backup og meta

जानिए मुंहासे होने के 6 कारण और उनसे छुटकारा पाने के उपाय

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/02/2022

    जानिए मुंहासे होने के 6 कारण और उनसे छुटकारा पाने के उपाय

    मुंहासे होना एक आम समस्या है जो हर किसी को किसी न किसी उम्र में होती है। जब स्किन के पॉर्स ऑइल ,धूल ,मिट्टी की वजह से ब्लॉक हो जाते हैं तो थोड़े दिन में मुंहासे का रूप ले लेते हैं। लोग अक्सर पिम्पल को फोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए इससे चेहरे पर दाग रह जाते हैं जिनको हटाना मुश्किल होता है। कभी-कभी बढ़ती उम्र के साथ हार्मोनल चैंजेस होने की वजह से भी मुंहासे होने के कारण बन जाते हैं। अधिकतर ऑइली स्किन वालों को पिम्पल प्रॉब्लम ज्यादा होती है लेकिन, ऐसा नहीं है कि नार्मल और ड्राई स्किन वालों को मुंहासे नहीं होते।

    एक्ने को स्किन डिजीज कहा जा सकता है। स्किन की ये समस्या 4 व्यक्तियों में से 3 व्यक्ति को हो सकती है। एक्ने यानी मुहांसे की समस्या 11 साल से 30 साल के लोगों में पाई जाती है। यानी इस उम्र में एक्ने होने की संभावना अधिक होती है। ये डिजीज खतरनाक नहीं होती है लेकिन एक्ने की वजह से चेहरे पर दाग बन जाते हैं। मुंहासे होने के कारण एक नहीं बल्कि कई हैं। मुहांसे अनुवांशिक कारणों से भी हो सकते हैं। साथ ही स्ट्रेस, क्लाइमेट और मेकअप भी मुहांसे के लिए जिम्मेदार हो सकता है। आपको अगर इस बारे में जानकारी नहीं है तो आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

    जानिए मुंहासे होने के कारण (Causes of Acne)

    और पढ़ें : चेहरे से अनचाहे बालों को है हटाना, तो आजमाएं कुछ आसान घरेलू उपाय

    1. मुंहासे होने के कारण हैं पीरियड के दौरान हाॅर्मोनल चेंजेस

      महिलाओं में 20 से 40 की उम्र में पिम्पल प्रॉब्लम ज्यादा होते हैं क्योंकि इस उम्र में बॉडी में हाॅर्मोनल चेंजेस सबसे ज्यादा आते हैं। अक्सर पीरियड्स शुरू होने के थोड़े दिन पहले महिलाओं के चेहरे पर पिम्पल आ जाते हैं और ये पिम्पल आसानी से ठीक भी नहीं होते। एंड्रोजन को मुहांसों के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। किशोरावस्था शुरू होने के साथ ही एंड्रोजन हार्मोन (Androgen) बढ़ने लगता है। महिलाओं में एस्ट्रोजेन (estrogen) हार्मोन का स्तर बढ़ने लगता है। एंड्रोजन हार्मोन (Androgen) बढ़ने के साथ ही स्किन के अंदर ऑयल ग्लैंड्स भी ग्रो करना शुरू कर देती हैं। इनलार्ज ग्लैंड्स सीबम का अधिक उत्पादन करने लगती हैं। अत्यधिक सीबम की मात्रा पोर्स में सेलुलर वाल्स को तोड़ सकती है, जिससे बैक्टीरिया ग्रो करने लगते हैं। इसी कारण से मुहांसे की समस्या शुरू हो जाती है।  

      [mc4wp_form id=’183492″]
  • मुंहासे होने का कारण है स्ट्रेस (stress is the reason for acne)

    स्ट्रेस भी पिम्पल का एक बड़ा कारण है जब हम तनाव ग्रस्त होते हैं  तो टेस्टोस्टेरोन रिलीज होता है। ये स्किन में ऑइल फार्मेशन को बढ़ाता है जिससे पिम्पल ज्यादा होते हैं। आपको अगर एक्ने फ्री स्किन चाहिए तो आपको स्ट्रेस से दूर रहना होगा। आप चाहे तो योगा की मदद से स्ट्रेस को दूर भगाने का काम कर सकते हैं।

  •  गलत खानपान भी है मुंहासे (Acne) होने के कारण में शामिल

    ऑइली ,स्पाइसी या तला भुना खाने से ज्यादा पिम्पल आते हैं। इसलिए जंक फूड पिम्पल की एक बड़ी वजह है। खाने में हेल्दी फूड, वेजीटेबल्स आदि को शामिल करें। आप तले भुने खाने के स्थान में बेक फूड को खाने में शामिल करें। साथ ही खाने में ऑयल की कम मात्रा ही इस्तेमाल करें।

  •   मुंहासे होने के कारण बन सकते हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty products can cause for acne)

