backup og meta

बेबी शॉवर के लिए 7 सबसे आसान टिप्स और गेम

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/07/2020

    बेबी शॉवर के लिए 7 सबसे आसान टिप्स और गेम

    बेबी शॉवर (Baby Shower) क्या है?

    बेबी शॉवर जिसे हिंदी में गोदभराई कहा जाता है। बेबी शॉवर गर्भावस्था के दौरान किया जाता है। शिशु के आने की खुशी और बनने वाली मां के लिए फेमली या फ्रेंड्स बेबी शॉवर का आयोजन करते हैं। भारत में कई जगहों पर गर्भावस्था के 7 महीने पूरे होने पर तो कुछ जगहों पर 8 महीने के पूरे होने पर इसे रस्म की तरह मनाया जाता है। इस रस्म में बड़े-बुजुर्ग आशीर्वाद देते हैं, तो फ्रेंड बनने वाली मां के लिए गिफ्ट्स लाते हैं।

    बेबी शॉवर की प्लानिंग कैसे करें?

    गर्भावस्था के 7 वें महीने के बाद बेबी शॉवर का आयोजन करें। ध्यान रखें कि इसकी जानकारी गर्भवती महिला को जरूर दें। बनने वाली मां के लिए इसे सरप्राइज न रखें क्योंकि उन्हें इस पल को कैसे और किन-किन लोगों के साथ मनाना है ये जानना बेहद जरूरी है। साथ ही इस समय वे कई प्रकार के शारीरिक परिर्वतनों से गुजर रहीं होती हैं इसलिए इसके अनुसार उन्हें तैयारी करनी होगी। इसके साथ ही निम्नलिखित टिप्स अपनाएं

    1. बेबी शॉवर थीम डिसाइड कर लें। इसके लिए आप इंटरनेट सर्फिंग या दोस्तों की मदद ले सकते हैं।
    2. स्टेज के डेकोरेशन में ऐसे स्प्रे या कैमिकल्स का इस्तेमाल न करें जिससे गर्भवती महिला को परेशानी हो।
    3. गर्भवती महिला को क्या-क्या पसंद है वो जरूर लाएं।
    4. बेबी शॉवर में करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को ही बुलाएं। बहुत बड़े आयोजन से बचें।
    5. बहुत देर तक चलने वाली पार्टी का आयोजन न करें (आप चाहें इन्विटेशन पर ही टाइम लिख दें)
    6. बेबी शॉवर में स्नैक्स, चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक्स का इंतजाम रखें, लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान एल्कोहॉल सर्व न करें क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है और पार्टी ज्यादा देर तक चल सकती है।
    7. गोदभराई के दौरान आने वाली महिलाओं को मेंहदी लगवा सकते हैं या फिर टैटू बनवा सकते हैं (ऐसे टैटू स्किन पेंट से बनाई जाती है, जो एक हफ्ते में अपने आप निकल जाते हैं)

    [mc4wp_form id=’183492″]

    गोदभराई की इस रस्म के बारे में जब एक बुजुर्ग महिला कविता सिंह से हमने बात कि तो उनका कहना था कि, ‘गोदभराई की रस्म इसलिए की जाती है क्योंकि घर में आने वाले नवजात के लिए कई अलग-अलग तरह की तैयारी की जाती है और एक दिन विशेष कर डिलिवरी से पहले दोस्तों और रिलेटिव को बुलाकर स्पेशल तरह से मानते हैं और गर्भवती महिला के गोद में ड्राई फ्रूट्स और फल दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि प्रेग्नेंट लेडी को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है और ड्राई फ्रूट्स और फलों का सेवन मां और शिशु दोनों के लिए सेहत की दृष्टिकोण से फायदेमंद होता है।’

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी में सबसे पौष्टिक आहार है ‘साबूदाना’

    बेबी शॉवर में कैसे गेम खेलें?

    बेबी शॉवर में गेम्स का आयोजन सिर्फ मस्ती के लिए होता है। इसलिए कोई भी ऐसे गेम्स का आयोजन न करें जिससे परेशानी हो। इसलिए निम्नलिखित गेम तरह से रखें जा सकते हैं।

    • बेबी का नाम क्या होगा?
    • पैक्ड गिफ्ट के अंदर क्या है?
    • गर्भवती महिला के पार्टनर या परिवार के लोग शुरुआती प्रेग्नेंसी के दिनों से 7वें महीने तक की तस्वीरें दिखा सकते हैं
    • मूड स्विंग की कोई ऐसी तस्वीरें या वीडियो जिसे देख गर्भवती महिला हंसने लगे।
    • अब हम आपको बेबी शाॅवर में खेले जाने वाले गेम्स की जानकारी दे रहे हैं।

    और पढ़ें – प्रेग्नेंसी पीरियड: ये वक्त है एंजॉय करने का

    बेस्ट बेबी शॉवर गेम कौन-कौन से हैं?

