backup og meta

क्या कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2021

    क्या कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं?

    सुरक्षित सेक्‍स के लिए कंडोम बहुत ही जरूरी होता है। कंडोम न सिर्फ एड्स से बचाता है बल्कि अनचाहे गर्भ को भी टालता है। कई बार  कंडोम को लकर काफी उलझन हो जाती है, जैसे सेक्‍स के दौरान कंडोम का योनि में फंस जाना या फट जाना। ऐसी घटनाएं तब होती हैं जब कंडोम के इस्तेमाल से पहले उसके बेसिक क्‍लीयर नहीं होते हैं। इसलिए आज हम आपको कंडोम के प्रयोग को लेकर कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कंडोम जुड़े फैक्ट्स के बारे में। 

    क्या कंडोम (Condom) के इस्तेमाल के बाद भी हो सकते हैं प्रेगनेंट?

    कई लोगों की शिकायत या सवाल होता है कि क्या कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेग्नेंसी की संभावना होती है? अगर आप सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फिर भी प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो इसका मतलब है कि आपने कंडोम का इस्तेमाल सही से नहीं किया।

    और पढ़ें : योग सेक्स : योगासन जो आपकी सेक्स लाइफ को बनायेंगे मजबूत

    आप कंडोम (Condom) को  इस्तेमाल करने से पहले इन चीजों पर ध्यान दे :

  • कंडोम के पैकेट को दांत से नहीं खोलना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कंडोम के फटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • कंडोम खरीदने से पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट जरूर देख लें, बिना चेक किए कभी भी कंडोम न खरीदें।
  • कंडोम अच्छी क्वालिटी का हीं खरीदें, सस्ते कंडोम से गुप्तांगों में संक्रमण भी हो सकता है।
  • अगर आपने कंडोम गलती से उल्टा पहन लिया है, तो फिर उसे सीधा करके न पहनें क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लग सकते हैं, जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाएगी।
  • कंडोम पहनते समय उसमें हवा न भरें, इससे कंडोम के फटने की आशंका बढ़ जाती है।
  • एक बार में मेल कंडोम या फीमेल कंडोम, दोनों में से एक ही कंडोम का उपयोग करें। दोनों तरह के कंडोम्‍स का उपयोग एक साथ न करें।
  • कंडोम का उपयोग करते समय किसी तैलीय या चिकनाई वाले पदार्थ का प्रयोग न करें।
  • कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि कहीं यह फटा हुआ तो नहीं है।
  • अगर आप सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करने के बावजूद प्रेग्नेंट हो जाती हैं तो इसका मतलब है कि आपने कुछ गलतियां या बातें नजरअंदाज जरूर की होंगी, जैसे कि :

    और पढ़ें : फोरप्ले से हाइजीन तक: जानिए फर्स्ट नाइट रोमांस करने के लिए टिप्स

    कंडोम नहीं रोक सकता 100% प्रेग्नेंसी :

    अनचाही प्रेग्नेंसी और सेक्स से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए कंडोम के इस्तेमाल को बेस्ट माना जाता है। सुरक्षित सेक्स के लिए भी डॉक्टर इसकी सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप फैमिली प्लान करने के मूड में नहीं हैं और यही सोचकर सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके बारे में एक अहम बात जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है वरना आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है।

    मिल सकता है सरप्राइज :

    कंडोम प्रेग्नेंसी को 100% नहीं रोक सकता है। शायद आपने ध्यान न दिया हो लेकिन कंडोम के पैकेट पर भी इस बारे में जिक्र किया गया होता है। ऐसे में आपकी फीमेल पार्टनर प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनाए तो हैरान न हों।

    और पढ़ें : बेडरूम रोमांस टिप्स : रोमांस करने से पहले अपने बेडरूम को इस तरह दें नया लुक

    [mc4wp_form id=’183492″]

    गलत तरीके से इस्तेमाल :

    कंडोम के इस्तेमाल के बाद भी प्रेग्नेंसी होने के ज्यादातर मामलों में इसका गलत तरीके से इस्तेमाल शामिल होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंडोम लगाने से लेकर आखिर तक उसके इस्तेमाल में होने वाली चूक स्पर्म को रोक नहीं पाती है जो कि प्रेग्नेंसी की वजह बनती है।

    डबल कंडोम :

