प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में अगर गर्भवती महिला एक्सरसाइज करने में असमर्थ है, तो वॉकिंग और जॉगिंग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आसानी से कर सकती हैं। तीसरे ट्राइमेस्टर में गर्भ में पल रहा शिशु पूरी तरह से विकसित हो जाता है। इसलिए इस दौरान नियमित रूप वॉकिंग या जॉगिंग करने से मां और शिशु दोनों के लिए अच्छा होता है। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में प्रेग्नेंट महिलाओं को कोई भी ज्यादा दिक्कत करने वाली एक्सरसाइज नहीं करनी है बल्कि वही करना है जो उनसे आसानी से हो जाए। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में डॉक्टर भी महिलाओं को आसान एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग और जॉगिंग करने की सलाह देते हैं।
इस दौरान अपने डॉक्टर से यह जरूर समझें कि आपके शरीर को एक्सरसाइज कितनी जरूरत है। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने से जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है और डिलिवरी आसानी से हो सकती है। तीसरे ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में जितना हो सके ब्रिस्क वॉक करें और जॉगिंग करें। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज करने से पूरी तरह से विकसित शिशु के साथ महिलाओं के लिए भी अच्छा होता है।
और पढ़ेंः प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना: कौन सी एक्सरसाइज करना है सही?
2. तीसरे ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज: कीगल Kegal)
तीसरे ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में कीगल एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में नियमित रूप से 10-20 मिनट कीगल (Kegel) एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद भी हेल्थ के लिए बेहतर माना जाती है। कीगल एक्सरसाइजिस करने से गर्भावस्था में होने वाली यूरिन और पेल्विक फ्लोर मसल्स संबंधी समस्या कम हो सकती है। कीगल एक्सरसाइजिस मैट पर आसानी से लेट कर की जा सकती है। इस एक्सरसाइज से पेल्विक फ्लोर मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं और डिलिवरी के दौरान परेशानी कम होती है। गर्भावस्था के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान कीगल व्यायाम खाली ब्लैडर (टॉयलेट के बाद) के दौरान किए जाने पर सबसे ज्यादा आरामदायक होती है। गर्भावस्था के दौरान कीगल एक दिन में 3 बार 10-10 मिनट के लिए की जानी चाहिए। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में कीगल एक्सरसाइज करना ना केवल डिलिवरी के दौरान बल्कि डिलिवरी के बाद भी महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
कीगल एक्सरसाइज कैसे करें ? (How to do kegal exercise?)
तीसरे ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में कीगल एक्सरसाइज करने से ब्लैडर की मसल्स टोन होती हैं। ज्यादातर मामलों में महिलाओं को डिलिवरी के बाद इनकोन्टिनेंस की समस्या हो जाती है। कीगल एक्सरसाइज करने से इस समस्या की संभावना कम हो सकती है। इस एक्सरसाइज को करने का तरीका सबसे आसान है। यूरिन रिलीज करते वक्त पेल्विक फ्लोर की एक से अधिक मसल्स इंगेज होती हैं। यूरिन रिलीज करते वक्त आपको कुछ सेकेंड्स के लिए अचानक यूरिन को रोक लेना है। फिर यूरिन को रिलीज करना है। ऐसा आपको कई बार करना है। एक सेट में इस एक्सरसाइज को 10 बार तक किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को यूरिन पास करते वक्त करना जरूरी नहीं है आप इसे दिन में कभी भी कर सकती हैं। थर्ड ट्राइमेस्टर की एक्सरसाइज में कीगल एक्सरसाइज करने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं जो गर्भवती महिलाओं के ब्लैडर को स्ट्रॉन्ग बनाता है।