backup og meta

बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में सेक्स की इच्छा क्यों घट जाती है?

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/05/2021

    बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में सेक्स की इच्छा क्यों घट जाती है?

    क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जैसे-जैसे एक महिला की उम्र बढ़ने लगती है उनकी सेक्स इच्छा धीरे-धीरे कम होती चली जाती है? अगर नहीं, तो जरा सोचकर देखिए। आप भी कहेंगे कि हां ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है। बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में सेक्स की इच्छा घटने लगती है। ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे कई कारण मानें जाते हैं, जिसमें शारीरिक कारण, पारीवारिक कारण और मानसिक स्थितियां भी वजह हो सकती है।

    महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम होने की क्या वजह है?

    बता दें कि यौन इच्छाओं में कमी आने की स्थिति को मेडिकल में हाइपोएक्टिव सेक्शुअल डिसऑर्डर (Hypoactive Sexual Desire Disorder (HSDD) कहा जाता है। इसका प्रभाव हाल में 18 साल से 59 साल की हर तीन में एक महिला में देखा गया है। सेक्स साइकोलॉजिस्ट शेरिल किंग्सबर्ग (Sheryl Kingsberg) का कहना है “महिलाओं की सेक्शुएलिटी मल्टीफेसेड और बहुत कॉम्प्लिकेटेड होती है, जिसे किसी उपचार से ठीक नहीं किया जा सकता है।’

    महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम करने के पीछे फ्रिजिडिटी भी हो सकता है एक कारण

    फ्रिजिडिटी या ठंडा हो जाना एक ऐसी अवस्था है जिसमें महिलाओं को यौन उत्तेजना महसूस नहीं हो पाती है। ऐसी अवस्था में संभव है कि वह यौन संबंध बनाने के लिए जरूरी इच्छा, उत्तेजना जाहिर करने में असफल रहें। इतना ही नहीं, सेक्स के दौरान भी फ्रिजिडिटी के कारण महिलाओं में सेक्स की इच्छा नहीं उत्पन्न हो पाती है। ऐसी स्थिति में महिलाएं सेक्स के दौरान अपने पुरुष साथी को सहयोग भी नहीं दे पाती हैं। फ्रिजिडिटी होने पर महिलाओं का शरीर और उनका स्वास्थ्य सामान्य ही रहता है। महिलाएं सेक्स करने में सामान्य ही रहती है और वह बिना किसी समस्या के गर्भधारण करके बच्चे को जन्म भी दे सकती हैं। हालांकि, वो इसके चलते कभी भी सेक्स का आनंद महसूस नहीं कर सकती हैं। सामान्य तौर पर यह महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।

    इसकी वजह से कई बार उनके पुरुष साथी भी परेशान हो जाते हैं या उनका मन सेक्स के लिए किसी दूसरी महिला की तरफ भी आकर्षित हो सकता है।

    महिलाओं में सेक्स की इच्छा पर क्या कहते हैं अध्ययन?

    कई अध्ययनों में इसकी वजह मेनोपॉज को माना गया है। यानी पीरियड्स के बंद होने के बाद ही अधिकतर महिलाओं में सेक्स की इच्छा में कमी देखी गई है। इसके पीछे का कारण है कि महिलाएं पीरियड्स बंद होने के बाद सेक्स का आनंद कम उठाती हैं। उन्हें ऑर्गैज्म तक पहुंचने में भी कठिनाई होती है।

    साल 2015 में नॉर्थ अमेरिका की एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म क्लीनिक पत्रिका ने अपने एक रिसर्च में इस पर रिपोर्ट जारी की थी। इसमें उसने दावा किया था कि बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में यौन रोग भी बढ़ने लगते हैं और ऐसी स्थिति पीरियड्स बंद होने के बाद ज्यादा देखी जाती है।

    इससे पहले भी इस पत्रिका ने दावा किया था कि कुछ समय पहले 42% महिलाओं ने मेनोपॉज के दौरान यौन रोगों के लक्षणों की जानकारी दी थी, जो अगले आठ साल में 88% तक बढ़ गई है।

    महिलाओं में कामेच्छा ऐसा क्यों होता है?

    ऐसा महिलाओं में कामेच्छा क्यों होता है, इसके पीछे डॉक्टर्स शारीरिक कारणों पर गौर करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही योनि का सूखापन और एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव जैसे कारण महिलाओं के लिए सेक्स का अनुभव दर्दनाक बना सकते हैं। इस कारण मेनोपॉज की अवस्था में महिलाएं सेक्स का आनंद लेने की जगह उसे चिढ़ महसूस करती हैं।

    और पढ़ें : बेडरूम रोमांस टिप्स : रोमांस करने से पहले अपने बेडरूम को इस तरह दें नया लुक

    इसके अलावा, कई नए शोधों में भी इसका कारण शारीरिक और मानसिक बदलाव को ही माना गया है। ये बदलाव किस तरह के हो सकते हैं, यहां पर बता रहे हैंः

    1. स्त्री कामेच्छा का कारण रिलेशनशिप

    कई बार साथी के साथ सेक्स की प्रक्रिया के दौरान ऑर्गैज्म न मिलना, दोनों के आपसी रिश्ते में तकरार, बच्चे को जन्म के कारण भी यौन इच्छा में कमी आ सकती है।

    2. स्त्री कामेच्छा का कारण सामाजिक प्रभाव

    घर के कामकाज का तनाव, जॉब का प्रेशर या किसी तरह की बहस भी इसकी वजह हो सकती है।

    और पढ़ें : सेफ सेक्स से अनचाही प्रेग्नेंसी तक : जानिए कंडोम के फायदे

    3. स्त्री कामेच्छा का कारण टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में कमी

    टेस्टोस्टेरोन, पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही सेक्स ड्राइव को प्रभावित करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। महिलाएं जब 20 साल की उम्र से गुजरती हैं, तो उनमें इसकी मात्रा अपने आप काफी बढ़ जाती है, जो धीरे-धीरे मेनोपॉज तक घट जाती है।

    4. स्त्री कामेच्छा का कारण मेडिकल कंडिशन

    कई तरह की मानसिक बीमारियां जैसे अवसाद, एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड या थायरॉयड भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा में कमी ला सकती हैं।

    5. स्त्री कामेच्छा का कारण दवाओं का सेवन

    कई तरह की एंटीडिप्रेसेंट दवाएं, ब्लड प्रेशर  कम करने वाली दवाएं या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से भी महिलाएं में सेक्स की इच्छा घट सकती है।

    और पढ़ें : जरूर जानें हेयर हाईलाइट के अलग-अलग तरीके और इससे जुड़े फैक्ट

    6. स्त्री कामेच्छा का कारण उम्र

    उम्र के अनुसार, महिलाओं में एंड्रोजन का ब्लड लेवल लगातार कम होने लगता है।

    7. स्त्री कामेच्छा का कारण शर्म या तनाव का कारण

    फ्रिजिडिटी मानसिक और शारीरिक कारणों की वजह से होती है। ऐसे में महिलाएं अपने पुरुष साथी के साथ संभोग के दौरान किसी कारण से शर्म या तनाव का अनुभव भी कर सकती हैं। जिसकी वजह से महिलाओं में सेक्स की इच्छा धीरे-धीरे कम होकर पूरी तरह से खत्म भी हो सकती है। इसके अलावा कई बार आसपास के माहौल और होने वाली घटनाओं के कारण भी महिलाओं में फ्रिजिडिटी की समस्या हो सकती है। जो महिलाओं में सेक्स की इच्छा को कम कर सकता है।

    8. स्त्री कामेच्छा का कारण शारीरिक कारण

    शारीरिक विकलांग या योनि के आकार में किसी तरह की कोई कमी भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा को कम करने का एक बड़ा कारण हो सकता है। इसके अलावा सेक्स के दौरान पुरुष साथी का बहुत ज्यादा हिंसक होना जिससे महिला को शारीरिक या मानसिक तौर पर किसी तरह का कष्ट होता हो, यह भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम करने का एक कारण हो सकता है।

    9. स्त्री कामेच्छा का कारण गर्भवती होने का डर

    कुछ महिलाएं गर्भावस्था के विचार से ही एक तरह का डर महसूस करती है। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे उन्हें लग सकता है कि अभी वो एक बच्चे की अच्छी परवरिश करने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं हैं या गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की शारीरिक समस्या का डर होना।

    इस स्थिति से बचने के बहुत ही कम सफल उपचार हैं। हालांकि, कुछ तरह की विशेष सावधानियों और पुरुष साथी के साथ बेहतर मानसिक संबंध से इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

    हैलो स्वास्थ्य किसी भी तरह की मेडिकल सलाह नहीं दे रहा है। अगर आपको किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Ankita mishra द्वारा लिखित · अपडेटेड 03/05/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement