अनाज जिसे किसान साल भर मेहनत करके उगाते हैं और फसल तैयार होने पर अनाज को साल भर के लिए स्टोर करते हैं, लेकिन अनाज में कीड़े लगने से वह अनाज साल भर नहीं चला पाता। ऐसे में किसान अनाज में कीड़े की दवा रखते हैं। इससे कीड़े तो मर जाते हैं, लेकिन किसान जाने अनजाने अपने परिवार को दे देता है कई बीमारियां। जी हां, अनाज में कीड़े की दवा या कीटनाशक का शरीर पर नकारात्मक असर होता है। इससे हमारी जान तक जा सकती है। आइए अनाज में कीड़े की दवा से जुड़े हर पहलू के बारे में जानते हैं।