हमें बताएं, क्या गलती थी.
हमें बताएं, क्या उपलब्ध नहीं है.
हम निजी हेल्थ सलाह, निदान और इलाज नहीं दे सकते, पर हम आपकी सलाह जरूर जानना चाहेंगे। कृपया बॉक्स में लिखें।
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन एक पौधा है। इसे विषैला माना जाता है। रोडोडेंड्रन शहद को ‘मेड हनी’ के नाम से जाना जाता है लेकिन, फिर भी इसकी पत्तियों का उपयोग दवा बनाने में किया जाता है। आमतौर पर यह घास के मैदानों में उगती हैऔर जून-जुलाई के बीच में इसमें गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं। इसका पौधा लगभग 1 मीटर तक ऊंचा होता है। यह ठंडे जलवायु और मौसम में उगती है।
इसकी गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बावजूद रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन का इस्तेमाल कई दवाइयों के साथ गाउट, मसल्स और जोड़ों के दर्द (रेहेमेटिज्म), नर्व का दर्द (न्यूरल्जिया), चेहरे का दर्द (ट्रिगेमिनल न्यूरल्जिया), माइग्रेन, सिर दर्द और पसलियों के दर्द के इलाज में किया जाता है।
इसके साथ ही इसका इस्तेमाल मसल्स की गंभीर टेंशन, आर्ट्रीज (हाइपरटोनिया), जोड़ों की बीमारी, मांसपेशियों का सख्त होना, कनेक्टिव टिश्यूज का कमजोर होना, मौसम में बदलाव होने पर बॉडी की संवेदनशीलता, गालस्टोन, किडनी स्टोन, हाई ब्लड प्रेशर और एजिंग डिसऑर्डर के इलाज में किया जाता है।
और पढ़ें: क्या लौंग लगा सकती है आपके स्वास्थ्य में चार चांद?
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन कैसे काम करता है, इसको लेकर पर्याप्त अध्ययन नहीं किए गए हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने हर्बलिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें। हालांकि, इसमें कैमिकल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इसमें कुछ ऐसे कैमिकल्स भी होते हैं, जो नर्व्स की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी में हस्तक्षेप करते हैं। कम डोज लेने पर कुछ स्थितियों में होने वाले दर्द को यह कम करता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसकी डोज लेने पर यह विषैला साबित हो सकता है।
निम्न स्थितियों में भी किया जाता है इस्तेमालः
यदि आपको निम्नलिखित समस्याएं हैं तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें:
अन्य दवा के मुकाबले इस औषधि को लेकर नियम ज्यादा सख्त नहीं है। इसकी सुरक्षा का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त अध्ययनों की आवश्यकता है। इस औषधि के लाभ को लेने से पहले इसके जोखिमों का आंकलन करना जरूरी है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें: Hibiscus : गुड़हल क्या है ?
यह औषधि असुरक्षित है। इसके पूरे पौधे को विषैला माना जाता है।
विशेष सावधानियां और चेतावनी
गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए यह असुरक्षित हो सकती है। इसके अलावा, यह अन्य लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन में विषैले कैमिकल्स होते हैं।
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन लेने से कमजोरी, चक्कर आना, उबकाई, उल्टी, लो ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का धीमा होना, दिल की धड़कन में अनियमित्ता और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्या हो सकती हैं।
विषैला साबित होने के लक्षणों में पसीना आना, होश खो बैठना, ठंड लगना, बेहोशी, झटका, कार्डिएक और रेस्पेरेटरी अरेस्ट, संभवतः मृत्यु हो भी सकती है। हालांकि, सभी को उपरोक्त साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं होता है। उपरोक्त साइड इफेक्ट्स के अलावा भी इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जिन्हें ऊपर बताया नहीं गया है। यदि इसके साइड इफेक्ट्स को लेकर आप चिंतित हैं, तो अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से संपर्क करें।
और पढ़ें: जानें अश्वगंधा के 10 चमत्कारी गुण
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन आपकी मौजूदा दवाइयों या मेडिकल कंडिशन के साथ परस्पर क्रिया करके रिएक्शन कर सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह अवश्य लें।
ऊपर बताई गई जानकारी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं हो सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या हर्बालिस्ट से सलाह लें।
हर मरीज के मामले में रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन का डोज अलग होता है, जो डोज आप ले रहे हैं, वो आपकी उम्र, हेल्थ और अन्य हेल्थ कंडिशन पर निर्भर करता है। औषधियां हमेशा सुरक्षित नहीं होती हैं। इसकी उचित डोज के लिए अपने डॉक्टर या हर्बलिस्ट से सलाह लें।
और पढ़ें: क्या आपने लहसुन के इन लाभों के बारे में कभी सुना है?
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन निम्नलिखित रूप में आती है:
रस्टी लीव्ड रोडोडेंड्रन के अलावा ऐसे कई पौधे हैं, जो आमतौर पर जहरीले होते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल एक जड़-बूटी के तौर पर किया जाता है। इसमें वॉटर ड्रॉपवोर्ट प्लांट का नाम भी शामिल है।
वॉटर ड्रॉपवोर्ट (Water Dropwort) बेहद जहरीला लेकिन एक हर्बल प्लांट है। वॉटर ड्रॉपवोर्ट पौधे की पत्तियों, तनों, फलों और बीजों के साथ-साथ इसकी जड़ का भी इस्तेमाल विभिन्न दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। वॉटर ड्रॉपवोर्ट प्लांट अपिसिआए (Apiaceae) प्रजाति का पौधा होता है। इसकी ज्यादातर प्रजातियां नमी और पानी वाले मैदान पर उगती हैं। यह पौधा मूलतः अमेरिका के फ्लोरिडा और यूरोप के नमी वाले इलाकों में पाया जाता है। वॉटर ड्रॉपवोर्ट पौधे में सिकोटॉक्सिन नामक केमिकल होता है। यह एक जहरीला कैमिकल है। यह जानवरों के साथ-साथ मनुष्यों के लिए भी जहरीला है। इसका सेवन करना जान के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। इसकी ज्यादातर प्रजातियां इसी की ही तरह जहरीली होती हैं, जिनमें Oenanthotoxi कैमिकल होता है। यह कैमिकल अत्यंत विषैला होता है। इसे हेमलॉक वाटर ड्रॉपवॉर्ट, वॉटर हेमलॉक, डेड मैन फिंगर्स और डेड टंग के नाम से भी जाना जाता है।
हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की कोई मेडिकल जानकारी नहीं दे रहा है।
हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।
Rusty-leaved rhododendron https://www.webmd.com/vitamins-supplements/ingredientmono-27-rusty-leaved%20rhododendron.aspx?activeingredientid=27&activeingredientname=rusty-leaved%20rhododendron Accessed on 6 January, 2020.
RUSTY-LEAVED RHODODENDRON. https://www.rxlist.com/rusty-leaved_rhododendron/supplements.htm. Accessed on 6 January, 2020.
Azalea. https://www.sciencedirect.com/topics/pharmacology-toxicology-and-pharmaceutical-science/azalea. Accessed on 6 January, 2020.
Chinese Azalea. http://www.naturalmedicinalherbs.net/herbs/r/rhododendron-molle=chinese-azalea.php. Accessed on 6 January, 2020.
Grayanotoxin Poisoning: ‘Mad Honey Disease’ and Beyond. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3404272/. Accessed on 6 January, 2020.