    अक्सर खूबसूरती को निखारने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट और मेकअप का सहारा लेते हैं जिनका कई बार चेहरे पर बुरा असर होता है क्योंकि ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट केमिकलयुक्त होते हैं और कब कौन सा केमिकल आपको नुकसान कर जाए कहना मुश्किल है। अगर आपको किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से दिक्कत हो रही है तो तुरंत उसका उपयोग बंद कर दे। साथ ही आप स्किन को निखारने के लिए नैचुरल प्रोडक्ट को यूज करें।

  •   मुंहासे होने के कारण (Causes of Acne) में से एक पॉल्यूशन 

    धूल, मिटटी और पॉल्यूशन में जाने से अक्सर स्किन पोर्स धूल, मिट्टी से ब्लॉक हो जाते हैं जिससे स्किन पर पिम्पल आने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। अगर आप अपने चेहरे को कवर किए बिना बाहर जाएंगे तो बाहर की गंदगी सीधे आपके चेहरे के संपर्क में आएगी और स्किन प्रॉब्लम्स होने की संभावना बढ़ जाएगी।

  • मुंहासे होने के कारण : मेडिकेशन

  • कुछ मेडिसिन का सेवन करने से भी मुहांसे की समस्या हो सकती है। डिप्रेशन को कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली दवाइयों या फिर एपिलेप्सी की बीमारी को ठीक करने के लिए यूज की जाने वाली मेडिसिन भी मुहांसे का कारण हो सकती हैं। अगर आप इस तरह की दवाइयां ले रही हैं और साथ ही आपको मुहांसे आने शुरू हो जाते हैं तो बेहतर होगा कि आप इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं और साथ ही बताएं गए ट्रीटमेंट को फॉलो करें।

    और पढ़ें :जानें चेहरे के दाग धब्बे होने के कारण और घरेलू उपाय

    पिम्पल को दूर करने के उपाय (Remedies to remove pimples)

    चेहरे को साफ रखें

    पिम्पल की सबसे बड़ी वजह स्किन पोर्स का ब्लॉक हो जाना है जो चेहरे पर मौजूद धूल, मिट्टी और गंदगी से होता है इसलिए हमेशा यही कोशिश करें कि चेहरे को साफ रखें। जब भी कभी चेहरे पर ज्यादा ऑइल लगे तो मुँह धो लें और अगर कहीं बाहर से आएं तो सबसे पहले चेहरे पर लगी धूल-मिटटी हटाएं। 

  • पानी ज्यादा पिएं

    ज्यादा पीना पीना सेहत के लिए हर तरीके से अच्छा है। ज्यादा पानी पीने से स्किन हेल्दी रहती है और पिम्पल प्रॉब्लम नहीं होती। 

    • जिंक सप्लिमेंट का करें सेवन

    आप डॉक्टर की सलाह से जिंक सप्लीमेंट भी ले सकती हैं। जिंक न्यूट्रिएंट सेल ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है। जिंक मेटाबॉलिज्म और इम्यून फंक्शन के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। रिचर्स में ये बात सामने आई है कि जिन लोगों को मुहांसे की समस्या थी, उनके ब्लड में जिंक का कम लेवल पाया गया। कई स्टडी में इस बात को माना गया है कि जिंक टैबलेट ओरली लेने पर मुहांसे कम होते हैं।

    • एक्सफोलिएशन है जरूरी

    आप खानपान और लाइफस्टाइल को बैलेंस करके चलेंगे तो आपकी बहुत सी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। स्किन की समस्या भी उन्हीं में से एक है। आपको मुहांसे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रेगुलर एक्सफोलिएशन करने की भी जरूरत है। इस प्रोसेस की मदद से आप डेड स्किन को आसानी से हटा सकते हैं। आप जब स्क्रब करते हैं तो डेड स्किन रिमूव होना शुरू हो जाती है। आपको स्किन को कैसे स्क्रब करना है, बेहतर होगा कि आप इस बारे में स्किन एक्सपर्ट से जानकारी लें, क्योंकि सबकी स्किन एक जैसी नहीं होती है।

    और पढ़ें :चेहरे से कील मुंहासों को हटाने के घरेलू उपाय

    पिम्पल आने के कुछ मुख्य कारण और उनसे बचने उपायों से तो आप वाकिफ हो ही चुके हैं। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो पिम्पल से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपको बहुत ज्यादा पिम्पल होते हैं और उनमें दर्द, जलन भी होती है साथ ही वे जल्दी ठीक भी नहीं होते तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उपरोक्त दी गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अगर आपको अधिक जानकारी चाहिए तो बेहतर होगा कि आप स्किन एक्सपर्ट से जानकारी लें।

    उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी और आपको एक्ने कॉज यानी मुहांसे होने के कारण से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/02/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement