के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya
इंग्वाइनल हर्निया तब होता है, जब टिशू जैसे आंत का हिस्सा पेट की मांसपेशियों या किसी कमजोर मांसपेशियों के आगे निकल जाएं। यह दर्दनाक हो सकता है, खासकर तब जब आप खांसी या वजन उठाने के दौरान भी पेशेंट को दर्द का अहसास होने लगता है।
इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal hernia) हमेशा खतरनाक नहीं होता है। हालांकि यह खुद से ठीक भी नहीं हो सकता है, लेकिन वक्त रहते अगर इलाज नहीं किया गया, तो पीड़ित व्यक्ति को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इंग्वाइनल हर्निया की वजह से तेज दर्द होता है या यह बड़ा हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर सर्जरी कर सकते हैं। वैसे इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी सामान्य सर्जरी है। इसलिए इससे घबराना नहीं चाहिए।
और पढ़ें : स्किन टाइप के लिहाज से घर पर ही बनाएं अपना हैंड वॉश
इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal hernia) पुरुषों में होने वाली बीमारी है। लेकिन यह गर्भवती महिलाओं को भी हो सकती है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान पेट पर अतिरिक्त दवाब होता है। डॉक्टर से मिलकर इसे समझना और इलाज करवाना आसान हो जाता है।
और पढ़ें : जानें हर्निया बेल्ट के फायदे और नुकसान
इंग्वाइनल हर्निया के कुछ सामान्य लक्षण:
हर्निया (Hernia) को आसानी से पेट की ओर भेजा जा सकता है। ऐसा तब करें जब आप लेटे हुए हों। ऐसा नहीं कर पाने की स्थिति में आइस पैक लगाने से सूजन में कमी आ सकती है और हर्निया आसानी से अंदर चला जाता है।
और पढ़ें : Obsessive Compulsive Disorder: ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर क्या है?
अगर आप हर्निया को अंदर की ओर नहीं भेज पा रहें हैं, तो हर्निया पेट के ऊपरी सतह पर फस सकता है। ऐसा में ब्लड फ्लो रुक सकता है और अगर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है।
स्ट्रेंग्युलेटेड हर्निया के संकेत और लक्षण इस प्रकार हैं:
यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
नवजात शिशुओं और बच्चों में इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal Hernia) जन्म से ही होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान गर्भ की त्वचा कमजोर हो जाती है। कभी-कभी हर्निया तभी दिखाई देगा जब शिशु रो रहा हो, खांस रहा हो या ऐसी स्थिति की वजह से तनाव ले रहा है। शिशु को भूख भी कम लग सकती है। बड़े बच्चों में खांसने या देर तक खड़े रहने की वजह से भी नजर आता है। इन लक्षणों के अलावा और भी लक्षण हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर विकप्ल हो सकता है।
और पढ़ें : अपनी डायट में शामिल करें ये 7 चीजें, वायरल इंफेक्शन से रहेंगे कोसों दूर
बढ़े हुए मांस की वजह से अगर आपको दर्द महसूस हो या कोई परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से मिलें। बढ़े हुए मांस (सूजन) को खड़े होने पर या उसे छूने पर आसानी से महसूस किया जा सकता है। ध्यान रखें की अगर सूजन रेड, पर्पल या डार्क हो रहा हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: फीमोरल हर्निया क्या है? जानें लक्षण और उपाय
इंग्वाइनल हर्निया के कारण नहीं होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से इंग्वाइनल हर्निया हो सकता है:
और पढ़ें: हर्निया के भयानक दर्द से बचाएंगी घर पर मौजूद ये चीजें
किन कारणों से बढ़ सकती है इंग्वाइनल हर्निया? (Risk factor of Inguinal Hernia)
निम्नलिखित कारणों की वजह से इंग्वाइनल हर्निया की समस्या बढ़ सकती है:
और पढ़ें : Bone test: बोन टेस्ट क्या है?
दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें और सलाह लें।
बढ़े या सूजे हुए हर्निया (Hernia) को डॉक्टर आसानी से पेट में हल्के दवाब से भेज देते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो यह स्ट्रेंग्युलेटेड इंग्वाइनल हर्निया कहलाता है। शारीरिक जांच के दौरान डॉक्टर बीमारी को आसानी से समझ सकते हैं। जांच के दौरान डॉक्टर आपको खांसने और खड़े रहने के लिए कह सकते हैं।
इंग्वाइनल हर्निया होने पर डॉक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। यह एक सामान्य सर्जरी है। इससे घबराने की जरूरत नहीं होती है। डॉक्टर सर्जरी के दो विकल्प दे सकते हैं। उनमें शामिल है हरनियोरैफी (ओपन रिपेयर) या लेप्रोस्कोपिक सर्जरी।
और पढ़ें : Dengue : डेंगू क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और उपाय
निम्नलिखित टिप्स अपना कर इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal Hernia) से बचा जा सकता है:
अगर इस बीमारी से जुड़े कोई प्रश्न हैं आपके पास तो समझने के लिए कृपया अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।