backup og meta

वेट लॉस के लिए डायट के साथ वेट लॉस ड्रिंक्स भी आजमाएं

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/10/2020

    वेट लॉस के लिए डायट के साथ वेट लॉस ड्रिंक्स भी आजमाएं

    आज के दौर में लोगों में सबसे ज्यादा चिंता वजन घटाने या बढ़ना की देखी जाती है। महिला, पुरुष या बच्चे हर कोई अपनी कम या ज्यादा वजन को लेकर नाखुश है। जब भी वजन कम करने की बात आती है तो दिमाग में एक्सरसाइज और वेट लॉस डायट का चार्ट याद आता है। वेट लॉस के लिए वेट लॉस ड्रिंक्स भी आपकी मदद कर सकती हैं। वेट लॉस ड्रिंक्स आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। इससे आपको कम भूख लगती है। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट और अन्य न्यूट्रियंट्स होते हैं। यह सभी चीजें आपकी अच्छी सेहत के साथ वजन कम करने में काम आते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कुछ ऐसी ही वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में, जो आपको वेट लॉस करने में मदद करेंगी।

    वेट लॉस ड्रिंक्स

    वेटलॉस ड्रिंक क्या है? यह को जादू तो नहीं जो पीने से हमारा वेट लॉस हो जाएं। जी नहीं यह कोई जादू नहीं है, लेकिन वेट लॉस ड्रिंक एक ऐसा ड्रिंक होता है। जिसको पीने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है, जो बैट फैट को कम करने का मुख्य कारण होता है। इसके अलावा वेट लॉस ड्रिंक से हमारा मेटाबॉलिज्म लेवल बढ़ता है। जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म लेवल बहुत कम होता है, उन लोगो में फैट बढ़ने और जमा होने की गुंजाइश अधिक होती है। तो वहीं वेट लॉस ड्रिंक इसमें आपकी तेजी से मदद करते हैं। वेट लॉस ड्रिंक कई तरह के हो सकते हैं। इनको घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाजार से भी लिया जा सकता है।लेकिन बहुत सारे लोग वेट लॉस ड्रिंक के लिए घर के बने ड्रिंक का ही उपयोग करते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    और पढ़ें – साउथ ब्यूटी काजल अग्रवाल के वर्कआउट और डायट में छुपे उनके फिटनेस सीक्रेट को जानिए

    दरअसल बाहर का ड्रिंक प्रत्येक व्यक्ति नहीं ले सकता है। इसके अलावा बहुत सारे व्यक्ति को गलत सप्लीमेंट लेने और सही खान-पान न रखने के कारण यह नुकसान भी कर सकता है। इसलिए यदि आप किसी वेट लॉस ड्रिंक का उपयोग करते हैं, तो उसके लिए किसी सलाहकार या चिकित्सक की सलाह लेकर ही उपयोग करें। आइए जानते हैं, वेट लॉस ड्रिंक में क्या-क्या शामिल है।

    नींबू पानी से होगा वजन कम (Lemon Water)

    नींबू पानी का नाम वेट लॉस ड्रिंक्स में सबसे पहले आता है। इसमें पेक्टिन फायबर पाया जाता है। इस फायबर के कारण भूख महसूस नहीं होती है। यदि भूख महसूस नहीं होगी तो आप असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाएंगे और यह आपके वजन घटाने में सहायक हो जाएगा। नींबू पानी बॉडी में डीटॉक्स का भी काम करता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मदद करता है।

    कुछ लोग केवल नींबू पानी का उपयोग करते हैं, तो वहीं कुछ लोग गर्म पानी, नींबू और शहद को मिलाकर एक वेट लॉस ड्रिंक तैयार करते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। नींबू के अलावा आप अपने सुबह के नींबू पानी ड्रिंक में शहद भी मिला सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसमें शहद के अलावा अदरक भी मिला सकते हैं।

    और पढ़ें- लो कैलोरी एल्कोहॉलिक ड्रिंक्स के साथ सेलिब्रेट करें यह दीपावली

    ग्रीन-टी का नाम भी वेट लॉस के​ लिए चर्चा में है (green tea)

    ग्रीन-टी में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है। पॉलीफेनॉल्स असल में एंटी-ऑक्सिडेंट व एंटी-फ्लेमेटरी होता है। ग्रीन-टी डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चूंकि ग्रीन टी मेटाबॉलिक सिस्टम को बेहतर बनाती है। जीरो कैलोरी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के कारण ही ग्रीन टी वेट लॉस ड्रिंक्स के लिए आजकल चर्चा में है। विदेशों से लेकर भारत तक लोग ग्रीन टी की बात कर रहे हैं।

    डीटॉक्स वॉटर (Detox water)

    मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर से विषैले तत्व बाहर करने के लिए आप खासतौर पर बनाए गए डीटॉक्स वॉटर का भी सेवन कर सकते हैं। इसकी मदद से भी आप वजन कम कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपन पानी में ककड़ी/खीरा, नींबू पानी, पुदीना, अदरक के कुछ टुकड़े मिलाकर कुछ समय के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसे सुबह-सुबह या दिन में कभी भी सेवन करें।

    विनेगर से करें वेट लॉस (Vinegar water)

    बहुत से लोगों ने इस ड्रिंक के बारे में सुना होगा। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका सही तरह से उपयोग करने का तरीका नहीं पता है। बहुत से लोग इसे बिना पानी के चम्मच में मिलाकर पी लेते हैं। विनेगर को इस तरह से पीने से यह बहुत अधिक नुकसानदायक हो सकता है। यह सीधे तौर पर आपके किजनीपर प्रभाव डालता है। यदि विनेगर का उपयोग सही तरीके से किया जाए, तो यह बहुत पभावशाली होता है। इसका उपयोग करने के लिए आपको सुबह खाली पेट एक चम्मच विनेगर को एक ग्लास पानी में डालकर पीना चाहिए। इसके तुरंत बाद आपको लगभग एक ग्लास पानी पीना चाहिए। रात में जब आपके डिनर तरने का समय हो तो उसके एक घंटे पहले आपको इसी प्रकार एक चम्मच विनेगर को एक ग्लास पानी में डालकर पीना है।इसके बाद आपको अलग से पानी भी पीना है। एक और जरूरी बात जो आपको ध्यान में रखने की आश्यकता है कि आप जिस ब्रैंड के  विनेगर का उपयोग करें। उसके बारे में चिकित्सक से पहले बात करें हर तरह के विनेगर का उपयोग करना उचित नहीं है। इसके पहले डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

    और पढ़ें – वजन घटाने के लिए यूज कर रहे हैं सेब का सिरका? तो एक बार उसके नुकसान भी जान लें

    अजवाइन का पानी कम करता है वजन (Ajwain Water)

    अजवाइन का पानी भी वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह भी ग्रीन-टी की तरह शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाता है। अजवाइन के चमत्कारी गुणों से हर भारतीय अवगत है। चाहे पेट से जुड़ी समस्या हो या सर्दी-जुकाम की समस्या हो हर चीज के लिए अजवाइन के बहुत से फायदे हैं। इन्हीं चमत्कारी गुणों में से एक चर्बी कम करना भी है। यही कारण है कि डिलीवरी के बाद प्रसूता को गुनगुना अजवाइन का पानी पीने के लिए दिया जाता है।

    जीरे का पानी भी घटाता है वजन(Water)

    अजवाइन की ही तरह जीरे का पानी भी वजन कम करने के लिए मददगार साबित होता है। जीरे के पानी में एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं। जीरा डाइजेस्‍टिव सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है। इसके साथ ही उल्‍टी-दस्‍त, गैस और कब्ज में भी यह राहत देता है। जीरा भी बॉडी में डीटॉक्स का काम करता है। जीरे के पानी से बाइल प्रोडक्‍शन बढ़ता है। बाइल एक ऐसा तरल पदार्थ है, जिसे लिवर बनाता है। यह फैट को पचाने का काम करता है। जीरे का पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है जिससे, आप तरोताजा महसूस करते हैं।

