ताड़ासन (Tadasana)
ताड़ासन (Tadasana) सामान्य वृद्धावस्था समस्याएं (Common Ageing Conditions) जैसे स्ट्रेंथ और बैलेंस बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है। बुढ़ापे में यह एक्सरसाइज आपके बहुत काम आएगी और इसे करना भी आसान है। जानिए कैसे करते हैं इसे:
- इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाए और अपनी कमर को भी सीधा रखें।
- अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
- अब सांस लेते हुए अपने पूरे शरीर को ऊपर की तरफ पुश करें।
- यह खिंचाव आपको पूरे शरीर में महसूस होना चाहिए
- इसी स्थिति में कुछ देर रहने के बाद अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- इसे दोहराएं।
यह भी पढ़ें:एजिंग को मात देने के लिए क्या आप इन न्यूट्रिएंट्स से कर चुके हैं दोस्ती?
लेग बैलेंस एक्सरसाइज (Leg Balance Exercise)
लेग बैलेंस एक्सरसाइज (Leg Balance Exercise) करने से भी आपको संतुलन बनाने में मदद मिलेगी। जो उम्र के बढ़ने के साथ होने वाली सबसे सामान्य समस्या है। जानिए कैसे करें इस व्यायाम को:
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप बिलकुल सीधे खड़े हो जाएं।
- आप पैरों के बीच में थोड़ा अंतर होना चाहिए और कंधे सीधे होने चाहिए।
- अब एक पैर को धीरे से उठाते हुए अपने शरीर के बिल्कुल सामने ले जाने की कोशिश करें।
- अब कुछ देर इसी पोजीशन में रहने के बाद अपने पैर को नीचे रख दें।
- यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
Quiz: कभी खुशी, कभी गम…कुछ ऐसी ही है बायपोलर डिसऑर्डर की समस्या
सीनियर सिटीजन्स की डायट कैसी होनी चाहिए? (Diet for seniors)
सामान्य वृद्धावस्था समस्याएं (Common Ageing Conditions) क्या होती हैं, इसके बारे में तो आप जान ही गए होंगे। लेकिन, सीनियर सिटीजन्स को हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज के साथ साथ सही आहार की भी जरूरत होती है। अगर आप सही खाएंगे और एक्टिव रहेंगे। उम्र के बढ़ने पर स्वस्थ खाने की परिभाषा थोड़ी बदल जाती है। उदाहरण के लिए, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, मेटाबोलिज्म (metabolism) धीमा हो जाता है, इसलिए अब आपको पहले की तुलना में कम कैलोरी की आवश्यकता होती है। यही नहीं, आपके शरीर को कुछ खास पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। जानिए, सीनियर सिटीजन्स की डायट कैसी होनी चाहिए
क्या खाना चाहिए? (What To Eat)
सीनियर सिटीजन्स को खाने के साथ ही उन चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए जो उन्हें नहीं खानी है। कुछ खाद्य पदार्थ उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। जानिए इसके बारे में और अधिक: