backup og meta

क्या डिलिवरी के समय स्टूल (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) पास होना नॉर्मल है?

और द्वारा फैक्ट चेक्ड Bhawana Awasthi


Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/10/2021

    क्या डिलिवरी के समय स्टूल (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) पास होना नॉर्मल है?

    प्रेग्नेंसी की आखिरी तिमाही के दौरान स्टूल पास करने में समस्या हो सकती है। आपको ऐसा महसूस होगा कि वाशरूम तो जाना है, लेकिन प्रेशर के बावजूद भी स्टूल पास नहीं हो रहा है। अब बात डिलिवरी के समय की करते हैं क्योंकि उस दौरान भी आपको प्रेशर देकर ही बच्चे को पुश करना होता है। डिलिवरी के दौरान स्टूल पास होना (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) आम बात है। डिलिवरी के समय डॉक्टर आपको पुश करने के लिए कहते हैं। पुश करने के दौरान अगर डिलिवरी के समय स्टूल पास हो जाए तो इसे सामान्य ही कहेंगे। आपको इस दौरान यूरिन भी पास हो सकती है। ये शर्म की बात बिलकुल नहीं है। आपका डॉक्टर डिलिवरी के समय स्टूल पास (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) हो जाने की स्थिति को समझता है और इसके लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं। “हैलो स्वास्थ्य” के इस आर्टिकल में जानते हैं कि डिलिवरी के समय स्टूल पास करना ठीक है कि नहीं। क्या इससे बचने के कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं?

    और पढ़ें : नॉर्मल डिलिवरी में मदद कर सकती हैं ये एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

    डिलिवरी के समय स्टूल (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) क्यों पास होता है?

    ये शारीरिक प्रक्रिया है। आप इसे इस तरह से समझिए कि स्टूल पास करते समय जो मसल्स काम करती हैं, वही मसल्स डिलिवरी के समय पुश करते हुए भी काम करती हैं। लेबर के दौरान आपको एक्सट्रा प्रेशर देने की जरूरत पड़ती है। इस वजह से कोलन और रेक्टम पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। बच्चा बर्थ कैनाल की ओर बढ़ता है तो कोलन और रेक्टम में प्रेशर बढ़ जाता है। आप इस तरह से समझिए कि कोलन एक ट्यूब के समान है, जिसमें टूथपेस्ट भरा है, जब बच्चा मां की बर्थ कैनाल की ओर खिसकता है तो उस ट्यूब में प्रेशर पड़ता है। अब आपको समझ आ गया होगा कि डिलिवरी के समय स्टूल पास होना सामान्य क्रिया है।

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पाइल्स: 8 आसान टिप्स से मिलेगी राहत

    क्या डिलिवरी के समय स्टूल पास (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) करने से बचा जा सकता है?

    एनीमा

    वैसे डिलिवरी के समय स्टूल या यूरिन पास हो जाना एक आम प्रक्रिया है। लेकिन, इस प्रक्रिया से काफी महिलाएं शर्माती हैं। हालांकि, इसमे शर्म करने जैसी कोई बात नहीं होती है। इसके लिए डॉक्टर डिलिवरी से पहले पेट को साफ करने के लिए प्री-लेबर एनीमा (Pre-labor enema) देते हैं। इस दौरान स्टूल पाथ में एक छोटी ट्यूब लगाई जाती है और सांस खींचने को बोला जाता है। तरल पदार्थ एनस के मार्ग से अंदर चला जाता है। आपको कुछ देर बाद एहसास होगा कि आपको स्टूल पास करना है। एक बार वाशरूम से आने के बाद आपको फिर से यही लग सकता है। जब तक पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता है, आपको ऐसा ही लगेगा।

    और पढ़ें : आसान डिलिवरी के लिए अपनाएं ये 10 उपाय

    क्या एपिड्यूरल से बढ़ जाते हैं स्टूल के चांस?

    ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपको एपिड्यूरल दिया गया है तो आपको सेंसेशन नहीं लगेगा। अगर आपके रेक्टम में स्टूल है तो ये पुश करने के दौरान बाहर आ सकता है। ऐसा तब भी हो सकता है जब आपका बेबी बर्थ कैनाल से बाहर आ रहा हो। एपिड्यूरल के बाद आपको स्टूल पास करने के दौरान किसी भी तरह का एहसास नहीं होगा।

    डिलिवरी के समय स्टूल पास (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) को लेकर आपके मन में घबराहट है?

    अब आपके मन में एक बात तो जरूर आ रही होगी कि डॉक्टर या फिर पार्टनर के सामने अगर पुश के दौरान स्टूल हो जाता है तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा या फिर वो लोग क्या सोचेंगे। आप ऐसा बिल्कुल न सोचें क्योंकि ये एक शारीरिक क्रिया है। अगर ऐसा हो भी जाता है तो कोई बात नहीं। डिलिवरी के समय में महिलाओं को असहनीय दर्द होता है, अगर ऐसे में कोई भी समस्या हो जाती है तो डॉक्टर उसे हैंडल कर लेते हैं। डिलिवरी के दौरान कई बार महिलाओं में पूप की समस्या हो जाती है, लेकिन इसमें घराबने की कोई बात नहीं है। ऐसा होना स्वाभाविक भी है। इसके अलावा अगर आपको स्टूल पूप से संबंधित पहले से ही कोई समस्या है तो आप अपने डॉक्टर को पहले से ही बता दें। आपको काफी आसानी होगी।

    क्या डिलिवरी के समय स्टूल (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) पास करने से बचा जा सकता है?

    प्रसव के दौरान स्टूल न आएं, इसके लिए डॉक्टर कुछ उपाय करते हैं। इसके साथ ही आप भी अगर कुछ बातों पर ध्यान दें तो इससे बच सकती हैं। जैसे-

    अर्ली लेबर स्टेज में एनीमा का प्रयोग

    अगर आप घर में हैं और लेबर पेन स्टार्ट हो गया है तो यकीनन आप हॉस्पिटल जाएंगी। उस दौरान डॉक्टर चेक करने के बाद आपके पेट को साफ करने के लिए एनीमा देगा। इसे देने के बाद आपको वाशरूम जाने की जरूरत पड़ेगी। जब तक आपका पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता है, आपको वाशरूम जाना पड़ सकता है। ऐसा होने के बाद आपको बहुत रिलैक्स फील होगा।

    और पढ़ें : डिलिवरी के वक्त होती हैं ऐसी 10 चीजें, जान लें इनके बारे में

    स्टूल को न करें अवॉयड

    अगर आपको अर्ली लेबर के दौरान ऐसा महसूस हो रहा है कि वाशरूम जाना है, तो जरूर जाएं। संकुचन के कारण स्टूल पास न करने की भूल न करें। आप आराम से वॉशरूम जाएं। आप चाहे तो ये काम हॉस्पिटल में भी कर सकती हैं। आपको ऐसा करने के बाद अच्छा महसूस होगा। यदि आपको एक या दो बार जा चुके हैं  और उसके बाद भी आपको अधिक समस्या महसूस हो रही है, तो पहले ही अपने डॉक्टर को जरूर समझा लें।

    मेडिसिन भी दे सकता है डॉक्टर

    अगर आपको डिलिवरी से पहले कब्ज (constipation) की समस्या रह चुकी हैं तो डॉक्टर इस समस्या से निपटने के लिए आपको दवा (medicine) भी दे सकता है। इसे लेने के बाद आपका पेट साफ हो जाएगा। सर्जी के एक दिन पहले भी डॉक्टर द्वारा पेट साफ करने की दवा दी जाती है। अगर पहले से प्लानड सिजेरियन डिलिवरी है।

    डिलिवरी से पहले खाने पर दें ध्यान

    हो सकता है कि आपको लेबर पेन से पहले भूख लग रही हो या आपका मन कुछ भी खाने का कर रहा हो। डिलिवरी से पहले किइस भी तरह के हैवी मील जैसे मीट, बर्गर या जंक फ़ूड के बारे में सोचना छोड़ दें। आपको ऐसे समय में तरल पदार्थ ही लेना चाहिए। अगर गर्भवती महिला कोई ठोस खाद्य पदार्थ लेती है तो इसे पचने में बहुत समय लगेगा। ऐसी स्थिति में डिलिवरी के समय स्टूल पास करने (पूप ड्यूरिंग डिलिवरी) की संभावना बढ़ सकती है। डिलिवरी के बाद यदि आप अच्छा स्वा

    और पढ़ें :जानिए क्या है प्रीटर्म डिलिवरी? क्या हैं इसके कारण?

    प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज का करें इलाज

    अगर आपको प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज है तो डॉक्टर से संपर्क कर इलाज करवाएं। कब्ज के चलते प्रसव के दौरान समस्या हो सकती है क्योंकि डिलिवरी के समय स्टूल ठीक से पास होगा तो आपको प्रसव के समय समस्या नहीं होगी।  डिलिवरी के दौरान स्टूल पास करना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसको सोचकर शर्म या संकोच करने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी इसको लेकर आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें। उम्मीद है पूप ड्यूरिंग डिलिवरी पर यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इससे जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट के जरिए बता सकते हैं।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    और द्वारा फैक्ट चेक्ड

    Bhawana Awasthi


    Bhawana Awasthi द्वारा लिखित · अपडेटेड 28/10/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement