शिशु को क्या दें व क्या नहीं
शिशु को छह महीने तक मां का दूध ही पिलाना चाहिए। वहीं शिशु जब सात महीने की आयु पार कर ले तो उसके मील के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। वहीं उसके खानपान में कुछ खाद्य पदार्थ को भी शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर कहें तो शिशु चिकित्सक की देखरेख में बच्चों के लिए खाने में ओट्स शामिल किया जा सकता है। बता दें कि ओट्स में काफी पौष्टिक आहार तो होता है ही साथ ही यह सस्ता होने के साथ न्यूट्रीशिन से भरपूर होता है। इसमें काफी मात्रा में एनर्जी होता है। वहीं इसकी खासियत यह भी है कि इसे कई तरीकों से पकाकर सेवन किया जा सकता है।
और पढ़ें : शिशु को ग्राइप वॉटर देते वक्त रहें सतर्क,जितने फायदे उतने नुकसान
किस प्रकार के ओट्स बच्चों के लिए होते हैं परफेक्ट (Oats for Kids)
बच्चों के खानपान पर पैरेंट्स को काफी ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बच्चों के लिए ओट्स की बात करें तो ज्यादातर लोग यह सवाल करते हैं कि उनके बच्चों के लिए कौन सा ओट्स बेहतर होगा। ऐसे में एक्सपर्ट उन्हें शुरुआत में रोल्ड, ग्राउंड, प्लेन, खिचड़ी (porridge), शुरुआत में खिलाने की सलाह दे सकते हैं। शिशु जब इसे आसानी से खाने लगे तो उसे इन खाद्य पदार्थों का पोषक तत्व हासिल होता है। उदाहरण के तौर पर रेडी ब्रेक ओट्स में जहां एडेड न्यूट्रिएंट्स होते हैं वहीं रोल्ड ओट्स का टेक्सचर अच्छा होता है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अच्छे ओट्स का चयन करने के पूर्व आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो अपने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के साथ डॉक्टर और फिडिंग स्पेशलिस्ट की सलाह ले सकते हैं।
जानें कैसे करें ओट्स का सेवन
बच्चों के लिए ओट्स बेस्ट इसलिए भी है क्योंकि इसे कई तरीकों से बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसकी खासियत है कि आप इसे खिचड़ी (porridge) की तरह सेवन कर सकते हैं। यदि आपके बच्चे को खिचड़ी पसंद नहीं है तो उसके ब्रेकफॉस्ट में कुछ विटामिन्स के साथ फाइबर एड करना जरूरी हो जाता है।
बच्चों के लिए ओट्स खिलाने के लिए आप उन्हें स्मूदी बनाकर खिला सकते हैं, वहीं उसमें सलाद डाल सकते हैं, ऐसा करने से बच्चे खाना पसंद करेंगे। इतना ही नहीं हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ओट्स का इस्तेमाल पुडिंग, मफिन्स और केक बनाने में भी इस्तेमाल में लाया जाता है। आप चाहें तो इसमें कुछ फ्रूट्स और दही के साथ भी परोस सकते हैं। यह खाने में लाजवाब लगता है और पौष्टिकता से भरपूर होता है।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए डाक्टरी सलाह लें। हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है।