और पढ़ें : आसानी से बनाएं ये पांच हेल्दी ब्रेकफास्ट; करेगा आपकी सेहत को काफी अपलिफ्ट
लिट्टी चोखा के हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits of Litti Chokha)
1.डायबिटीज (Diabetes)
जो लोग डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित हैं, उन लोगों को लिट्टी-चोखा खाने की सलाह दी जाती है। लिट्टी-चोखा खाने से इंसुलिन में हार्मोन डिसऑर्डर को संतुलित किया जा सकता है। लिट्टी को सत्तू के साथ बनाया जाता है। सत्तू को भुने हुए चने के साथ बनाया जाता है, जो इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करता है।
2. नियंत्रित शुगर लेवल (Uncontrolled Sugar level)
इसे खाने से शुगर का लेवल भी नियंत्रित रहता है। कई दवाइयों से इंसुलिन (Insulin) को संतुलित होने में कई महीने लग जाते हैं। लेकिन, अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो बिना किसी संकोच के इस स्वादिष्ट डिश का मजा लें।
3. सत्तू के फायदे (Sattu benefits)
इसे सत्तू के साथ बनाया जाता है, जो स्वयं एक औषधि से कम नहीं है। यही नहीं, इसके साथ कई जगह पर आलू या बैंगन के साथ खाया जाता है। इसलिए, इस डिश को खा कर आपको न केवल सत्तू के फायदे, बल्कि बैंगन और आलू के भी सभी फायदे मिलते हैं।
और पढ़ें : अंडरवेट पुरुष खाएं ये चीजें और हो जाएं हेल्दी
4. बैंगन के फायदे
बैंगन का चोखा बनाने के भी अपने ही फायदे हैं। बैंगन खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल सही रहता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम और मैंगनीज भी बहुत अधिक होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता। कई लोग चोखा को आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक आदि सब्जियों को मिला कर बनाते हैं, जिससे उन्हें सभी सब्जियों के फायदे प्राप्त होते हैं।
5. फाइबर (Fiber) और एनर्जी (Energy)
इसे गेहूं के आटे और सत्तू से बनाया जाता है, जो न केवल फाइबर से भरपूर होते हैं, बल्कि इससे शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। अगर आप गर्मियों में इस सत्तू से बने आहार को खाते हैं, तो यह अच्छे से पच जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्मी के दिनों में इसे खाने से लू नहीं लगती। इसे खाने से फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे पेट सही रहता है।
लिट्टी-चोखा के इतने फायदों के बारे में जान कर आप समझ ही गए, होंगे कि लिट्टी-चोखा पूरे देश में इतनी पसंद की जाने वाली डिश क्यों है। इसलिए, इस डिश के फायदे पाने के लिए इसे खाना बहुत फायदेमंद है। अगर आपने इस डिश को अभी तक नहीं खाया है, तो आज ही इसे बनाना और खाना न भूलें।
उम्मीद करते हैं कि आपको लिट्टी चोखा के फायदे और इसको कैसे बनाए इससे संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।