    एलोवेरा (Aloe Vera) जूस भी घटाता है वजन

    वजन घटाने से लेकर स्किन और बालों के स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा फेमस है। एलोवेरा जूस में विटामिन-ए और विटामिन-सी होते हैं। इससे आपको वेट लॉस में बहुत मदद मिलती है। ध्यान बस इस बात का रखें कि आप बाजार से उस एलोवेरा जूस को ही खरीदें जो खरा हो। सबसे बेहतर है कि आप ताजा एलोवेरा का जूस घर में ही बनाएं। एलोवेरा आपको हाइड्रेटेड रखता है। एलोवेरा का जूस फ्रूट जूस का कम कैलोरी वाला विकल्प हो सकता है। एक कप एलोवेरा जूस में सिर्फ 36 कैलोरी होती हैं। इसलिए अपने वेट लॉस ड्रिंक्स में इसे शामिल करना न भूलें।

    यह भी पढ़ें— वीकैंड पर करो जमकर पार्टी और सोमवार से ऐसे घटाओ वजन

    वेट लॉस के लिए सौंफ का पानी (Fennel Water) पीकर देखें

    खाने के बाद अक्सर लोग सौंफ खाते हैं। चूंकि सौंफ पाचन को बेहतर बनाता है। पाचन में सौंफ मदद करता है यह सभी जानते हैं पर यह वेट लॉस में भी मददगार हो सकता है। सौंफ का पानी वजन कम करने में आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। सौंफ का पानी मेटाबॉलिज्म को सही रखता है। मेटाबॉलिज्म या पाचन सही रहेगा तो आप मोटापे से बच जाते हैं।

    आइए जानते हैं, क्यों करना चाहिए सूर्य नमस्कार? एक योगासन से कैसे मिलता है 12 योगासन का फायदा?

    आपकी मनपसंद छांछ कर सकती है वजन घटाने में आपकी मदद

    छांछ हर भारतीय का मनपसंद ड्रिंक है। चाय के बाद छांछ ही है जिसे कभी भी कहीं भी पीने के लिए लोग तैयार रहते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ ही कोलेस्ट्रोल को संतुलित करने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए भी छांछ काम आती है। वजन कम करने के लिए भी छांछ बहुत अच्छी होती है। इसमें फैट की मात्रा नाम मात्र ही होती है। व्हे को प्रोटीन का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है। यह प्रोटीन छांछ में पाया जाता है। छांछ को अपने मिड-डे स्नैक के रूप में अपनाकर आप अपने वजन को घटते देख सकते हैं।

    और पढ़ें – 9 मंथ प्रेग्नेंसी डाइट चार्ट में इन पौष्टिक आहार को शामिल कर जच्चा-बच्चा को रखें सुरक्षित

     पानी से करें वेट लॉस

    दिन भर पानी पीते रहने की सलाह हर कोई देता है। इसलिए पानी कितना जरूरी है यह हम सब जानते हैं पर क्या आप यह जानते हैं कि पानी वजन घटाने में भी सहायक साबित हो सकता है। यदि आप पानी पीती रहते हैं तो आप भराभरा महसूस करते हैं। इससे कम भूख लगती है और आप दिन भर बेवजह की चीजें खाने से बचते हैं। कई शोध के अनुसार यदि आप खाने से पहले पानी पीते हैं तो यह वजन घटाने में बहुत मददगार होता है। कुल मिलाकर ज्यादा पानी से कैलोरी बर्न होती हैं और आप कम खाना खाते हैं, यह दोनों ही कारण वजन घटाने में आपकी मदद करते हैं। पानी से लेकर ग्रीन टी तक सब आपका वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। यह वेट लॉस ड्रिंक्स आपकी जीभ को भी टेस्टी लगेंगे और आपको हाईड्रेटेड भी रखेंगे।

    नोट: आप चाहे किसी भी वेट लॉस ड्रिंक का उपयोग कर रहें हो, उसके साथ आपको एक अच्छा आहार लेने की आश्यकता होती है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको बहुत कमजोरी महसूस हो सकती है। जिससे आप अपने काम में ठीक तरह से मन नहीं लगा पाएंगे। इसके साथ ही आपको अपने शरीर को हाईड्रेट रखना है। इसके लिए आपको अपने शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना है। यहां बताए गए किसी भी आहार और ड्रिंक का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Hema Dhoulakhandi द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/10/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement