backup og meta

जानिए क्या करें जब वाइफ करे फिजिकल इंटिमेसी से इंकार

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. हेमाक्षी जत्तानी · डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    जानिए क्या करें जब वाइफ करे फिजिकल इंटिमेसी से इंकार

    फिजिकल इंटिमेसी के लिए महिलाओं और पुरुषों का नजरिया अलग-अलग हो सकता है। हो सकता है कि कई बार बीवी फिजिकल इंटिमेसी बनाने से भी इंकार कर दें। लेकिन, ऐसी स्थिती में पति क्या करें? इसका कदम बहुत ही सोच-समझकर उठाना चाहिए। क्योंकि, एक हडबड़ी पूरे रिश्ते को खराब कर सकती है।

    फिजिकल इंटिमेसी एक कपल को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाते हैं। आंकड़ों पर गौर करें, तो फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी के रिसर्च के आंकड़े चौकाने वाले है। उनकी स्टडी के अनुसार, सेक्स के लिए महिलाओं और पुरुषों के मानसिक विचार बहुत अलग होते हैं।

    और पढ़ें : ब्रेकअप टिप्स : बिना हर्ट किए कैसे हों पार्टनर से अलग?

    क्या कहती है स्टडी?

    हो सकता है कि जिस समय पुरुष सेक्स करने के इच्छुक हो उस समय महिला किसी और बात का ख्याल कर रही हो। स्टडी के मुताबिक, आमतौर पर महिलाएं शाम के समय सेक्स के बारे में ज्यादा सोचती हैं। जबकि, पुरुष सुबह के समय फिजिकल इंटिमेसी बनाने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा, अधिकतर कपल रात को सोने से पहले या नौ बजे के बाद सेक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं।

    अक्सर पुरुषों की शिकायत भी रहती हैं कि जब वो शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं, तो उस समय उनका साथी उन्हें मना कर देता है। इसके वजह से कभी-कभार उनके बीच तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिती में आप अपने साथी को कैसे मना सकते हैं, इसके बारे में नीचे पढ़ सकते हैं।

    1.उनसे प्यार जताएं

    अगर बीवी फिजिकल इंटिमेसी के लिए मना करे, तो इसके लिए उन्हें कभी फोर्स न करें। बल्कि, आप उनके नाजुक अंगों को छूकर उनसे अपने प्यार और मूड का एहसास करा सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें गले लगा सकते हैं। उन्हें प्यार भरी बातें भी कर सकते हैं।

    2.वो करें, जो उन्हें पसंद हो

    अगर आपका मूड फिजिकल इंटिमेसी के लिए है लेकिन, बीवी इससे इंकार करें, तो सिर्फ वही करें, जो उन्हें पसंद हो। जैसे कि अगर उन्हें फोरप्ले पसंद है, तो उनके साथ फोरप्ले कर सकते हैं। जैसा कि फोरप्ले सेक्स को रोमांचित तरीके से करने के लिए शुरू किया जाता है। इससे आप बड़ी ही आसानी से अपनी बीवी का मूड सेक्स के लिए बना सकते हैं।

    और पढ़ें : यह 7 तरीके करेंगे असफल रिश्ते को मजबूत

    3.स्वार्थी न बनें, उनके मन का भी ख्याल रखें

    सेक्स के दौरान अक्सर पुरुष स्वार्थी बन जाते हैं। इस दौरान वो अजीबो-गरीब हरकतें कर सकते हैं। याद रखें कि इस दौरान आप साथी के साथ भी करेंगे उसका उन पर मानसिक तौर पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसलिए, ऐसा कुछ न करें जिससे उन्हें भय लगे। सेक्स के दौरान वही ट्राई करें, जिसमें आपकी बीवी आरामदायक महसूस करे। उनसे आप यह पूछ सकते हैं कि उन्हें किस तरह का सेक्स पसंद है। या उनके मन में सेक्स के लिए किस तरह की ख्वाहिश है।

    4.मन की बातें करें

    अगर सेक्स के लिए बीवी मना करें, तो सबसे पहले उनके मन को समझने का प्रयास करें। उन्होंने सेक्स के लिए क्यों मना किया? यह समझने के लिए उनसे बात करें। हालांकि, उन्हें इसके बारे में पता न चलने दें। आप उनसे उनके दिन के बारे में पूछ सकते हैं। उनका मन अगर कुछ स्पेशल खाने या घूमने का है, तो उनसे उस बारे में पूछें।

    और पढ़ें : बॉयफ्रेंड का बर्थडे इस तरह बनाएं स्पेशल, एकदम हटके अंदाज में

    5.उन्हें उत्तेजित करें

    क्या आपने कभी इस पर गौर किया है कि आपकी बीवी सेक्स के लिए कैसे उत्तेजित होती हैं? अगर किया तो बस आपका काम बन चुका है। उन्हीं बातों पर फोकस करें और अपनी बीवी को उत्तेजित करने का प्रयास करें। क्योंकि, शरीर के ऐसे कई पॉइंट होते हैं, जिन्हें छूकर ही आप उन्हें फिजिकल इंटिमेसी के लिए मना सकते हैं।

    6.जताएं जैसे पहली बार आप और वो हों करीब

    हर कपल के लिए उनकी पहली डेट सबसे खास होती है। क्योंकि पहली डेट पर वो पहली बार अपने साथी के निजी पलों के साथ होते हैं। लेकिन, इसके बाद जैसे-जैसे वो करीब आने लगते हैं, तो पहली बार वाला अनुभव भी खोते जाते हैं। इसलिए जब भी महिला साथी फिजिकल इंटिमेसी के लिए बिल्कुल भी तैयार न हो, तो उन्हें अपनी पहली डेट के बारे में याद दिलाएं और उनसे वैसे ही पेश आएं जैसे आप उनसे पहली बार मिल रहे हों।

    7.उन्हें पूरा समय दें

    फिजिकल इंटिमेसी चाहे पहली हो या दूसरी-तीसरी बार। हर बार फिजिकल इंटिमेसी असान नहीं होता है। फिजिकल इंटिमेसी सिर्फ इंटिमेट होने से कहीं बढ़कर होता है। इस दौरान दोनों साथी को न सिर्फ शारीरिक तौर पर बल्कि, मानसिक रूप से भी एक-दूसरे के साथ होना चाहिए। जब तक फिजिकल इंटिमेसी मानसिक रूप से नहीं होगा, तब तक एक कपल के रिश्ते में प्यार अधूरा ही माना जाता है। इसलिए फिजिकल इंटिमेसी के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए अपनी महिला साथी को पूरा समय दें।

    और पढ़ें : अगर लव मैरिज के खिलाफ हैं पेरेंट्स, तो इन ट्रिक्स को अपनाएं

    8.कुछ नया आजमाएं

    हर बार फिजिकल इंटिमेसी हो, यह हर कपल के लिए जरूरी नहीं है। इसके अलावा फिजिकल इंटिमेसी के दौरान बार-बार एक ही तरीके का भी इस्तेमाल करना रिश्ते में बोरियत ला सकता है। इसलिए, फिजिकल इंटिमेसी को हर बार एक नए तरीके से बनाने का प्रयास करें। अगर महिला साथी फिजिकल इंटिमेसी के लिए तैयार नहीं है, तो उन्हें लंच या डिनर के लिए बाहर ले जाएं। या हो सके तो खुद ही घर पर उनके लिए कुछ स्पेशल करें जिससे उन्हें यह एहसास हो कि वो आपकी जिंदगी में सबसे खास हैं।

    9.सेक्स टॉय का करें इस्तेमाल

    जरूरी नहीं कि सेक्स का टॉय का इस्तेमाल सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी के दौरान ही किया जाए। आप अपनी महिला साथी का मूड बनाने या कुछ शरारती हरकतें करने के लिए भी सेक्स टॉय का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिजिकल इंटिमेसी तभी खास होगा जब दोनों साथी के बीच कुछ खास पल बनें।

    10.मसाज दें

    महिला साथी को फिजिकल इंटिमेसी के लिए उत्तेजित करने के लिए आप उन्हें मसाज भी दे सकते हैं। आप चाहें तो उनके लिए पार्लर बुक कर सकते हैं या फिर उन्हें घर पर ही खुद से मसाज दे सकते हैं।

    इन सब के बीच उनके मन का पूरा ध्यान रखें। फिजिकल इंटिमेसी न सिर्फ आपकी जरूरत होती है, बल्कि पत्नी के लिए भी यह उतना ही जरूरी होता है। इसलिए, सेक्स के दौरान हमेशा बीवी के मन को समझने का प्रयास करें। इससे न सिर्फ फिजिकल इंटिमेसी का भरपूर आनंद मिलेगा, बल्कि पति-पत्नी के बीच मानसिक रिश्ता भी मजबूत बन सकता है।

    अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. हेमाक्षी जत्तानी

    डेंटिस्ट्री · Consultant Orthodontist


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement