4.ठंडे पानी में स्टोर ना करना (storing cut sweet potato in cold water)
साबुत शकरकंद को कभी भी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। कटी हुई शकरकंद को फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। लेकिन, इसे आपको ठंडे पानी में रखना होगा। बिना ठंडे पानी के कटी हुई शकरकंद को स्टोर ना करें। ऐसा करने से यह अगले इस्तेमाल तक सूख जाएगी और आपके किसी भी काम की नहीं रहेगी।
5.शकरकंद को अधिक देर तक पकाना (Cook for long time)
आमतौर पर शकरकंद को पकने में 45 मिनट का समय लगता है। हालांकि, हर मामले में यह समय आदर्श नहीं हो सकता है। शकरकंद को पकाने का समय उसके साइज और मोटाई पर निर्भर करता है। इसलिए आपको 45 मिनट के समय पर निर्भर नहीं रहना है। अपनी सहुलियत के अनुसार आप इसे किसी स्टिक से चेक कर सकते हैं। यदि यह सख्त होती है तो यह पूरी तरह से पकी नहीं है। यदि स्टिक शकरकंद के भीतर आसानी से चली जाती है तो यह पक चुकी है।
[mc4wp_form id=’183492″]
6.शकरकंद के छिलके को उतारना (Peeling off the skin)
आपको जानकर हैरानी होगी कि शकरकंद का छिलका भी सेब और अमरूद की तरह खाने योग्य होता है। शकरकंद के छिलके को हेल्दी माना जाता है। लोग इसकी स्किन को उतारकर इसे पकाते हैं, लेकिन अगली बार इसे छिलके के साथ बनाने की कोशिश करें। इसके छिलके में अधिक मात्रा में न्युट्रिएंट्स होते हैं।
और पढ़ें: जब तक रहेगा समोसे में आलू.. तब तक हेल्दी रहेगी तू शालू
7.शकरकंद में बिना छेद किए पकाना (Baking them without poking holes)