के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Shruthi Shridhar
असाई (Acai) ताड़ के पेड़ की एक प्रजाति है जो, अमेजन में ही पाए जाते हैं|। वानस्पतिक रूप से इसे Euterpe oleracea Mart कहा जाता है। असाई पाम, कैबेज पाम, पालमा मानाका इसके अन्य सामान्य नाम हैं। इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज की प्रचुर मात्रा होती है। अमेजन में रहने वाले लोग अच्छी मात्रा में इसका सेवन करते हैं। कई अध्ययन में पता चला है कि असाई में उच्च मात्रा में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हमारे स्वास्थय को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा वसा, एमिनो एसिड, इलेक्ट्रोलाइट्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इस पेड़ की पहचान उसके पत्तों और फलों से होती है। इसका फल छोटा, गोलाकार और डार्क पर्पल कलर का होता है। देखने में ये बिल्कुल अंगूर जैसा दिखता है, लेकिन उससे छोटा होता है। इसमें पल्प भी कम होता है। पोषक तत्वों से भरपूर असाई शरीर में ऊर्जा मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
ह्दयरोग से बचाए
असाई बेरी में अच्छी मात्रा में एंथोसाइनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में कोशिकाओं को हानि पहुंचाने वाले त्तवों को नष्ट करने का काम करते हैं। रक्त में मौजूद हानिकारक LDL कोलेस्ट्रॉल को दूर कर दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
वजन कम करने में मददगार
कई शोध के नतीजे बताते हैं कि असाई बेरी का सेवन करने से तेजी से वजन कम होता है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है। यह हमारे शरीर में वसा को कम करता है। इसके साथ ही वसायुक्त आहार के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव से भी कवच प्रदान करता है।
कैंसर से बचाए
असाई बैरी विटामिन ए, विटामिन-सी, और विटामिन-ई का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कॉपर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भी उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं जो कई प्रकार से स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करते हैं। एंटी इन्फ्लामेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणो से भरपूर होने की वजह से इसे सुपरफूड कहा जाता है। असाई बेरी हमारे शरीर में कैंसर ग्रसित कोशिकाओं को नष्ट करती है। इसमें पॉलीफेनोल्स भी होता है जो कैंसर को बढ़ने से रोकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने असाई बेरी का रोजाना सेवन किया उनमें कैंसर की कोशिकाएं 80% प्रतिशत तक कम देखने को मिली।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं
असाई बेरी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। असाई बेरी हमारे शरीर में विषैले पदार्थों को जमा होने से बचाकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
ऊर्जा बढ़ाए
असाई बेरी के सेवन से आलस और थकान दूर होने के साथ शरीर तरोताजा होता है। ये शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।
असाई बेरी कैसे काम करता है इस बारे में कोई पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हालांकि कुछ अध्ययनों में मालूम हुआ है कि इसमें कुछ केमिकल होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन (ऑक्सीकरण) के साथ होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करता है। कुछ शोध के अनुसार असाई में क्रेनबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी की तुलना में अधिक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसमें कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो सूजन को कम करने के साथ ब्लड शुगर को लो करता है और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है।
यह भी पढ़ें : अश्वगंधा क्या है?
दवाइयों की तुलना में हर्बल सप्लीमेंट को लेकर कोई सख्त नियम नहीं होते हैं, लेकिन इसकी सुरक्षा को निर्धारण करने के लिए अधिक अध्ययन करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Shilajit : शिलाजीत क्या है?
असाई बेरी के साइड इफेक्ट इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपने उसे किस तरीके से खाया है। अगर आप इसे बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खाते और या फिर इससे आपको एलर्जी नहीं है तो दूसरे फलों की तरह ये भी हानिकारक नहीं है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लीडिंग प्रोब्लम या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकता है। इसके अलावा आपको लिवर संबंधित परेशानी भी हो सकती है। लिवर संबंधित कोई परेशानी है तो इसके सेवन से बचें।
यह भी पढ़ें : Green Coffee : ग्रीन कॉफी क्या है?
असाई को कब और कितना लें ये डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक पर निर्भर करता है। ब्राजील के लोग आमतौर पर रोजाना इसका एक लीटर जूस पीते हैं। इसे औषधीय रूप से लेने के लिए इसकी जड़ों से बनाए गए काढ़े को दिन में एक से दो बार लेना चाहिए। पाउडर्ड असाई की खुराक को दिन में एक से दो बार लें। इसके कैप्सूल आप रोजाना दिन में एक से दो ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पत्ता गोभी क्या है?
अगर आप असाई से जुड़े किसी तरह के कोई सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से समझना बेहतर होगा। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी भी तरह की मेडिकल एडवाइस, इलाज और जांच की सलाह नहीं देता है।
और पढ़ें :
हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं क्या नहीं? खेलें क्विज और जानें
क्या डायबिटीज से हो सकती है दिल की बीमारी ?
डिस्क्लेमर
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
के द्वारा मेडिकली रिव्यूड
Dr. Shruthi Shridhar