
हम सभी को पता है कि सुबह-शाम वॉकिंग करने से हमें काफी फायदा होता है। बॉडी शेप में रहती है, अवसाद दूर होता है व शारिरिक और मानसिक कई फायदें मिलते हैं। वहीं हम कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाव कर पाते हैं। लेकिन, क्या आपने मेडिटेशन वॉकिंग के बारे में सुना है? आपको बता दें कि अपने तन और मन को शांत और स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन वॉकिंग अहम जरिया है। बौद्ध धर्म में भी मेडिटेशन वॉकिंग का उल्लेख है। इसके अभ्यास से हम स्ट्रेस को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसको हिन्दी में चलना ध्यान भी कहते हैं। नाम से जैसे पता चल रहा है कि चलते हुए ध्यान करने की प्रक्रिया से यह मेडिटेशन जुड़ा है। आम तौर पर चलते समय हम एक सीध में नहीं चलते हैं कदम इधर-उधर पड़ने लगते हैं। लेकिन वॉकिंग मेडिटेशन में एक सीध में चलने का प्रयास करना पड़ता है। मेडिटेशन वॉक के बारे में आपको कितनी जानकारी हैं, यह जानने के लिए आप क्विज खेल सकते हैं। वहीं इस विषय से जुड़े हर पहलू को जान सकते हैं।
और पढ़ें- ऑर्गैज्म क्विज: क्या आप सुलझा पाएंगे चरमसुख से जुड़ी ये पहेलियां?
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है