पीरियड्स या माहवारी के दौरान ज्यादातर महिलाएं पैड्स का यूज करती हैं। पैड्स का यूज करना किसी भी महिला के लिए वाकई सरल विधि होता है। इसका कारण है कि पीरियड्स में पैड्स को आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है। आज के समय में पीरियड्स के लिए मेंस्ट्रुअल कप का चलन बढ़ रहा है। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। साथ ही इसे वर्जिनिटी खो जाने से जोड़ कर देखा जाता है।