    1. आर्ट गेम्स

    घर आये गेस्ट के साथ आर्ट गेम्स खेलना काफी एक्साइटिंग होता है। इस गेम में नवजात से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे कपड़े, डायपर या कोई और सामान को क्रिएटिव तरह से कैसे डेकोरेट कर सकते हैं।

    2. बेबी ब्लॉक डेकोरेशन

    इस गेम में जिस कमरे में मां और शिशु रहने वाले हैं, उस कमरे को कौन कितने क्रिएटिव तरह से डिजाइन कर सकता है उस पर लोगों से चिट की मदद से बेस्ट बेबी-मॉम रूम डेकोरेशन आईडिया बताया जा सकता है।

    और पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी कैलक्युलेटर की गणना हो सकती है गलत?

    3. बेबी बैग

    इस गेम में आने वाले गेस्ट को यह अंदाजा लगाना होगा कि इस बेबी बैग में क्या है?

     बेस्ट बेबी शॉवर गेम

    4. बेबी स्टेटस

    इस गेम में बस करना ये हैं कि आए हुए गेस्ट को पेन और पेपर देना है। उस पेपर में गेस्ट अपना नाम, आने वाले बच्चे का नाम, डिलिवरी की डेट, जेंडर और बच्चे के बाल और आंखों के रंगों को लिखना होगा। इस गेम की मदद से कपल के पास बेबी के लिए कई तरह के नाम मिल जाएंगे।

    5. बेबी के लिए लोरी

    इस गेम में आप अपने गेस्ट से लोरी गाने या बोलने को कहें। यह ध्यान रखें की उन्हें लोरी याद है कि नहीं यह पता कर लें।

    6. ब्लाइंडफोल्डेड डायपर

    ब्लाइंडफोल्डेड डायपर गेम में बेबी डॉल को डायपर पहनाने और डायपर किस तरह से निकाला है यह खेलना। जो सबसे पहले डायपर पहनाता है और निकालता है उसे प्राइज भी दिया जा सकता है। इस गेम का आनंद उठाने के लिए इसे पुरुषों के साथ खेलना मजेदार होगा। मस्ती के साथ-साथ हर काम में हाथ बंटाने वाले पुरुष डायपर कैसे पहनाना है वो भी सीख सकते हैं।

    और पढ़ें: शिशु को डायपर रैशेज से बचाने के लिए घरेलू उपाय

    7. बेबी शॉवर वर्ड सर्च

    इस गेम में आपको बेबी शॉवर से जुड़े शब्दों को ढूंढ़ना है। इसे ठीक वैसे ही खेलें जैसे सुडोकू खेला जाता है।

    8. बेबी एनिमल गेम

    इस गेम वैसे कुछ जानवरों के नाम लिखने रहेंगे जिनके नाम लिस्ट में दिए हुए हों।

    बेस्ट बेबी शॉवर गेम

    इन बेबी शॉवर गेम के अलावा आप और भी अपनी पसंदीदा गेम प्लान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बेबी शॉवर को बहुत देर तक न रखें क्योंकि इससे गर्भवती महिला को परेशानी हो सकती है। ऐसा भी कोई गेम न रखें जिससे आने वाले गेस्ट या घर के सदस्यों को परेशानी हो।

    बेबी शॉवर में क्या परोसें?

    आसानी से डायजेस्ट होने वाले और हेल्दी स्नैक्स परोसें जैसे केक, सैंडविच, मिठाइयां, फ्रूट्स या फिर जो आसानी से उपलब्ध हो जाए।

    इन आसान टिप्स के साथ आपभी अपने घर आने वाले नय मेहमान (बेबी) का स्वागत कर सकते हैं।

    हमें उम्मीद है कि बेबी शॉवर पर आधारित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यहां हमने बेबी शॉवर गेम्स के बारे में भी बताया है। आप इनका उपयोग कर सकते हैं। आप किसी दोस्त या परिवारजनों की मदद भी इस आयोजन में ले सकते हैं।

    उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल की जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 24/07/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement