हां, ड्रीम्स ब्लैक एंड व्हाइट होते हैं। ज्यादातर सपने तो हम रंगीन देखते हैं, लेकिन कुछ सपने हमें रंगहीन भी आते हैं। एक अध्ययन में कुछ लोगों से उन्हें याद सपनों में देखे गए रंगों को चुनने के लिए कहा गया तो ज्यादातर लोगों ने ब्लैक और व्हाइट पर ही टीक लगाया। इससे ये साबित होता है कि हम रंगीन के साथ-साथ ब्लैक एंड व्हाइट सपने भी देखते हैं।
क्या सपनों में हम उड़ना सीखते हैं?
हमारे दिमाग का एक हिस्सा होता है एमिग्डेला, जो ड्रीम्स देखने के दौरान काफी एक्टिव हो जाता है। अपने चेतन अवस्था में हम जो भी काम करते हैं एमिग्डेला हमें खतरों से बचाता है। इसके साथ ही आपके लिए हमें सीखने के लिए भी प्रेरित करता है। एमिग्डेला सोते समय ज्यादा एक्टिव होता है और जब हम सपने में किसी खतरे से घिरे होते हैं तो हमें लड़ना और दौड़ना सीखाता है।
और पढ़ें : नींद और सपने से जुड़ी मजेदार बातें
पुरुष और महिलाओं के ड्रीम्स में होता है अंतर
रिसर्च बताती है कि महिला और पुरुषों के सपनों में अंतर होता है। ज्यादातर पुरुषों के सपने में हथियार आते हैं, वहीं महिलाएं कपड़ों के सपने देखती हैं। दूसरी रिसर्च में पुरुषों के सपने हिंसात्मक और फिजिकल एक्टिविटी पर आधारित होते हैं। वहीं, महिलाओं के सपने रिजेक्शन और बातचीत आधारित होते हैं। महिलाओं के सपनों की अवधि पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है और उनके सपनों में ज्यादा चरित्र होते हैं।
ड्रीम्स देखते वक्त आप पैरालाइज्ड हो जाते हैं
REM स्लीप में हमारी मांसपेशियां बिल्कुल शिथिल हो जाती है। इस स्थिति को आरइएम अटोनिया कहते हैं। REM अटोनिया हमें पैरालाइज्ड बना देता है और सपने देखने के दौरान हिलने-डुलने से रोकता है। कुछ मामलों में तो जागने के बाद भी हमारे हाथ-पांव काम नहीं करते हैं। ऐसा लगभग 10 मिनट तक होता है, जिसे स्लीप पैरालिसिस कहते हैं।
और पढ़ें : ल्युसिड ड्रीमिंग: जानें सपनों की अनोखी दुनिया में जाने का रास्ता
डरावने ड्रीम्स (Nightmares)