backup og meta

गर्ल्स! पहली बार डेट पर जा रही हों, तो ध्यान रखें ये बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    गर्ल्स! पहली बार डेट पर जा रही हों, तो ध्यान रखें ये बातें

    पहली बार डेट पर जाना हर किसी के लिए सबसे यादगार पल हो सकता है। पहली डेट के लिए मन में जितना एक्साइटमेंट होता है लेकिन, उससे कहीं ज्यादा डर मन के किसी कोने में बैठा रहता है। खासतौर पर अगर लड़कियां पहली बार डेट पर जा रही होती हैं तो। पहली डेट में लड़कियां जाने-अंजाने में कई गलतियां कर बैठती हैं। जिसकी वजह से कई बार उनकी पहली डेट आखिरी डेट तक बन जाती है। तो अगर आप नहीं चाहती हैं कि आपकी पहली डेट आपकी आखिरी डेट बनें, तो कुछ बातों का ख्याल रखें।

    और पढ़ें : टेक्शुअल रिलेशनशिप: क्या टेक्नोलॉजी कर रही है अपनों से दूर?

    पहली डेट पर लड़कियां रखें इन बातों का ख्याल

    1.शरमाएं नहीं

    जाहिर है कि हर किसी की पसंद अलग-अलग हो सकती है। फिर चाहे वो खाने-पीने के मामले में हो या फिर घूमने-फिरने के बारे में। इसलिए, डेट पर जाने से पहले अगर वो आपसे इस बारे में कोई सवाल पूछें या आपकी पसंद जानना चाहें, तो उन्हें यह न बोलें ‘आपको जैसा अच्छा लगें’। बल्कि, आपको उन्हें अपनी पसंद के बारे में बताना चाहिए। अगर आप डेट के लिए किसी मूवी हॉल या फिर किसी रेस्टोरेंट में जाना ज्यादा पसंद करती हैं, तो उन्हें उसके बारे में खुलकर बताएं। अगर आप पहली बार डेट पर जा रही हैं तो आप जिसके साथ है उससे शर्माएं नहीं बल्कि खुल कर बात करें। आपके शर्माने से आपकी डेट बोरिंग हो सकती है।

    2.अपने लिए सजें

    आप कितना भी सज-धज लो लेकिन, पहली ही डेट पर कोई जीने-मरने की कसमें नहीं खा सकता है। इसलिए, चाहे पहली डेट हो या आखिरी हमेशा वही कपड़े या जूते पहनें, जिन्हें पहनने में आप आरामदायक महसूस करती हैं। उन्हें इंप्रेस करने के चक्कर में बहुत ज्यादा छोटे या तंग कपड़े न पहनें। यह याद रखें कि आपको उन्हें अपनी आदतों से इंप्रेस करना है न कि अपने पहनावे या लुक से। पहली बार डेट पर जा रही हैं तो आप अपने लिए तैयार हो। अपनी पसंद के कपड़े पहनें और अपनी पसंद का मेकअप करें। पहली बार डेट पर जाना हर लड़की के लिए स्पेशल होता है। ऐसे में आप अपनी इस डेट के लिए खुद तैयार हो। हमेशा ध्यान रखें कि आपको अपने लिए अच्छा लगना है किसी और के लिए नहीं।

    3.खुद को पॉजिटिव रखें

    पहली बार डेट पर जा रही हैं, इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह बिल्कुल वैसा ही हो सकता है जैसा आप अपने किसी दोस्त के साथ समय बिताते हैं। इसलिए, खुद को पॉजिटिव रखें और डेट पर उनसे मिलने के बाद उनके हर सवालों का खुश मिजाज मूड में जवाब दें। अगर आप खुद ही ज्यादा नर्सव फील करेंगी, तो आपका यह बर्ताव उन्हें भी नर्वस कर सकता है। इससे आप दोनों की ही डेट एक-दूसरे के लिए असहज बन सकती है। पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो खुद को पॉजिटिव रखें और बिना नर्वस हुए बात करें। पहली बार डेट पर जाने का मतलब ये नहीं है कि आपको चुप रहना है या एकदम अलग बिहेव करना है। खुद को पॉजिटिव रखकर आपको पहली बार डेट का सही परिणाम मिल सकता है।

    याद रखें कि आप डेट पर जा रही हैं। डेट का मतलब होता है अपने हाव-भाव और व्यवहार से किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना और एक रिश्ते का नया नाम देना। इसलिए, बहुत ज्यादा मेकअप न करें। आप असल जिंदगी में जैसी खुद को पसंद करती हैं, वैसी ही बनकर डेट पर जाएं। पहली बार डेट पर जाने पर आप जैसी है वैसी दिखें। कई ऐसा मेकअप ना करें जिसमें आप खुद को ना पहचान पाएं। किसी भी तरह का एकस्ट्रा मेकअप आपका चेहरा खराब कर सकता है। पहली बार डेट पर जाने के लिए आप जैसी है वैसी ही दिखें। एक्सट्रा दिखना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

    5.इंतजार न करवाएं

    मिलने के लिए जो भी समय तय किया गया है, उसी समय पर मिलें। उन्हें इंतजार करवाना सही नहीं है। अगर किसी कारण आपको पहुंचने में देरी हो सकती है, तो उन्हें इसके बारे में बताएं, ताकि उन्हें आपके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। पहली बार डेट पर जा रही हैं तो समय का ध्यान रखें। सही समय पर पहुंचे और सही समय पर निकले।

    6.फोन से दूर रहें

    आप अपने फोन के साथ पूरा दिन बिता सकती हैं। लेकिन, डेट पर आप अपने साथी को जानने और समझने के लिए जाती है। इसलिए, डेट पर जब जाएं हर दूसरे मिनट अपने फोन को न घूरें। आप फोन को साइलेंट मोड पर करके कुछ देर के लिए अपने बैग में रख सकती हैं ताकि, आप दोनों एक-दूसरे को बहेतर तरीके से समझ सकें। पहली बार डेट पर जाने पर अपने फोन से ना चिपकी रहें। पहली बार डेट पर जाकर ऐसा करना आपको सामने वाले की नजर में निगेटिव बना सकता है।

    और पढ़ें : अगर दूसरी शादी करने जा रहे हैं, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें

    7.अपनी पसंद-नपंसद के बारे में बात करें

    डेट पर क्या बात करें? या बात को कैसे आगे बढ़ाएं? इसके लिए आप उनसे अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बात करें और उनसे भी इसके बारे में पूछें। इससे आप दोनों एक-दूसरे को करीब से जान सकेंगे और डेट पर बोरियत भी नहीं होगी। पहली बार डेट पर जाने पर अपनी पसंद-नापसंद के बारे में बात करें।

    8.अगर वो किस के लिए बोलें तो

    पहली डेट सिर्फ बातों और डांस तक ही रहने दें। अगर आपको लगता है कि आपका और उनका रिश्ता आगे बढ़ सकता है, तो इसके लिए इंतजार करें। जब रिश्ता आगे तक चलेगा, तो आपको किस करने के बहुत से अवसर मिलते रहेंगे।

    पहली बार डेट पर जाने का मतलब होता है कि लड़के ही बिल भरेंगे लेकिन, ऐसा नहीं है। आप भी बिल भर सकती है। अगर वो इसके लिए आपको मना करें, तो बिल उन्हें ही भरने दें। आप इसका भी प्लान कर सकती हैं कि अगली डेट का बिल आप भरेंगी।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement