backup og meta

वजन घटाने के लिए सेवन करें सेब का सिरका, लेकिन ना करें इग्नोर इसके साइड इफेक्ट्स को

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/01/2022

    वजन घटाने के लिए सेवन करें सेब का सिरका, लेकिन ना करें इग्नोर इसके साइड इफेक्ट्स को

    एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) यानी सेब का सिरका खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी चर्चा में रहता है। चाहें वजन घटाना हो या कोलेस्ट्रॉल कम करना हो। हर सवाल का जवाब सेब का सिरका माना जाने लगा है। ज्यादातर लोगों को आप यही कहते सुनेंगे कि सेब का सिरका शरीर के लिए कोई साइड इफेक्ट पैदा नहीं करता है। लेकिन यह बात सरासर गलत है। ​हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, और इसी तरह फायदे के साथ साइड इफेक्ट्स का होना लाजमी है। इसलिए यदि आप वजन घटाने के लिए सेब का सिरका इस्तेमाल कर रहे हैं या करने जा रहे हैं तो, उसके नुकसानों के बारे में भी जान लें।

    सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) डायट में शामिल करने के ये हैं नुकसान

    सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

    सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) खाने के बाद पाचन क्रिया हो सकती है धीमी

    वजन कम करने के चक्कर में यदि आप एप्पल साइडर विनेगर को खाने के तुरंत बाद पीते हैं तो, यह आदत तुरंत बदल लें। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो, एसीवी आपकी पाचन क्रिया को नकारात्मक तरह से प्रभावित करता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। पाचन क्रिया के धीमे होने के कारण गैस की समस्या, पेट में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप खाना खाने के बाद सेब का सिरका पीना चाहते हैं तो, खाना खाने के करीब 20 मिनट बाद ही सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीएं।

    और पढ़ें : जानिए कैसे वजन घटाने में मदद कर सकता है अश्वगंधा

    डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी हो सकता है खतरनाक

    गैस्ट्रोपरेसिस (Gastroparesis) यानी खाने का बहुत देर तक पेट में रह जाना। इसमें पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। सिरके के कारण यह स्थिति पैदा होना आम बात है। हालांकि यह स्थिति सभी के लिए नुकसानदायक हो सकती है पर डायबि​​टीज टाइप 1 (Diabetes Type 1) के मरीजों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकती है। खाने की पाचन क्रिया के अनुसार ही इंसुलिन ली जाती है। सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पेट में होने के कारण पाचन के समय का अनुमान लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।

    एसीवी को सीधे तौर पर न लें

    सेब का सिरका पेट की चर्बी (Belly fat) कम करने का काम करके, आपके दांतों पर बुरा असर डाल सकता है। पानी में मिलाने के बाद भी सिरका एसिडिक माना जाता है। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि बिना पानी में मिलाया हुआ सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) कितना ज्यादा एसिडिक हो सकता है। पानी में बिना मिलाए यदि आप इसे लेते हैं तो, यह आपके दांतों के एनामल यानी दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए याद रखें कि कप या ग्लास से सेब का सिरका सीधे कभी न पीएं।

    और पढ़ें : ऑर्गेनिक फूड (Organic Food) क्या है और इसके फायदे?

    सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) ज्यादा न पीएं

    किसी भी चीज की अति ​खराब होती है। ऐसे ही सेब का सिरका ज्यादा पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शुरुआत करते समय खासकर यह याद रखें कि इसे कम से ही शुरू करें। मोटापा (Obesity) कम करने के लिए ज्यादा सिरका न पीएं। पहले तो सिरके को पानी में मिलाकर ही पीएं। दूसरा, दिन में एक या दो चम्मच ही एसीवी का इस्तेमाल करें।

    सोने से तुरंत पहले सेब का सिरका न पीएं

    एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सोने से तुरंत पहले करना गलत होता है। इससे आपकी भोजन नली (Oesophagus) में परेशानी हो सकती है। भोजन नली की परेशानी से जलन, सीने में दर्द, उल्टी, खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सोने से पहले यदि आप इसे पीना चाहते हैं तो, सोने के करीब आधे घंटे पहले सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) पीएं।

    और पढ़ें: ब्रो डायट (Bro diet) क्या है, क्यों लोग कर रहे हैं इसे इतना फॉलो?

    सिरके से फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है

    पहले आंखों को भाना चाहिए, फिर नाक में सुगंध जानी चाहिए तब जाकर जीभ स्वाद ले पाती है। हर खाने के लिए यही नियम फॉलो किया जाता है। इस नियम को एप्पल साइडर विनेगर के साथ न अपनाएं। चूंकि यदि आप इसे सूंघेंगे तो, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। एसीवी आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। फेफड़ों में जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

    गले में खराश पैदा कर सकता है एप्पल साइडर विनेगर

    एप्पल साइडर विनेगर से आपके गले को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण गले में खराश हो सकती है। इसके लिए कोई शोध नहीं है लेकिन, कुछ केस पाए गए जिनमें देखा गया कि एसीवी से गले में खराश हो सकती है।

    और पढ़ें: देर रात खाना आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये समस्याएं

    सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें? (Use of Apple Cider Vinegar)

    • सेब का सिरका पानी में मिलाकर ही पीएं। सीधा सेवन कभी न करें।
    • शुरुआती दौर में कम ही सिरका इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे इसका सेवन बढ़ाएं पर एक निश्चित मात्रा तक ही।
    • एसीवी को दांतों के सीधे संपर्क में न लाएं। इसे स्ट्रॉ के माध्यम से पीने पर दांतों पर बुरा असर नहीं पड़ता है।
    • दांतों पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े इसलिए एसीवी को लेने के बाद कुल्ला कर लें। साथ ही करीब आधे घंटे के बाद ब्रश करें।
    • यदि खाना पचाने में आपको दिक्कत होती है तो, इसका इस्तेमाल न करें या बहुत कम कर दें।
    • हालांकि, इससे एलर्जी (Allergy) नहीं होती है। यदि एलर्जी जैसा महसूस हो तो, इसका उपयोग न करें या डॉक्टर से संपर्क करें।

    और पढ़ें : एक्सरसाइस के दौरान चक्कर आना, एनाफिलेक्सिस एलर्जी का लक्षण है : जानें एक्सपर्ट से बचाव के टिप्स

    सेब का सिरका लेते समय इन बातों का रखें ख्याल (Tipe while taking Apple Cider Vinegar)

    • ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका डायट में शामिल करने से सेहत पर हानिकारक हो सकता है।
    • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) निर्धारित मात्रा में ही लेना चाहिए। क्योंकि कई शोधो के बाद भी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह किस तरह प्रेग्नेंट महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
    • अगर आप पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और इसको लेकर आपकी दवा चल रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सेब का सिरका अपनी डायट में निकाल दें।

    मोटापा (Obesity) बहुत बड़ी समस्या है और इससे अन्य शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इसका यह मतलब नहीं कि जो भी चीज चर्चा में हो वह आप अपना लें। हर फूड या एक्सरसाइज को उपयोग में लाने से पहले उसके फायदों और नुकसान के बारे में जानकारी हासिल कर लें। यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो, डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

    स्वस्थ रहने के लिए और बॉडी का वेट बैलेंस रखने के लिए अपने डेली रूटीन में योग शामिल करें। आप नीचे दिए इस वीडियो लिंक पर क्लिक कर जानिए योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी द्वारा लिखित · अपडेटेड 31/01/2022

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement