backup og meta

क्या सेक्स का ऑल्टरनेटिव चॉकलेट है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/02/2021

    क्या सेक्स का ऑल्टरनेटिव चॉकलेट है?

    चॉकलेट अपने खास टेस्ट के लिए जानी जाती है। चॉकलेट बार हो या चॉकलेट केक शायद ही कोई हो जिसे ये पसंद न हो। चॉकलेट वैसे तो सभी को अच्छी लगती है पर लड़कियों को यह खास पसंद होती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन, लड़कियों की पसंदीदा होने के पीछे का रोचक तथ्य यह है कि चॉकलेट सेक्स का अलटरनेटिव माना जाता है। 

    और पढ़ें : सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए महिलाएं खाएं ये फूड्स

    कहां से हुई शुरुआत

    आपको बता दें कि कुछ साल पहले कैडबरी ने ब्रिटेन में एक सर्वे किया और उसमें ये बात सामने आई कि महिलाओं ने चॉकलेट को सेक्स का विकल्प बताया और कहा कि वे सेक्स की जगह चॉकलेट का चयन करना पसंद करेंगी। 

    [mc4wp_form id=’183492″]

    सेक्स के लिए चॉकलेट को लेकर क्या है वैज्ञानिकों की राय: (Sex & Chocolate)

    सेक्स के लिए चॉकलेट

    शोधकर्ताओं का कहना है कि डार्क चॉकलेट का सेवन करने से इंसान में अंदर प्यार करने की भावना पैदा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फिनाइल इथेलामाइन (पीईए) रसायन होता है। इस रसायन को ‘लव केमिकल’ के नाम से जाना जाता है। पीईए केमिकल रिलेशनशिप शुरू होने के कुछ महीनों बाद पैदा होता है। पीईए हमारे शरीर में डोपामाइन जैसे अच्छे हार्मोन को बनाता है। बेल्जियम के वैज्ञानिक भी अपने अध्ययन में इस बात का दावा कर चुके हैं कि चॉकलेट का सेवन करने से पुरुषों की सेक्स परफॉर्मेंस छह घंटे तक बढ़ सकती है।

    इसके अलावा कई रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि कोकोआ रक्त प्रवाह को बढ़ाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन शरीर के सभी आवश्यक हिस्सों तक पहुंच पाता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से खुश रखने वाले हार्मोन सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। चॉकलेट लव मेकिंग के दौरान ताजगी पैदा करने का काम करती है। इस तरह सेक्स के लिए चॉकलेट को फायदेमंद माना जाता है।

    और पढ़ें : हर दिन सेक्स करना कैसे फायदेमंद है, जानिए इसके 9 वजह

    सेक्स के लिए चॉकलेट के इस्तेमाल के कारण (is Chocolate a alternative of sex?)

    ऑर्गेज्म के बाद एमिग्डाला ( ये मष्तिष्क का एक हिस्सा है जो बादाम के आकर का होता है ) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल एमिग्डाला डर और उत्तेजना दोनों में सक्रिय होने के लिए जाना जाता है। जिस पर चॉकलेट खाने के बाद असर होता है। एमिग्डाला महिला और पुरुषों में अलग ढंग से काम करता है फिर चाहे वह ब्रेन का स्ट्रक्चर हो या डेवलेपमेंट। यह सेक्सुअल बिहेवियर में भी दोनों में अलग ढंग से काम करता है। पुरुषों में यह सेक्सुअल बिहेवियर को ज्यादा एक्टिव करता है वहीं महिलाओं में इमोशनल बिहेवियर को। 

    ऐसा देखा गया की चॉकलेट खाने के बाद महिलाओं में हैप्पी हार्मोन की सक्रियता में बढ़ोतरी होती है और महिलाएं अच्छा महसूस करती हैं। इसलिए हम ऐसा कह सकते हैं कि चॉकलेट सेक्स के वक्त या बाद में फील होने वाली भावनाओं का अल्टेरनेटिव हो सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब वे अधिक मात्रा में डार्क चॉकलेट खाती हैं। 

    कई शोध इस बात का दावा करते हैं की चॉकलेट मूड को बेहतर बनाने और खुशी और उत्तेजना को बढ़ाने का काम करती है इसलिए बहुत सारे लोग एक्ससाइटमेंट को बढ़ाने के लिए चॉकलेट का सेवन करते हैं, लेकिन हर दिन इसका सेवन ठीक नहीं है। इसमें मौजूद कैफीन की मात्रा आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को चॉकलेट नहीं खाना चाहिए। ये बॉडी में शुगर लेवल को बढ़ाती है।  

    और पढ़ें : सेक्स के दौरान पूप: जानिए क्यों होता है ऐसा और इससे कैसे बचें

    [mc4wp_form id=’183492″]

    सेक्स के लिए चॉकलेट (chocolate for sex) क्यों फायदेमंद है?

    सेक्स के लिए चॉकलेट

    • आज तक आपने कई जगह पढ़ा और सुना होगा कि डार्क चॉकलेट हमें कई बीमारियों से राहत प्रदान करती है। यह ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, प्रीमैच्योर डेथ, कोरोनरी डिजीज के जोखिम को कम करती है लेकिन आप यह शायद ही पहले जानते होंगे कि इसका सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर होता है।
    • एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि आपकी सेक्स करने की इच्छा नहीं है तो डार्क चॉकलेट खाकर मूड बनाया जा सकता है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपका मूड बेहतर होगा। आप खुशी महसूस करेंगे। यह लव मेकिंग में आपकी मदद करेगा।
    • डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन कंपाउंड (theobromine compound) होता है, जिससे यह एफ्रोडिसिएक गुण वाला खाद्य पदार्थ बनता है। थियोब्रोमाइन सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर काम करता है। इससे आप एनर्जेटिक बने रहते हैं। साथ ही आप एक्साइटिड महसूस करते हैं और आपमें सेक्स करने की इच्छा भी मजबूत होती है। सेक्स के लिए चॉकलेट एक अच्छा ऑप्शन है।
    • एक अध्ययन के अनुसार, दो हफ्ते तक प्रतिदिन डार्क चॉकलेट का सेवन करने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोर्न कंट्रोल होते हैं। सेक्स में मूड का बहुत बड़ा रोल होता है। आपका मूड बूस्ट होता है तो आप अपने लव मेकिंग में दिलचस्पी लेने लगते हैं।
    • चॉकलेट में एल-आर्जिनिन (L-arginine) नामक एक अमीनो एसिड होता है, जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में नैचुरल तरीके से सेक्स इच्छाओं को बढ़ाता है। यह यौन अंगों में बल्ड सर्कुलेशन को बढ़ाकर काम करता है। ये लव मेकिंग के दौरान सेंसेशन, सेटिस्फेकशन, सेक्स के प्रति इच्छा और लिबिडो (libido) को बढ़ाता है। इस तरह सेक्स के लिए चॉकलेट बेहद फायदेमंद है।
    • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार,लिबिडो (libido) और इरेक्शन क्वालिटी (erection quality) को बेहतर बनाने के लिए ऐसी चॉकलेट का सेवन करना चाहिए, जिसमें कोकोआ अच्छी मात्रा में हो। बेहतर सेक्स के लिए चॉकलेट इसलिए भी लेते हैं क्योंकि इसमें कोकोआ होता है जो शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ावा मिलता है।

    और पढ़ें : सेक्स के बारे में सोचते रहना नहीं है कोई बीमारी, ऐसे कंट्रोल में रख सकते हैं अपनी फीलिंग्स

    सेक्स के लिए चॉकलेट ही नहीं ये आहार भी हैं फायदेमंद (Not only chocolate for sex, these diets are also beneficial)

    कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

    कद्दू के बीज लिबिडो बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छे हैं। कद्दू के बीज में जिंक होता है जो पुरुषों में यौन इच्छा और यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे विटामिन होते हैं जो पुरुषों में स्पर्म प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं।

    लहसुन (Garlic)

    लहसुन खाना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अच्छा होता है। लहसुन खाने से खून गर्म होता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और ब्लड फ्लो तेज होता है। इसका सेवन करने से यौन अंगों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जो यौन जीवन पर अच्छा प्रभाव छोड़ता है।

    चॉकलेट खाते वक्त शायद ही आप में से किसी ने कभी सोचा होगा चॉकलेट से ऐसे रोचक तथ्य जुड़े हो सकते हैं। हम आशा करते हैं आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। हैलो हेल्थ के इस आर्टिकल में सेक्स के लिए चॉकलेट कैसे फायदेमंद है, इस बारे में बताया गया है। यदि आपका इससे जुड़ा अन्य कोई सवाल है तो आप कमेंट कर पूछ सकते हैं। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा यह भी आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

    उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और सेक्स के लिए चॉकलेट के उपयोग से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Priyanka Srivastava द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/02/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement