अबतक आपने समझ लिया होगा कि जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं, लेकिन सेक्स के बाद प्रेग्नेंट हो जाएंगी, ये हर बार जरूरी नहीं होता है। कुछ फैक्टर हैं, जिनके कारण सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है। हेल्दी और बैलेंस फूड डायट में शामिल करना आपके लिए जरूरी है। फ्रूट्स, वेजीटेबल्स, प्रोटीन, बींस, नट्स, वोल ग्रेन, लीन मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने खाने में शामिल करें। आपको रोजाना 1000 एमजी कैल्शियम लेना चाहिए। साथ ही जिंक, विटामिन बी6, विटामिन सी और विटामिन ई फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
अपने पार्टनर को भी दें राय
अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो आपको पार्टनर से भी खानपान को लेकर डिस्कस करना होगा। पार्टनर को कहें कि वो खाने में जिंक, विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा 3s को शामिल करें। ये स्पर्म का प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।
हर महीने रहते हैं प्रेग्नेंसी के 25% चांस
पौष्टिक आहार, रोजाना व्यायाम, हेल्दी बीएमआई और सही समय पर सेक्स आपके हर महीने गर्भवती होने के चांसेस बढ़ा देता है। किसी भी महिला के हर महीने प्रेग्नेंट होने के 25 प्रतिशत चांजेस होते हैं। अगर आपको 12 महीने के बाद भी प्रेग्नेंट होने में दिक्कत हो रही है तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। किसी समस्या की वजह से भी महिलाएं कंसीव नहीं कर पाती हैं। समस्या पुरुष या महिला किसी में भी हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के लिए इन चीजों से रहें दूर
स्मोकिंग और शराब का सेवन सभी के लिए भी हानिकारक होता है। अगर आप कंसीव करने का सोच रहे हैं तो आपको इन सब से दूरी बना लेनी चाहिए। स्मोकिंग शरीर में ईस्ट्रोजन लेवल और ऑव्युलेशन को बिगाड़ देती है। खानपान में अनहेल्दी चीजें आपके स्वास्थ्य के साथ ही फर्टिलिटी को भी नुकसान पहुंचाने का काम करती है।
करीब 85 प्रतिशत कपल्स बिना किसी समस्या के एक साल के भीतर कंसीव कर लेते हैं। अगर आप एक साल में कंसीव नहीं कर पाई हैं तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद आपको उचित राय देंगे।
और पढे़ें : गर्भावस्था के आठवें महीने में की जा सकती हैं ये एक्सरसाइज
ध्यान दें
जल्दी प्रेग्नेंट कैसे होते हैं इसके लिए सेक्स हेतु सही समय की जानकारी रखें और यहां बताई गई सेक्स पुजिशन को ट्राई करें। हम उम्मीद करते हैं कि जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स पर आधारित आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए ऑव्युलेशन को समझना, प्रेग्नेंट होने की प्रॉसेस और सेक्स पुजिशन को समझना जरूरी है। अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होने के टिप्स के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें। हैलो हेल्थ ग्रुप किसी प्रकार की चिकित्सा सलाह, उपचार और निदान प्रदान नहीं करता।