backup og meta

पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स: जानें हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड Dr. Ruby Ezekiel · होम्योपैथी · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/08/2020

    पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स: जानें हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

    सेक्स हर पति-पत्नी के रिश्ते की मजबूती के लिए आवश्यक है। इससे रिश्ते में मिठास आ जाती है। लेकिन कई बार सेक्स एक बोझ की तरह लगने लगता है। ऐसे में कई  बार ऐसा होता है कि महिलाएं शारीरिक संबंधों के लिए तैयार तो होती हैं लेकिन पुरूष इसके लिए उत्तेजित महसूस नहीं करते। जब बात यौन जीवन से जुड़ी उम्मीदों की आती है तो इसे लेकर पुरुषों और महिलाएं दोनों की उम्मीदें अलग-अलग होती हैं। इसलिए सबसे पहले उन्हें समझना आवश्यक है। सेक्स के दौरान पुरुष कुछ गलतियां करते हैं और इनकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में कई समस्याएं आती हैं। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को और भी स्वस्थ और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो हम आज आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं। पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स कौन से हैं, जानिए।

    पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स

    हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए क्या करें?

    पुरुष अक्सर अपने व्यस्त जीवन में सेक्स लाइफ के स्वास्थ्य का ध्यान ही नहीं रख पाते। या ऐसा कहें कि उन्हें इसके लिए समय ही नहीं मिलता। लेकिन, हमारे पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स आपके लिए अवश्य लाभदायक सिद्ध होंगे। जानिए हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए क्या करें?

    और पढ़ें:क्या ओरल सेक्स से एचआईवी का खतरा बढ़ जाता है? सुरक्षित ओरल सेक्स के टिप्स

    फोरप्ले पर ध्यान दें

    पुरुष अक्सर फोरप्ले को अधिक महत्व नहीं देते। लेकिन, महिलाएं फोरप्ले को पुरुषों की तुलना में अधिक पसंद करती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के पूछेंगे तो निस्संदेह उनका जवाब भी यही होगा। फोरप्ले से पार्टनर की उत्तेजना को बढ़ाने में मदद मिलती है। यही नहीं, इससे महिला को ऑर्गैज्म तक पहुंचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए पुरुषों को कभी भी फोरप्ले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अन्यथा इसका प्रभाव आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है। फोरप्ले के लिए आप एक दूसरे की मसाज कर सकते हैं या ओरल सेक्स का आनंद भी ले सकते हैं। इससे आपकी सेक्स लाइफ हेल्दी रहेगी। पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में इस टिप का पालन अवश्य करें।

    हस्तमैथुन के बारे सही जानकारी

    हेल्दी लाइफ जीने के लिए हस्तमैथुन की सही जानकारी होना बेहद आवश्यक है। अधिकतर पुरुष ऐसा मानते हैं कि अगर वो एक रिश्ते में हैं, तो उन्हें हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए। हस्तमैथुन एक ऐसा तरीका है जिसे करने से आपको तनाव से मुक्ति मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इसे करने से शरीर से ऐसा केमिकल निकलता है जो आपको अच्छा और तनाव मुक्त महसूस कराता है। लेकिन इसके बारे में अपने पार्टनर से अवश्य बात करें।

    कुछ पुरुष यह भी मानते हैं कि हस्तमैथुन करने से यौन समस्याएं हो सकती हैं या लिंग को नुकसान हो सकता है। लेकिन, यह भी सही नहीं है। इसे करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता न ही शारीरिक विकास को कोई हानि होती है। बल्कि इसे करने से आपको अपनी शरीर की यौन इच्छाओं के बारे में पता चलता है जिससे आप अपनी यौन इच्छाओं को अपने साथी के साथ शेयर कर सकते हैं। यकीन मानिए, पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में से यह टिप आपके अवश्य काम आएगा।

    सुखद अनुभूति पर ध्यान दें

    अगर आप हेल्दी सेक्स लाइफ चाहते हैं तो तनाव, चिंता या अवसाद आदि से बचें। यह सब चीजें आपको सेक्स के दौरान असंतुष्टि का अहसास दिला सकती है। आपके काम की चिंता छोड़ दें और अपने प्रदर्शन के बारे में अपनी चिंता को कम करें। इससे आपकी सेक्स लाइफ बेहतरीन और स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। सेक्स के दौरान केवल होने वाली सुखद अनुभूति पर ध्यान दें। यही नहीं इसके लिए फ्री और मी टाइम निकालें ताकि आप इस समय के हर पल को एन्जॉय कर पाएं।

    और पढ़ें:जानें सेक्स समस्या के लिए आयुर्वेद में कौन-से हैं उपाय?

    अपने पार्टनर से बात करें

    आपकी सेक्स लाइफ केवल आपसे नहीं बल्कि आपके पार्टनर से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में ,अगर आपकी और अपने पार्टनर की सेक्स ड्राइव्स मैच नहीं कर रही हैं तो अपने पार्टनर से बात करें। सेक्स ड्राइव का मैच न करना बहुत ही सामान्य है। इस मामले में कपल को साफतौर पर एक दूसरे को बता देना चाहिए कि उनकी इच्छाएं क्या हैं। अपने साथी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए अगर आपको कोई समझौता करना पड़े तो वो भी आप कर सकते हैं। संभोग के अलावा अन्य कई तरीकों से आनंद का अनुभव किया जा सकता है। कुछ नया करने की कोशिश करें ताकि इस इस रिश्ते और आप और भी मजबूत बना सके। दूसरे शब्दों में, अपने साथी से पूछें कि वे क्या चाहते हैं – और उन्हें बताएं कि आप क्या चाहते हैं।

    लुब्रीकेंट का प्रयोग करें

    लुब्रीकेंट के प्रयोग से आपका सेक्स और भी मजेदार बन सकता है। इसका प्रयोग इस दौरान अधिक घर्षण और जलन को कम करता है। बाजार में तरह-तरह के लुब्रीकेंट मौजूद हैं। उनके प्रयोग से आप अपनी सेक्स लाइफ को सुधार और बेहतर बना सकते हैं।

    क्या न करें

    पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में अब बारी है कि आप उन सब चीजों के बारे में जानें जो इस दौरान आपको करने से बचना चाहिए।

    काल्पनिकता पर विश्वास न करें। अधिकतर पुरुष पोर्न और वास्तविक सेक्स लाइफ की तुलना करने लगते हैं। ऐसे में उनके मन में अवास्तविक अपेक्षाएं पैदा हो सकती हैं इस बात का ध्यान रखें कि आपके जीवन और पोर्न लाइफ में फर्क है इससे पुरुषों को यह भी लगता है कि महिला हमेशा सेक्स के लिए तैयार होती है। लेकिन ऐसा भी नहीं है। पोर्न देखना बुरा नहीं है लेकिन वास्तविकता को समझना आवश्यक है। इससे आपकी सेक्स लाइफ अच्छी और स्वस्थ बनी रहेगी।

    और पढ़ें: कॉन्डोमलेस सेक्स के क्या होते हैं रिस्क, बीमारियों से बचाव के लिए यह जानना है जरूरी

    हमेशा जल्दबाजी में न रहें

    सेक्स लाइफ को स्वस्थ बनाना है तो इस बात का ध्यान रखना पुरुषों के लिए आवश्यक है कि इस दौरान हमेशा जल्दबाजी में न रहें। सेक्स को इस तरह से न करें जैसे आप कोई काम कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपने पार्टनर का भी ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को सेक्स के दौरान तैयार होने या कामोत्तेजना पाने में समय लगता है। सेक्स को एक आनंददायी प्रक्रिया के समान समझें ताकि आप इसका पूरा मजा ले सके।

    साइज पर ध्यान न दें

    जब बात लिंग के साइज की आती है, तो यही कहा जाता है कि महिलाओं के लिए लिंग का साइज कोई मायने नहीं रखता है। अधिकतर मामलों में यह सही भी है। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो इस बात के बारे में सोचना पूरी तरह से बंद कर दें। लिंग के साइज का गर्भावस्था और आपकी साथी की संतुष्टि का, कुछ लेना देना नहीं है। आप फोरप्ले जैसे किसिंग, ओरल सेक्स आदि से सेक्स को अधिक आनंददायी बना सकते हैं। इस बारे में आप अपने पार्टनर से भी बात कर सकते हैं।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    कंडोम और सेफ सेक्स

    पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में कंडोम और इससे जुड़ी बातें भी शामिल हैं। कंडोम सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन और अन्य यौन बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, कंडोम और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन और अन्य यौन बीमारियों से बचने के अन्य तरीके पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं लेकिन फिर भी कंडोम एक अच्छा विकल्प है। योनि, एनल और ओरल सेक्स के लिए भी कंडोम का इस्तेमाल सबसे बेहतरीन है।

    कंडोम का प्रयोग करते हुए आप इन चीजों का ध्यान रखें-

    • हर बार यौन संबंध बनाने के लिए हमेशा एक नया, चिकनाई युक्त कंडोम का उपयोग करें। उपयोग की तारीख की जांच करें और पैकेट को खोलते हुए सावधान रहें कि कंडोम को नाखून, आभूषण या दांत से न खोलें।
    • यदि आपको अतिरिक्त लुब्रीकेंट की आवश्यकता है, तो केवल वाटर बेस्ड लुब्रीकेंट का उपयोग करें। अन्य कंडोम नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    पुरुष और नपुसंकता

    पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में आगे हैं नपुंसकता की समस्या को कैसे समझें और दूर करें। इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) सेक्स के लिए पर्याप्त रूप से इरेक्शन प्राप्त करने और इसे बनाये रखने में असमर्थता को कहा जाता है। पुरुषों में होने वाली यौन संबंधी समस्याओं में यह सबसे बड़ी परेशानी है। विशेषज्ञों के मुताबिक 40 से 70 साल तक की उम्र के लगभग पचास प्रतिशत पुरुष कभी न कभी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या का सामना करते हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे बढ़ती उम्र, तनाव, चिंता, आत्मविश्वास की कमी, खराब खानपान और बिगड़ती जीवनशैली आदि। इस समस्या के कारण पुरुषों को सामान्य सेक्स लाइफ में समस्या आती है। अगर आपको यह समस्या है तो यह पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

    स्मोकिंग न करें

    धूम्रपान परिधीय संवहिनी रोग (पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज)में योगदान देता है। जो लिंग और योनि के ऊतकों के रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है। पुरुषों के लिए भी यह बेहद नुकसानदायक है और इसका प्रभाव आपकी सेहत और यौन जीवन पर भी पड़ सकता है। यदि आप धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो निकोटीन गम या पैच को ट्राई करें। धूम्रपान छोड़ना आसान नहीं है ऐसे में आपके डॉक्टर इसमें आपको मदद कर सकते हैं।

    अल्कोहल का कम सेवन

    नपुंसकता से प्रभावित लोगों में से कुछ लोगों का यह मानना है कि कम मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से उन्हें आराम मिलता है। लेकिन अगर वो अधिक मात्रा में शराब पीते हैं तो यह समस्या बढ़ जाती है। शराब केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सुस्त करके यौन सजगता को रोक सकती है। अधिक मात्रा में अल्कोहल पीने से लिवर को नुकसान हो सकता है, जिससे पुरुषों में एस्ट्रोजेन उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। इसका प्रभाव पुरुषों की यौन लाइफ पर भी पड़ता है। ऐसे में पुरुषों को कम से कम अल्कोहल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

    बीमारियों के उपचार के रूप में योगा के बारे में जानें इस वीडियो के माध्यम से:

    सही आहार का सेवन

    वसा युक्त खाद्य पदार्थों को अधिक खाने से उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल और मोटापा होता है। यह दोनों हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अधिक वजन होने से सुस्ती और शरीर भी खराब होता है। ऐसे में अपनी कामेच्छा बढ़ाने और सेक्स लाइफ और दुरुस्त करने के लिए आपको सही आहार का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपने डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं।

    तनाव से बचे

    तनाव और चिंता इरेक्शन को बनाये रखने में मुश्किलें पैदा कर सकती है। यह अहसास आपको सेक्शुअल एक्टिविटी से दूर भी कर सकती है। अगर पुरुष इस बात को लेकर चिंता में रहेगा कि वो सेक्शुअली कैसे परफॉर्म कर पायेगा। तो वो कम उत्तेजित महसूस करेगा। जिससे उसके जीवन और सेक्स लाइफ में समस्या आ सकती है। ऐसे में आप तनाव और चिंता से बचे और इन तरीकों को अपनाएं:

    • रोजाना व्यायाम करें
    • पर्याप्त नींद लें
    • खाने पीने का ध्यान रखें
    • रिश्तों को सुधारने के लिए काम करें
    • अपनी पसंद का काम करें
    • डॉक्टर की सलाह लें

    और पढ़ें: World Sexual Health Day: यौन संबंध बनाने से पहले और बाद जरूर करें इन नियमों का पालन

    दवाईयां

    • कुछ दवाईयां भी आपके यौन जीवन और नपुंसकता को सुधार सकती हैं। दवा कुछ पुरुषों के लिए सबसे तेजी से उपचार का विकल्प हो सकता है। लेकिन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन दोष के लिए दवा लेने वाले व्यक्ति के लिए जीवन शैली में परिवर्तन करना और सही उपचार करना अनिवार्य है । कुछ दवाएं यौन संतुष्टि, कामेच्छा और इरेक्शन को प्राप्त करने या बनाए रखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में आप डॉक्टर से बात करें और उनकी सलाह के बाद ही कोई दवाई लें।
    • इसके अलावा इस रोग के उपचार के लिए वैक्यूम इरेक्शन डिवाइस का उपयोग भी किया जा सकता है। यह डिवाइस लिंग में अधिक रक्त प्रवाह को प्रोत्साहित कर सकता है। पेनिस पंप के रूप में जाना जाने वाला एक उपकरण आपके लिंग में प्रत्यारोपित किया जा सकता है ताकि इरेक्शन हो सके। हालांकि, यह उपाय आमतौर पर तब अपनाया जाता है जब अन्य उपाय और जीवनशैली में बदलाव सब कुछ असफल हो जाए।

    पुरुषों के लिए सेक्स लाइफ को हेल्दी और बेहतरीन बनाने का सबसे अच्छा तरीका है,अपने पार्टनर से खुल कर इस बारे में बातचीत करना इसलिए पुरुषों के लिए सेक्स टिप्स में इस टिप को अपनाना न भूलें और अगर आपको सेक्स लाइफ में कोई परिवर्तन नहीं आता तो डॉक्टर के पास जाएं और उनसे बात करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    Dr. Ruby Ezekiel

    होम्योपैथी · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 26/08/2020

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement