backup og meta

Optic Neuritis : ऑप्टिक न्युरैटिस क्या है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/06/2021

Optic Neuritis : ऑप्टिक न्युरैटिस क्या है?

परिचय

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) क्या है?

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis (ON)) एक सूजन है जो ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुंचाती है। यह तंत्रिका तंतुओं का एक बंडल है जो आंख से मस्तिष्क तक संदेश भेजने का काम करता है। इसको ऑप्टिक पैपिलिटिस और रेट्रोबुलर न्यूरिटिस के रूप में भी जाना जाता है।

ऐसा अचानक से हो सकता है। आपकी आंखों की रोशनी कम या धुंधली हो जाती है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि आपको रंग नजर न आए और आंखों की मूवमेंट में दर्द हो।

ऑप्टिक न्युरैटिस मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple sclerosis) से जुड़ा हुआ है, यह एक ऐसी बीमारी जो सूजन का कारण बनती है और मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की नसों को नुकसान पहुंचाती है। मल्टीपल स्केलेरोसिस ऑप्टिक न्युरैटिस के लक्षणों का पहला संकेत हो सकते हैं या ये इसके बाद भी हो सकते हैं।

कितना सामान्य है ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis)?

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) की समस्या बहुत ही कम देखी जाती है। यह सबसे अधिक 20 से 40 उम्र के युवाओं को प्रभावित करता है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक विकसित हो सकता है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

लक्षण

ऑप्टिक न्युरैटिस के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Optic Neuritis)

ऑप्टिक न्युरैटिस के लक्षणों में शामिल हैंः

  • ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) आमतौर पर एक ही आंख को प्रभावित करता है।
  • ऑप्टिक न्युरैटिस की समस्या होने पर अधिकांश लोगों में एक आंखों में दर्द होता है जो आंखों के मूवमेंट पर और भी ज्यादा प्रभावित हो जाती है।
  • इसके कारण अधिकांश लोगों को नजरें भी कमजोर हो सकती है। हालांकि, यह समस्या अस्थायी और स्थायी दोनों ही हो सकती है। अगर आंखों में दर्द रहने की समस्या महीने भर से बनी हुई है, तो इसकी स्थिति की नौबत आ सकती है।
  • दर्द होने वाली आंख की रोशनी जा सकती है।
  • ऑप्टिक न्युरैटिस (Multiple sclerosis) के कारण रंगों की पहचान करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आपको रंग फीकें दिखाई दे सकते हैं।

इसके सभी लक्षण ऊपर नहीं बताएं गए हैं। अगर इससे जुड़े किसी भी संभावित लक्षणों के बारे में आपका कोई सवाल है, तो कृपया अपने डॉक्टर से बात करें।

मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

निम्नलिखित स्थितियों में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिएः

  • आपकी आंखों में दर्द की समस्या के साथ-साथ नए तकलीफें जैसे, कम दिखना या सूजन की भी समस्या होने लगी है।
  • उपचार के बाद भी इसकी समस्या बनी हुई है।
  • उपचार के दौरान इसकी स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ जाती है।
  • असामान्य लक्षण, जैसे- एक या एक से अधिक अंगों में सुन्नता या कमजोरी महसूस करते हैं।

और पढ़ेंः Epiglottitis: एपिग्लोटाइटिस क्या है?

कारण

ऑप्टिक न्युरैटिस के क्या कारण हैं? (Cause of Optic Neuritis)

ऑप्टिक न्युरैटिस (Multiple sclerosis) के क्या कारण हैं, इसे अच्छी तरह से नहीं समझा जा सका है। इसके अधिकांश मामले इडियोपैथिक होते हैं, जिसका अर्थ है कि उनकी पहचान करने के लिए कोई योग्य कारण नहीं है। हाालंकि, इसके सबसे आम कारणों में मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple sclerosis) के बारे में ही जाना जाता है। जो ऑप्टिक न्युरैटिक का पहला लक्षण भी है। लेकिन, इसकी समस्या संक्रमण या अन्य स्थितियों के कारण भी हो सकती है।

[mc4wp_form id=’183492″]

जिन बीमारियों के कारण हो सकते हैं उनमें शामिल हैं:

  • मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple sclerosis)
  • न्यूरोमाइलाइटिस ऑप्टिका (Neuromyelitis optica)
  • स्कर्टल की बीमारी (बचपन में शुरू होने वाली पुरानी विकृति)

जिन संक्रमणों के कारण हो सकते हैं उनमें शामिल हैं:

  • कंठमाला  रोग (Mumps)
  • खसरा (Measles)
  • यक्ष्मा रोग (Tuberculosis)
  • लाइम की बीमारी (Lyme disease)
  • वायरल एन्सेफलाइटिस (Viral encephalitis)
  • साइनसाइटिस (Sinusitis)
  • दाद (Shingles)

ऑप्टिक न्युरैटिक (Optic Neuritis) के अन्य कारण हैंः

  • सारकॉइडोसिस (Sarcoidosis), एक बीमारी जो विभिन्न अंगों और ऊतकों में सूजन का कारण बनती है।
  • गिलैन बारे सिंड्रोम (Guillain-Barre syndrome) एक बीमारी जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है।
  • टीकाकरण प्रतिक्रिया।
  • कुछ रसायनों या दवाओं का दुष्प्रभाव
और पढ़ेंः Giant cell Arteritis: जायंट सेल आर्टेराइटिस क्या है?

जोखिम

कैसी स्थितियां ऑप्टिक न्युरैटिस के जोखिम को बढ़ा सकती हैं? (Risk factor of Optic Neuritis)

ऐसी कई स्थितिया हैं जो ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) के जोखिम को बढ़ा सकती हैंः

  • 20 से 40 की उम्र के बीच होना
  • महिला में अधिक जोखिम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में, ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) काले लोगों की तुलना में गोरों को अधिक होता है
  • आनुवंशिक उत्परिवर्तन, कुछ आनुवंशिक उत्परिवर्तन ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) या मल्टीपल स्केलेरोसिस के विकास के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

और पढ़ेंः Lumbar (low back) herniated disk : लंबर हर्नियेटेड डिस्क क्या है?

उपचार

यहां प्रदान की गई जानकारी को किसी भी मेडिकल सलाह के रूप ना समझें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

ऑप्टिक न्युरैटिस का निदान कैसे किया जाता है? (Diagnosis of Optic Neuritis)

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) का निदान करने के लिए आपका शारीरिक परीक्षा लिया जाएगा और आपके चिकित्सा इतिहास के बारे में डॉक्टर आपसे जानकारी लेंगे। जिसके आधार पर आपका डॉक्टर आपके लिए सही उपचार सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा भी कुछ जरूरी टेस्ट कर सकते हैं।

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) और मल्टीपल स्केलेरोसिस के बीच गहरा संबंध होने के कारण, आपका डॉक्टर निम्नलिखित परीक्षण करने की सलाह दे सकते हैं:

  • ओसीटी (OCT) स्कैन, जो आपकी आंख के पीछे की नसों की जांच करता है
  • ब्रेन MRI स्कैन, जो आपके मस्तिष्क की एक विस्तृत छवि दिखाता है, इसके लिए मैग्नेटिक फील्ड और रेडियो तरंगों का उपयोग किया जाता है
  • सी.टी स्कैन, यह आपसे ब्रेन के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों का चित्र दिखाता है।

ऑप्टिक न्युरैटिस का इलाज कैसे होता है? (Treatment for Optic Neuritis)

ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) के अधिकांश मामले बिना इलाज के ठीक हो जाते हैं। हालांकि, इसके इलाज के लिए निम्न उपचार की विधियों का इस्तेमाल किया जा सकता हैः

  • इंट्रावेनस मेथिलप्रेडनिसोलोन (Intravenous methylprednisolone (IVMP)
  • इंट्रावेनस इम्युनोग्लोबुलिन (Intravenous immunoglobulin (IVIG)
  • इंटरफेरॉन इंजेक्शन (Interferon injections)

IVMP जैसे कॉर्टिकोस्टेरॉइड के उपयोग से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। IVMP के दुर्लभ दुष्प्रभावों में डिप्रेशन और पैन्क्रीअटाइटिस की समस्या हो सकती है।

स्टेरॉयड उपचार के सामान्य दुष्प्रभावों में शामिल हैं:

घरेलू उपचार

जीवनशैली में बदलाव या घरेलू उपचार क्या हैं, जो मुझे ऑप्टिक न्युरैटिस (Optic Neuritis) को रोकने में मदद कर सकते हैं?

निम्नलिखित जीवनशैली में बदलाव लाने और घरेलू उपायों से आप ऑप्टिक न्युरैटिस के खतरे को कम कर सकते हैंः

  • सोया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। दूध में सोयाबीन और शहद मिलाकर पीएं।
  • हर दिन एक सेब खाएं।
  • गाजर और पालक का रस पीएं।
  • चुकंदर को 10 से 15 मिनट तक साफ पानी में उबालें। फिर ठंडा होने पर उस पानी को पी लें।

अगर इससे जुड़ा आपका कोई सवाल है, तो उसकी बेहतर समझ के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

डॉ. प्रणाली पाटील

फार्मेसी · Hello Swasthya


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/06/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement