backup og meta

आखिर कब जरूरी हो जाता है सिंगल रहना, जानिए सिंगल रहने के फायदे


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/07/2021

    आखिर कब जरूरी हो जाता है सिंगल रहना, जानिए सिंगल रहने के फायदे

    जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं, उन्हें सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) ज्यादा पता हो सकते हैं। क्योंकि, कई लोग थोड़े समय बाद रिलेशनशिप में रहने से ऊब जाते हैं। फिर वो बस दोबारा से सिंगल होने के मौके ढूंढते रहते हैं। लेकिन, सिंगल रहने के फायदे वही उठा सकते हैं, जो अकेले रहते हैं। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) तो कई हैं लेकिन, क्या कभी आपने यह सोचा है कि आपको सिंगल रहने की जरूरत क्यों है? या सिंगल रहने के फायदे आप किस तरह से उठा सकते हैं? क्योंकि, बहुत से लोग सिंगल हैं, जो किसी रिलेशनशिप में जाने के बारे में हमेशा सोचते रहते हैं। तो जरा एक बार हैलो स्वास्थ्य के इस लेख को पढ़ें। हमें यकीन है कि अगर आप सिंगल हैं, तो हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने अकेलेपन से ही प्यार कर सकते हैं।

    और पढ़ें : हेल्दी रिलेशनशिप का हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है

    जानिए सिंगल रहने के फायदे क्या हैं? (Benefits being single)

    1.क्योंकि, आप अलग मिजाज के हैं

    हर किसी का स्वभाव अलग-अलग होता है। अगर आप एक अलग मिजाज के हैं, तो आप अकेले रहना ज्यादा पसंद कर सकते हैं। क्योंकि, किसी भी रिलेशनशिप में जाने से आपकी कुछ आदतें (Habits) साथी नापसंद कर सकता है, जिसकी वजह से रिश्ते में झगड़े शुरू हो सकते हैं। ऐसे में आप जब तक अकेले हैं, आप अपनी मर्जी से रह सकते हैं। आपकी आदतें किसी को तकलीफ भी नहीं देंगी। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) आपके लिए इसलिए भी है क्योंकि सिंगल रहना आपको किसी के लिए अपना नेचर बदलने के लिए मजबूर नही करता है।

    2.जब आपका ब्रेकअप हुआ हो

    अकेले रहना तब सबसे ज्यादा जरूरी हो सकता है, जब आप टूटे दिल का दर्द सह रहे हों। क्योंकि, ब्रेकअप (Breakup) के बाद सिर्फ आप ही अपनी भावनाओं को समझ सकते हैं। अगर ब्रेकअप के दर्द से बाहर आना है, तो अकेले रहना और खुद को समय देना बहुत जरूरी हो जाता है। हालांकि, ब्रेकअप के बारे में किसी खास से बात जरूर करनी चाहिए लेकिन, ऐसे लोगों से अपनी बात साझा न करें, जो आपकी तकलीफ को हंसी बनाएं। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) कई बार आपको तब समझ आते हैं जब आप सिंगल हो जाते हैं। हो सकता है आप जिसको अपनी भावनाएं बताएं वो आपकी बात सुनकर मजाक उड़ाए लेकिन आपको थोड़े समय में बेहतर महसूस होगा।

    और पढ़ें : सिंगल पेरेंट्स : दूसरी शादी करते समय बच्चे की परवरिश के लिए जरूरी बातें

    3.आपको डेटिंग बोझ लगती है

    अक्सर सिंगल लोग ऐसा महसूस करते हैं कि डेटिंग के बाद उन्हें साथी के उम्मीदों का बोझ उठाना पड़ेगा, जो काफी हद तक सही भी होता है। क्योंकि, जब भी कोई किसी रिश्ते में जाता है, तो उसका साथी उससे कई तरह की उम्मीदें कर सकता है। जैसे हर दिन साथ में समय गुजारना, घूमने जाना या किसी दूसरे के ज्यादा करीब न जाना। लेकिन, जब साथी के इन उम्मीदों को पूरा करने में असफल हो जाते हैं, तो रिश्ता टूटने का डर भी बना रहता है। सिंगल रहने के फायदा आपको तब समझ आता है जब डेटिंग बोझ लगने लगती है। डेटिंग बोझ लगने के कई अलग-अलग कारण है।

    4.अभी सिर्फ करियर पर फोकस करना है

    कई लोगों को लगता है कि अगर वो किसी रिलेशनशिप में जाते हैं, तो यह उनके भविष्य के लिए एक अच्छे करियर में बाधा बन सकती है। जिसके लिए मैं भी सहमत हूं। अगर आप सुनिश्चित हैं कि आप करियर को साथी को पूरा समय दें सकते हैं और दोनों को पूरा करने में आ रही परेशानियों को एक-साथ सुलझा सकते हैं तभी इस बारे में सोचना चाहिए। लेकिन अगर एक समय पर आप सिर्फ एक ही बात पर फोकस कर सकते हैं तो साथी या करियर में से किसी एक का ही चुनाव करें। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) तब समझ आता है जब आपको अपने करियर पर फोकस कर आगे बढ़ने के बारे में सोचना हो। सिंगल रहने के फायदे हजार है। आप अपने हिसाब से जॉब और अपने निर्णय ले सकते हैं।

    और पढ़ें : सेक्शुअल ऐक्टिविटीः क्या वाकई में घर से ज्यादा होटल में सेक्स एंजॉय करते हैं कपल?

    5.लोगों को पहचानने में जल्दबाजी या गलती करते हैं

    लोगों की आदतों को पहचाने में समय लग सकता है। लेकिन, अगर आप उनके स्वाभाव को जज करने में जल्दबाजी करते हैं या हमेशा गलत लोगों को अपने दोस्त (Friends) के तौर पर चुनते हैं, तो कुछ समय के लिए अकेले ही रहें। क्योंकि किसी गलत साथी का चुनाव पूरी जिंदगी को तकलीफ दे सकता है। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) तब भी नजर आते हैं जब आपको सामने वाले इंसान की गलतियों के बारे में पता चलता है।

    6.दूसरे कपल्स को देखकर जलन महसूस करते हैं

    अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किसी दूसरे के पास कुछ अच्छा देखते हैं, तो उससे हमें जलन महसूस होती है। इसी तरह की ही भावना तब भी आती है, जब किसी खुश कपल को देखते हैं। उस वक्त किसी भी सिंगल का मन कर सकता है कि शायद उनका भी कोई साथी होता, तो भी उतना ही खुश रहते। इसलिए, अगर आपके मन में इस तरह ही जलन होती है, तो सिर्फ इस वजह से आप किसी रिश्ते की शुरुआत नहीं कर सकते हैं। बल्कि, तब तक साथी का इंतजार करना चाहिए, जब तक किसी से सच्चा प्यार नहीं होता। सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) होने के साथ कुछ बातें और जगह होती है जहां आपको एक पार्टनर की कमी महसूस होती है। ऐसे में दूसरे कपल्स को देखकर जलन महसूस करने से अच्छा विकल्प है कि आप सही समय और सही इंसान का इंतजार करें। सही समय पर किसी सही इंसान से प्यार में पड़ना हमेशा अच्छा होता है। आपको सिर्फ इसलिए किसी रिश्ते में बंधने की जरूरत नही है कि और लोग रिलेशनशिप मे हैं।

    सिंगल रहने के फायदे कई हो सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से पहले अपने फैसले को अच्छी तरह समझें। आप चाहें, तो अपने किसी करीबी या दोस्त से भी इस बारे में खुलकर बात कर सकते हैं। सिंगल रहने से पहले इसके दोनों पहलुओं जैसे फायदे और नुकसान को जरूर समझें और फिर सोंच समझकर फैसला लें।

    इनके अलावा, ऐसे और भी कई वजहें हैं, जो साफ शब्दों में कहते हैं कि सिंगल रहने के फायदे (Benefits being single) कई हैं। अगर आप सिंगल हैं या एक अच्छे रिलेशनशिप में हैं, तो अपने अनुभव हैलो स्वास्थ्य के साथ शेयर जरूर करें।

    पॉली रिलेशन के बारे में आप कितनी रखते हैं जानकारी? नीचे दिए इस क्विज को खेलिए और पॉली रिलेशन से जुड़ी जानकारी जानिए।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 21/07/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement