backup og meta

तो ये है दिशा पटानी का फिटनेस सीक्रेट, जानिए और हो जाएं फिट

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/04/2021

    तो ये है दिशा पटानी का फिटनेस सीक्रेट, जानिए और हो जाएं फिट

    हमारे बॉलीवुड में फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियां बहुत-सी हैं। लेकिन, आजकल की नई पीढ़ी में जिन एक्ट्रेसेस को बोल्ड और सेक्सी का टैग मिला है, उनमें दिशा पटानी का नाम सबसे पहले आता है। उन्हें बॉलीवुड की ‘फिटनेस सेंसेशन’ भी कहा जाता है। फिल्म एमएस धोनी में काम करने के बाद से ही बरेली की इस लड़की ने बॉलीवुड में अपना नाम बना लिया। अब तक कई फिल्मों में दिशा पटानी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

    दिशा पटानी की जीरो साइज फिगर, कर्व्स और टोंड एब्स को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। हर कोई उनका फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है। दिशा जैसी फिगर पाना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन, अगर आप दिशा के फैन हैं और उसके जैसी फिगर पाना चाहती हैं, तो आज हम आपसे दिशा पटानी के वर्कआउट के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर करने जा रहे हैं, जो आपकी इसमें मदद कर सकती हैं।

    और पढ़ें : मोटापा छुपाने के लिए पहनते थे ढीले कपड़े, अब दिखते हैं ऐसे

    रोजाना करें वर्कआउट

    फिटनेस का अर्थ है रोजाना बिना भूले और बिना किसी परेशानी के वर्कआउट करना। इसके लिए आपको रोजाना स्ट्रिक्ट वर्कआउट के साथ-साथ डायट का भी ध्यान रखना पड़ेगा। दिशा पटानी की फिटनेस का यही राज है। मीडिया से बातचीत करते हुए कई बार दिशा ने बताया है कि वो बिना किसी ब्रेक के रोजाना वर्कआउट करती हैं। वो अपने जिम को कभी भी मिस नहीं करती। यही नहीं, खराब मौसम या तबीयत भी उन्हें जिम जाने से नहीं रोक पाते। इसलिए, अगर आपको खुद फिट रहने के लिए कोई प्रेरणा चाहिए तो आप दिशा के फिटनेस सीक्रेट को फॉलो कर सकती हैं।

    कौन-कौन से वर्कआउट करती हैं दिशा पटानी?

    दिशा पटानी सुबह कार्डियो एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करती हैं जैसे डांसिंग, किकबॉक्सिंग या जिम्नास्टिक। शाम को दिशा पटानी वेट लिफ्टिंग करती हैं। एक इंटरव्यू में दिशा पटानी ने बताया था कि आजकल महिलाएं भी पुरुषों के समान जिम में मेहनत कर रही हैं और पसीना बहा रही हैं। पहले ऐसा माना जाता था कि महिलाएं वेट ट्रेनिंग जैसी कसरत नहीं कर पातीं लेकिन, अब वो हर काम करती हैं। क्योंकि, यह बात पुरुष और महिला की नहीं बल्कि, शरीर को फिट रखने की है। इसलिए, महिलाएं आजकल किसी भी चीज में पीछे नहीं हैं।

    कार्डियो एक्सरसाइज के फायदे:

  • हृदय को रखे स्वस्थ
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल
  • मधुमेह और कैंसर के जोखिम को कम करता है
  • उच्च रक्तचाप
  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है
  • बेहतर नींद में मदद करता है
  • अवसाद, चिंता, तनाव को दूर करता है
  • दिल के दौरे
  • एब्स के पीछे राज

    दिशा पटानी यह भी बताती है कि वो हमेशा नयी चीजों को ट्राई करने के लिए तैयार रहती हैं। मीडिया ने जब दिशा से उनकी एब्स के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह एब्स कैसे बनाएं, इसके पीछे कोई खास रहस्य नहीं है। यह उनके अच्छे वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डायट का नतीजा है। ऐसे एब्स पाना मुश्किल है लेकिन, मेहनत के बाद उन्हें आप पा सकते हैं। लेकिन, इन्हे ऐसे ही बनाए रखने के लिए आपको रोजाना कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

