स्टडी के दौरान महिलाओं ने अपने कंफ्यूजन के बारे में बातें शेयर की। 10 महिलाओं में छह ने महसूस किया कि वे गर्भावस्था के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं थी। चार में से एक महिला ने गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज को लेकर शंका जताई वहीं, 37 प्रतिशत महिलाओं ने प्रेग्नेंसी के दौरान खाना कैसा होना चाहिए, इस बारे में शंका प्रकट की। अन्य लोगों ने अन्य महिलाएं सप्लिमेंट्स (31 प्रतिशत), क्रेविंग (16 प्रतिशत) और क्लीनिंग प्रोडक्ट (19 प्रतिशत) को लेकर भ्रमित दिखीं।
यह भी पढ़ें : मां और शिशु दोनों के लिए बेहद जरूरी है प्री-प्रेग्नेंसी चेकअप
हमारे आसपास 73 प्रतिशत विश्वास दिलाने वाली किताबें होती हैं, जिनसे लोग जानकारी लेते हैं। स्टडी के दौरान 58 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिन्होंने गर्भावस्था के बीच में ही अपनी खानपान की आदतों को बदल लिया। स्टडी के दौरान ये बात भी सामने आई कि जिन महिलाओं के मन में प्रश्न थे, करीब 26 प्रतिशत महिलाओं ने वन पोल (इंटरनेट से) की हेल्प से उत्तर जानने की कोशिश की। महिलाओं के सर्वे में केवल दो तिहाई लोगों को ही जानकारी थी प्रेग्नेंसी में कौन सा विटामिन और सप्लिमेंट लेना चाहिए?
स्टडी के दौरान इन प्रश्नों के लेकर था कंफ्यूजन
स्टडी में जिन महिलाओं को शामिल किया गया था, उनसे कुछ प्रश्न पूछे गए थे। कुछ प्रश्न जैसे-
1. क्या दवा लेना सुरक्षित है?
2. कैफीन कितना लेना चाहिए?
3. सही मात्रा में वजन कितना बढ़ना चाहिए?
4. आपको किस विटामिन की अधिक आवश्यकता है?
5. किस तरह का व्यायाम सुरक्षित है?
6. किस बीमारी के दौरान सेक्स करना सही रहेगा?