बहुत सारी महिलाएं चेहरे पर दाने होने से परेशान होती हैं। पिंपल्स (एक्ने) के कारण कई लोगों में आत्मविश्वास में कमी भी देखी जाती है। वहीं कुछ लोग हीन भावना का शिकार हो जाते हैं। कई लोग इसके लिए ट्रीटमेंट कराते हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन इन सब से पहले यह जानें कि पिंपल्स (एक्ने) होने के क्या कारण हैं। इसके बाद मुंहासों से निजात पाने के टिप्स को फॉलो करें।