    और पढ़ें : अगर चाहती हैं शिल्पा शेट्टी जैसा फिट होना, तो जानिए उनका फिटनेस मंत्र

    दिशा पटानी का डायट प्लान

    स्वस्थ और सुडौल शरीर के लिए कसरत ही नहीं बल्कि, डायट का भी खास महत्व है। दिशा पटानी का डायट प्लान बहुत ही अलग है। दिशा अपनी डायट को हल्के में नहीं लेती और एक स्ट्रिक्ट डायट का पालन करती हैं। वो अपने खाने में प्रोटीन और विटामिन आदि को शामिल करना नहीं भूलतीं। वो नाश्ते में दो या तीन अंडे, टोस्ट, दूध और जूस लेती हैं। कई बार वह अंडे की जगह सीरियल्स लेती हैं। लंच में वह ताजे फल और जूस पीती हैं। डिनर में वह सब्जी, सलाद और ब्राउन राइस खाती हैं। इसके अलावा वह ड्राय फ्रूट को स्नैक्स के रूप में लेती हैं। कई बार दिशा अपनी डायट में कार्ब्स और प्रोटीन को मिलाती हैं। इसके लिए वह चावल और चिकन का सेवन करती हैं।

    दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन और फिटनेस से जुड़ी हर बात अपने फैंस संग शेयर करती रहती हैं। दिशा भले ही रोजाना दिन में दो बार कसरत करती हैं लेकिन, खाने को लेकर कभी-कभी वो चीटिंग कर लेती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह चीट डे भी करती हैं। हफ्ते में एक बार वह उन सभी चीजों को खाती हैं जिनकी उन्हें क्रेविंग होती है।

    और पढ़ें :  खुद को इस तरह मैंटेन रखती हैं हिना खान, ये है उनका फिटनेस सीक्रेट

    कितनी देर करती हैं वर्कआउट?

    दिशा के वर्कआउट में डांसिंग, स्विमिंग, योग आदि भी शामिल हैं, जिनमें से दिशा पटानी डांसिंग को बहुत पसंद है क्योंकि, दिशा के अनुसार एक्सरसाइज करना थोड़ा स्ट्रेस भरा हो जाता है। लेकिन, डांस करना मजेदार होता है। डांस करने से मजे के साथ-साथ व्यायाम भी हो जाता है। दिशा पटानी हफ्ते में चार दिन जिम जाती है। दिन में दो बार व्यायाम करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। सुबह एक घंटा वो योग भी करती हैं। दिशा पटानी के ट्रेनर भी बॉडी बनाने और फिट रहने में उनकी पूरी मदद करते हैं। एक बार उनका अपने ट्रेनर के साथ वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो एडवांस लेवल के स्क्वैट्स कर रही थीं।

    स्क्वैट्स करने के फायदे:

    • जांघों की चर्बी कम करता है
    • मांसपेशियों के विकास में सहायक
    • चर्बी को कम करता है
    • शरीर को सुडौल बनाए

    दिशा पटानी की बॉडी उनके बहुत से प्रयासों और कड़ी मेहनत का परिणाम है। वो अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यही नहीं, स्वस्थ और फिट रहने के लिए वो हर संभव प्रयास करती है। दिशा ने कई बार कहा है कि अच्छा फिगर पाना मुश्किल है लेकिन, असंभव नहीं। अगर आप दिशा पटानी जैसी बॉडी पाना चाहते हैं, तो उसके जैसे प्रयास करना जारी रखें और धैर्य रखें। आपको भी सफलता जरूर मिलेगी।

    इस लेख में हमने आपको दिशा पटानी के फिटनेस सिक्रेट्स के बारे में बताया है। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। यदि आप इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो आप हमसे कमेंट कर पूछ सकते हैं। किसी भी एक्सरसाइज और डायट प्लान को शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ हैं या नहीं। शुरुआत में इसे किसी प्रशिक्षक की देख रेख में करें। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement