सब नहीं कर पाते हैं आसानी से आयरन का अवशोषण
आप वेजीटेरियन हैं या नहीं, ये बात ध्यान रखें कि पौधों में पाया जाने वाला आयरन, मांस में पाए जाने वाले आयरन के समान अवशोषित नहीं होता है। आयरन युक्त चीजें खाते समय अच्छे अवशोषण के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ लेना भी उतना ही जरूरी है। कुछ महिलाएं जो आयरन का अवशोषण करने में पूर्ण रूप से सक्षम नहीं होती हैं, उन्हें डॉक्टर आयरन सप्लिमेंट्स देते हैं।
आयरन के अवशोषण के लिए अपनाएं ये
भले ही आपने खाने में आयरन को शामिल किया हो, लेकिन उसका अवशोषण सही तरह से होना बहुत जरूरी है। आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए खाने में खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, कीवी, तरबूज, पत्तेदार हरी सब्जियां, टमाटर और हरी मिर्च खाने से भी आयरन के अवशोषण में वृद्धि होती है।
जब घरेलू उपाय न करें काम
शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप घरेलू उपाय कर चुकी हैं और फिर भी शरीर में आयरन की कमी बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हो सकता है कि आपके शरीर में आयरन का सही अवशोषण न हो रहा हो। कई बार डॉक्टर पेप्टिक अल्सर या अन्य ट्रीटमेंट भी आपको दे सकते हैं। किसी भी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही अपनी डायट में बदलाव करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आपको उपरोक्त लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको आयरन युक्त आहार का डायट प्लान बनाकर देगा। आप बताई गई डायट को फॉलो करें। किसी भी प्रकार की अन्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और प्रेग्नेंसी में एनीमिया से संबंधित जरूरी जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।