backup og meta

33 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2021

33 महीने के बच्चे की देखभाल के लिए आपको किन जानकारियों की आवश्यकता है?

विकास और व्यवहार

मेरे 33 महीने के बच्चे (33 months baby) को अभी क्या-क्या गतिविधियां करनी चाहिए?

33 महीने के बच्चे में भूत, ड्रैगन, राक्षसों आदि की कल्पना करते हैं इसलिए वे अक्सर अंधेरे से डरने लगते हैं। बच्चे के अंदर इस उम्र में गिनने की क्षमता भी विकसित हो जाती है, वह अपने कदमों को गिनने लगता है। दो साल की उम्र तक बच्चे दो तक गिनती करते हैं और तीन साल की उम्र (3 years baby) तक तीन तक गिनती करते हैं। वह दस तक भी गिन सकते हैं, मगर समझ नहीं पाते हैं।

बच्चे को अब किन चीजों के लिए तैयार करना चाहिए?

बच्चे को शांत करने के लिए

  • 33 महीने के बच्चे (33 months baby) के डर को गंभीरता से लें। इसे हल्के में न लें और कभी-भी बच्चे की कल्पना का मजाक न उड़ाएं।
  • तर्क न ढूंढें- बच्चे की कल्पना को तर्क से न जोड़ें, उसकी बात सुनकर उसके नजरिए से कमरे को देखें। हो सकता है शायद मकड़ी का जाला या कोई और चीज उसे किसी छाया की तरह दिख रही हो।
  • बच्चा डरे नहीं इसके लिए रात के समय में हॉल में हल्की रोशनी रखें।
  • डरने पर बच्चे को थोड़ा ज्यादा प्यार दें। डर अक्सर बच्चों की अन्य चिंताओं को दर्शाता है। शायद उसे बस आपसे थोड़ा और प्यार चाहिए। रोजाना बच्चे के सोने के पहले का माहौल सुरक्षित और खुशनुमा बनाने की कोशिश करें।

मैथ्स स्किल डेवलप करने के लिए बच्चे को जोड़ना और गिनती सिखाने की बजाय दूसरे तरीके आजमाएं। जैसे-उसे अपने कदम गिनने को कहें या खेल के दौरान ब्लॉक्स गिनने को कहें। अलग-अलग डिजाइन और साइज के ब्लॉक्स गिने। ढेर सारी किताबें पढ़ने से उसकी रीडिंग स्किल्स डेवलप होगी और पेज पर बनें अलग-अलग सिंबल का मतलब समझने में मदद मिलेगी।

और भी पढ़ें : बनने वाले हैं पिता तो गर्भ में पल रहे बच्चे से बॉन्डिंग ऐसे बनाएं

33 महीने के बच्चे (33 months baby) को क्या-क्या खिलाना चाहिए?

33 महीने के बच्चे अधिकतर स्तनपान (Breastfeeding) करना छोड़ देते हैं। ऐसे में उनके लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति का काम भोजन द्वारा किया जाता है। इस समय पेरेंट्स को मालूम होना चाहिए कि वे अपने बच्चों को क्या खिलाएं, जिससे उनको पर्याप्त पोषण मिल सकें। 33 महीने के बच्चे चलना और दौड़ना सीख जाते हैं। इस समय बच्चे की शारीरिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं। आपके 33 महीने के बच्चे का शारीरिक विकास (Babies growth)  सही रूप से हो सके इसलिए उसकी डायट की विशेष योजना तैयार करनी चाहिए। ऐसे में बच्चे के आहार में पपीते, दूध, आम, हरी सब्जियों और गाजर आदि स्वस्थ चीजों को शामिल करें।

और भी पढ़ें : गर्मियों में शिशु की देखभाल के लिए फॉलो करें ये 7 आसान टिप्स

33 महीने के बच्चे के आहार में पोषक तत्त्व बढ़ाने के तरीके

क्योंकि 33 महीने का बच्चा (लगभग तीन साल का बच्चा) बहुत तेजी डेवलप होता है इसलिए, उसकी बॉडी को ज्यादा पोषकतत्व की जरुरत होती है। ऐसे में आप बच्चों के आहार में पोषक तत्त्व (Nutrients) बढ़ाने के लिए ये टिप्स अपना सकती हैं:

काजू और बादाम (Almond) जैसे ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits) को तवे पे हल्का भून कर उसे ग्राइंडर में पीस लें। पिसे हुए काजू और बादाम को हलवा या पुडिंग में करके दें। इसके अलावा एक गिलास दूध (Milk) में पीसा पाउडर डालकर भी दे सकती हैं। बच्चे को ब्रेड आदि खिलाते समय उसमें बटर लगाकर दें। आप बच्चे को ऑमलेट (omelet) भी दे सकते हैं।

और भी पढ़ें : Stomach Tumor: पेट में ट्यूमर होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण

33 महीने के बच्चे के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही और पनीर सभी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। अपने 33 महीने के बच्चे के लिए आहार में कैल्शियम (Calcium) शामिल करें। इससे हड्डियों के निर्माण और मजबूत होने में सहायता करता है।

33 महीने के बच्चे के लिए माता-पिता फॉलो करें ये टिप्स

  • 33 महीने के बच्चे को जरुरत सी ज्यादा न खिलाएं। जब बच्चा न खाना चाहे तो रुक जाएं।
  • बच्चे को फास्ट फूड्स (Fast food) और स्नैक्स (चिप्स) आदि से दूर रखें।
  • बच्चे को छोटे-छोटे निवालों में ही भोजन खिलाएं।
  • 33 महीने के बच्चे में खाने की अच्छी आदतें डालें।
  • रात का खाना बच्चे को जल्दी करा दें ताकि सोते समय तक खाना पचने लगे।
  • बच्चे से संतुलित आहार के विषय में बात करें। उन्हें समझएं की पौष्टिक आहार (Healthy food) कैसे उनके लिए लाभदायक है और यह उनके स्वास्थ्य (Health) के लिए कैसे अच्छा है।

और भी पढ़ें : होने वाले हैं जुड़वां बच्चे तो रखें इन बातों का ध्यान

डॉक्टर के पास कब जाएं?

बच्चे से जुड़े किन विषयों पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए?

बच्चे की रात में बिस्तर गीला करने की आदत से आपकी नींद खराब हो जाती है। यह अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है कि कुछ बच्चे रात में बिस्तर पर पेशाब (Urine) क्यों करते हैं? हालांकि, यह समस्या काफी आम है। खासतौर पर लड़कों में या हाल ही में पॉटी ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों में। बिस्तर गीला करने की वजह बच्चे का गहरी नींद में सोना, ब्लैडर (Bladder) छोटा होना या सेंट्रल नर्वस सिस्टम (Nervous system) का धीमा विकास माना जाता है। यह आनुवंशिक (Genetic) समस्या भी हो सकती है। इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

और भी पढ़ें : बार बार पेशाब आना : इस समस्या को दूर कर देंगे ये आसान घरेलू उपाय

डॉक्टर को क्या बताएं?

यदि आपको लगता है कि आपका बच्चा ठीक से बोल नहीं पा रहा है या अचानक से उसका विकास रुक गया है तो अपने डॉक्टर को बताएं। एक स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट द्वारा रेडियोलॉजी स्क्रीन (Radiology screen)और मूल्यांकन के बाद ही यह पता चलता है कि सुनने की कम क्षमता जैसी कोई गड़बड़ी है। डॉ. इस मामले में मदद के लिए इंटरवेंशन प्लान तैयार करता है।

और भी पढ़ें : बच्चों के विकास के लिए उनकी डायट में शामिल करें ये सुपरफूड

क्या उम्मीद करें?

बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित और किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए ?

कभी-कभार बच्चे को हल्का बुखार आ सकता है। हो सकता है यह उसके आखिरी दांत (दूसरी दाढ़) आने के कारण हो, जो आमतौर पर 20 से 33 महीने के बीच आते हैं। दांढ़ आने पर बच्चे को दर्द होता है क्योंकि यह बाकी दांत के मुकाबले थोड़े बड़े होते हैं। दर्द (Pain) की वजह से बच्चे रात में नींद से उठकर रोने लगते हैं।

ऊपर बताए गए 33 महीने के बच्चे के लिए आहार टिप्स (Diet for 33 months baby) आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेरेंट्स इनको जरूर अपनाएं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल में 33 महीने के बच्चे (33 months baby) से जुड़ी हुई सारी जानकारी देने की कोशिश की गई है। आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही अगर आपका इस विषय से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो वो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

[mc4wp_form id=’183492″]

डिस्क्लेमर

हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।


Shikha Patel द्वारा लिखित · अपडेटेड 30/09/2021

advertisement iconadvertisement

Was this article helpful?

advertisement iconadvertisement
advertisement iconadvertisement