स्किनी से मस्क्युलर तक का सफर आसान नहीं होता है। पतला पापड़, माचिस की तीली, कांटा जैसे कई खिताब पतले लोगों को दिए जाते हैं। खैर ये सब तो तानेबाजी है। आप पतले हैं और मन में सोच लिया है कि कुछ भी हो जाए, इस साल तो वेट गेन करके ही रहेंगे, तो ये खबर आपकी मदद कर सकती है। वेट गेन के लिए थोड़ी सी मेहनत तो आपको करनी पड़ेगी। कुछ भी खाकर वेट गेन करना ठीक नहीं है। खाना तो हम सभी खाते हैं लेकिन जब बात वेट गेन करने की होती है तो डायट और एक्सरसाइज दोनों ही अपनी जगह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हो सकता है आपने अब तक इन बातों पर ध्यान न दिया हो या फिर पतले होने कि वजह से कभी भी एक्सरसाइज न की हो, तो परेशान न हो। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वेट गेन के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। इन्हें अपनाकर आप भी मस्क्युलर बन सकते हैं।