    कई कपल एक्सट्रा केयर के चक्कर में डबल कंडोम या फिर फीमेल व मेल कंडोम दोनों इस्तेमाल कर लेते हैं। डबल का मतलब परफेक्ट नहीं है बल्कि इससे होने वाला फ्रिक्शन, कंडोम को समय से पहले ही बाहर खींच सकता है। ऐसे में स्पर्म के फीमेल पार्टनर में एंटर होने की संभावना बढ़ जाती है।

    और पढ़ें : वर्जिन सेक्स या वर्जिनिटी खोना क्या है? समझें इससे जुड़ी बातें

    कंडोम को अच्छे से करें चेक :

    कंडोम के इस्तेमाल से पहले उसे अच्छी तरह से चेक जरूर कर लें कि कहीं उसमें कोई छेद या कट तो नहीं है। अगर ऐसा है तो कंडोम किसी काम का नहीं है। साथ ही उसके एक्सपायर होने की डेट भी जरूर चेक करें।

    कंडोम को दोबारा इस्तेमाल करना

    कंडोम वन टाइम यूज यानी सिर्फ एक बार इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। अगर आपने एक कंडोम का इस्तेमाल कर लिया है, तो दोबारा उसका इस्तेमाल न करें। हर बार इस्तेमाल करने के बाद कंडोम को फेंक देना ही सही होता है।

    सेक्स के बीच में कंडोम का फट जाना

    कई बार सेक्स करने के दौरान ही वजायना के अंदर कंडोम फट जाते हैं। कई बार पुरुष या महिला साथी को इसका पता ही नहीं चलता है।

    ऐसी स्थिति में कंडोम इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेग्नेंट होने की पूरी संभावना हो सकती है। अगर कंडोम के इस्तेमाल के बाद आपको उसके फटने का एहसास हो रहा है या कोई संदेह हो रहा है तो एक बार कंडोम को चेक जरूर कर लें।

    सेक्स के बीच में कंडोम निकाल देना

    कुछ कपल्स सेक्स की पहली प्रक्रिया के दौरान कंडोम का इस्तेमाल सावधानी से करते हैं, लेकिन दूसरी बार वो बिना कंडोम के ही सेक्स करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में भी गर्भ ठहरने के चांसेस हो सकते हैं।

    कंडोम का साइज

    अगर आप कंडोम का इस्तेमाल करने के बावजूद प्रेग्नेंट हो गईं हैं तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर ने गलत साइज का कंडोम इस्तेमाल किया होगा। सेक्स के दौरान सही साइज का कंडोम इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है।

    स्टैन्डर्ड साइज के कंडोम आमतौर पर सही माने जाते हैं।

    क्या ओरल सेक्स में इस्तेमाल किए गए कंडोम का इस्तेमाल वजायना सेक्स के दौरान करना सुरक्षित है?

    ओरल सेक्स में इस्तेमाल किए गए कंडोम का इस्तेमाल वजायना सेक्स के दौरान करना सुरक्षित हो सकता है। देखा जाए, तो अधिकतर कपल ओरल सेक्स के दौरान किसी भी तरह की प्रोटेक्शन नहीं लेते हैं। हैं।

    हालांकि, यौन संचारित रोगों और अनचाही गर्भावस्था से बचने के लिए ओरल सेक्स के दौरान भी कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान पूरी सतर्कता के साथ ही कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए।

    यौन संचारित रोगों और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आप ओरल सेक्स और वजायना सेक्स के लिए अलग-अलग कंडोम का चयन कर सकते हैं। यह एक सुरक्षित विकल्प तो होता ही है साथ ही इससे आप दोनों बार अलग-अलग तरह के कंडोम के फ्लेवर और टेक्सचर का भी आनंद ले सकते हैं।

    इससे आप दोनों लंबे समय तक सेक्स का मजा ले सकते हैं और दोनों पार्टनर्स बेहतर तरीके से सेक्स का आनंद ले पाएंगें।

    इन सभी ऊपर दिए गए कारणों की वजह से आप कंडोम के इस्तेमाल से भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं। वैसे तो ज्यादातर ऐसा नहीं होता है लेकिन अगर आप कोई गलती करते हैं तो ऐसा होने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए आप कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले ऊपर बताई गई सभी बातों और सावधानियों का ध्यान रखें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Sushmita Rajpurohit द्वारा लिखित · अपडेटेड 11/02/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement