 में से 3 पुरुष भी यूटीआई की समस्या से परेशान रहते हैं। पुरुष यूटीआई से कम प्रभावित होते हैं क्योंकि उनका मूत्रमार्ग महिलाओं की तुलना में लंबा होता है। जिससे बैक्टीरिया को महिलाओं के यूरिनरी ट्रैक्ट को प्रभावित करने में आसानी होती है।
यूटीआई होने का सबसे ज्यादा खतरा निम्न लोगों को होता है :
यूटीआई के लक्षण क्या हैं?
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण निम्न हैं :
- बार-बार पेशाब लगना
- साफ नहीं बल्कि धुंधली पेशाब होना
- पेशाब से या वजायना से बदबू आना
- पेशाब करने में दर्द या जलन महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द होना
- ज्यादा देर तक टॉयलेट पास होना
- संक्रमण के कारण बुखार आना
- किडनी में इंफेक्शन होना