अगर दोनों साथी फर्स्ट नाइट रोमांस के लिए तैयार हैं, तो फोरप्ले से सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। फोरप्ले के जरिए आप यह भी जान सकते हैं कि आपके साथी को किस तरह का रोमांस पसंद है।
5.पहली रात रोमांस में वर्जिनिटी पर सवाल नहीं
अगर आप लड़के हैं, तो आपका यह हक नहीं है कि आप उनसे उनकी वर्जिनिटीके बारे में सवाल करें। आपका यह सवाल उनके मन में आपके लिए नकारात्मक छवि बना सकता है। इसलिए, उनसे कभी भी इस तरह के सवाल न करें।
6.पहली रात रोमांस में पास्ट के बारे में बात न करें
फर्स्ट नाइट रोमांस पर अपने साथी से उनके पास्ट के बारे में बातें न करें। हो सकता है कि उनका पास्ट उन्हें बहुत ज्यादा भावुक या परेशान कर दे। इसलिए, आप उनसे सिर्फ उनके बारे में ही बात करें। अगर वो अपने पास्ट के बारे में आपको खुद से बताएं, तभी उसके बारे में जानें।
और पढ़ें : मेटाबॉलिज्म क्या है और जानिए कौनसे फैक्टर्स उसे प्रभावित करते हैं
7.पहली रात रोमांस में सावधानी बरतें
अगर फर्स्ट नाइट रोमांस के लिए आप दोनों तैयार हैं, तो सेक्स के दौरान सावधानी बरतें। साथी के साथ किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट करने से बचें। वो आपके साथ किस तरह से सहज महसूस करती हैं, वैसे ही उनके साथ रहें।
8.पहली रात रोमांस में हाइजीन का रखें ध्यान
फर्स्ट नाइट रोमांस शुरू करने से पहले पर्सनल हाइजीन का ध्यान जरूर रखें। निजी अंगों और बगल के बालों की शेविंग या वैक्सिंग करा सकते हैं। तन की बदबू से बचने के लिए अच्छे परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल भी करें।
और पढ़ेंः गर्लफ्रेंड का बर्थडे है? तो इस तरह दें उन्हें सरप्राइज