एक साल से कम उम्र के बच्चे को आप मां के दूध के साथ दाल का पानी और फलों का जूस भी दें। आपको बच्चे के नाश्ते से लेकर रात तक के डिनर को प्लान करना चाहिए। आपको बच्चे की डायट में उन चीजों को भी शामिल करना चाहिए, जो उन्हें अक्सर पसंद आती हैं। आप उन चीजों को बच्चे की डायट में बिल्कुल न एड करें, जिससे उन्हें एलर्जी की समस्या होती हो। अगर बच्चे को दूध से एलर्जी है, तो आप दूध के अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं। आप चाहे तो इस बारे में डॉक्टर से भी जानकरी ले सकते हैं। एक साल के बच्चे के भोजन में उसके नाश्ते से लेकर उसके रात के खाने तक आप इस मेन्यू को अपना सकती हैं।
एक साल के बच्चे का खाना : शामिल करें ड्राय फ्रूट्स भी!
आप दिए गए फूड्स के अलावा एक साल के बच्चे को ड्राय फ्रूट्स दे सकते हैं। आप ड्राय फ्रूट्स में बादाम किशमिश आदि को शामिल कर सकते हैं। बच्चों को आप काजू का पेस्ट बनाकर भी थोड़ी मात्रा में दे सकती हैं। ड्राय फ्रूट्स का सेवन बच्चों के लिए लाभदायक होता है। बादाम को बच्चों को समूचा देने की भूल न करें। आप बादाम को रात भर भिगोने के बाद पीस कर बच्चों को दे सकती हैं। बादाम में एल्केलाइन गुण होता है, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ ही एनर्जेटिक भी रखता है। साथ ही आप कुछ मात्रा में किशमिश को भी पानी में फुलाकर बच्चों की डिश में मिला सकती हैं।
इस मेन्यू और पैरेंटिंग टिप्स से आप बच्चे को अच्छा पोषण दे सकती हैं। साथ ही बच्चे की परवरिश भी बिना टेंशन लिए कर सकती हैं। बस इतना ध्यान दें कि एक साल का बच्चा इतना बड़ा नहीं है कि खुद से खा सके। इसलिए बच्चे को खुद की देखरेख में भोजन कराएं। बच्चे के लिए मैन्यू बनाने के बाद एक बार उसकी डायट को लेकर डॉक्टर से भी जरूर बात करें।
हैलो हेल्थ किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार उपलब्ध नहीं कराता हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको एक साल के बच्चे का खाना (One year old baby food) के संबंध में जानकारी दी है। उम्मीद है आपको हैलो हेल्थ की दी हुई जानकारियां पसंद आई होंगी। अगर आपको इस संबंध में अधिक जानकारी चाहिए, तो हमसे जरूर पूछें। हम आपके सवालों के जवाब मेडिकल एक्सर्ट्स द्वारा दिलाने की कोशिश करेंगे।