backup og meta

क्या आपको भी आते हैं सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स)? जानें ये जरूरी बातें

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड डॉ. प्रणाली पाटील · फार्मेसी · Hello Swasthya


Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/04/2021

    क्या आपको भी आते हैं सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स)? जानें ये जरूरी बातें

    क्या आप भी कभी सोकर उठने के बाद थोड़ा उत्तेजित और कंफ्यूज महसूस करते हैं। आप सेक्स से जुड़ा एक सपना देखते हैं जिसके बाद आपको लगता होगा कि यह सिर्फ एक सपना नहीं सच है। सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) आना और उनका सच लगना, कोई अजीब बात नहीं है। यह आम जिंदगी का ही एक हिस्सा है। ऐसा बहुत सारे लोगों के साथ होता है। कई लोग ऐसे सपने (सेक्सी सपने) भी देखते होंगे जिसमें वे अपने पार्टनर की जगह किसी और के साथ सेक्स कर रहे होते होंगे। यह भी बिल्कुल आम बात है। आप सोचते होंगे कि इस तरह के सपने आखिर क्यों आते हैं। हर सपना आने की कोई न कोई वजह जरूर होती है। हम अक्सर जिस चीज के बारे में ज्यादा सोचते हैं उसी के बारे में सपने भी देखते हैं।

    क्यों आते हैं सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स)?

    हम सभी अपने सपनों का मतलब जानना चाहते हैं। खासकर तब, जब सपनों की वजह से हम चिंतित हो जाते हैं। फिर हमारे दिमाग में एक ही ख्याल चलता रहता है कि आखिर ऐसा सपना क्यों आया। सपने अक्सर हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से जुड़े होते हैं। जब आपकी दिन तनाव और चिंता से भरा होता है, तो आप कुछ अप्रिय सपने देख सकते हैं। अगर जीवन में सब ठीक चल रहा है और आप संतुष्ट महसूस करते हैं, तो आपके सपने एक अलग होते हैं।

    और पढ़ें: Anal Sex: एनल सेक्स से जुड़े मिथक और उनके पीछे का सच

    मनोवैज्ञानिक और एएएसटीईटी प्रमाणित सेक्स थेरेपिस्ट डॉ. जेनेट ब्रिटो बताते हैं कि सपने, आपको वो दिखाने की कोशिश करते हैं जो आप खुली आंखों से नहीं देख पाते। सपने, आंतरिक रूप से आपका मार्गदर्शन करने की कोशिश करते हैं। आपको बताते हैं कि आप अपना जीवन कैसे जी रहे हैं। सपने आपकी भावनाओं, आपकी इच्छाओं या ऐसी किसी चीज़ को दिखाते हैं जो आपके जीवन में घट रहा होता है।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    सेक्स का सपना (सेक्स ड्रीम्स) आने का मतलब यह भी हो सकता है कि आपसे सेक्स संबंध अच्छे न चल रहे हों और आपको उनकी तलाश हो। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि सोने से पहले आप जो सोच रहे हों उसी बारे में सपना आ जाए। कुछ लोगों ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने बॉस या ऑफिस में काम करने वाले साथी से साथ सेक्स करने का सपना देखा। इसके बाद वे बहुत बुरा महसूस करते हैं। इसमें बुरा महसूस करने जैसी कोई बात नहीं होती। ऐसे सपनों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

    और पढ़ें: छोटे लिंग के साथ बेहतर सेक्स करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

    अलग-अलग लोगों के साथ सेक्स करने का सपना

    सपने में शारीरिक संबंध बनाना सेक्स ड्रीम्स में आपके साथ कोई भी हो सकता है। जैसे कि कोई सेलेब्रिटी, कोई ऐसा जिससे आप नफरत करते हों, आपका एक्स, कोई बहुत अच्छा दोस्त या कोई ऐसा जिसे आप जानते भी न हों। ये सभी सेक्स ड्रीम पूरी तरह से आम हैं। ऐसा तब हो सकता है जब सोने से पहले आपने उनके बारे में सोचा हो। कभी-कभी ऐसे सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) भी आते हैं जो उठने के बाद आपको पछतावे से भर देते हैं। जैसे कि अपने दोस्त के पार्टनर से साथ सेक्स करने का सपना देखना। ऐसे सपने आने पर आपको खुद को यह याद दिलाना चाहिए कि ये सिर्फ एक सपना है।

    सोकर उठने के बाद ऑर्गेज्म महसूस होना

    कुछ लोग सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) देखने के बाद परेशान हो जाते हैं। वे ऑर्गेज्म महसूस करते हैं। उनकी दिल की धड़कन बढ़ी हुई होती है और उन्हें लगता है कि जैसे सच में सेक्स करके उठे हों। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सपना देखने दौरान ही उनका शरीर एक्टिव हो जाता है और सपने में दीख रही चीजें सच महसूस होने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) न आएं तो सोने से पहले सेक्स से जुड़ी फिल्में या किताबें न पढ़ें।

    और पढ़ें: युगल सेक्स के बारे में जानिये कुछ दिलचस्प और रोमांचक बातें

    सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) आने पर पार्टनर से बात करें

    कुछ लोग सपने में खुद को ओरल सेक्स करते हुए देखते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं। सेक्स ड्रीम के बारे में बात करने पर धीरे-धीरे ये सपने आना बंद हो जाते हैं। कुछ स्टूडेंट अपने टीचर के साथ सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) देखते हैं। ऐसे में आपको ये देखने की जरूरत है कि उस टीचर के साथ आपका रिश्ता कैसा है। कहीं आप उनकी ओर आकर्षित तो नहीं हो रहे। इस बारे में आप अपने दोस्तों से भी बात कर सकते हैं।

    मास्टरबेट करने से भी आते हैं सेक्स ड्रीम

    अक्सर लोग सोने से पहले मास्टरबेट करते हैं। ऐसा करते समय वे किसी के भी बारे में सोचते हैं। अपने कलीग, पार्टनर या किसी सेलेब्रिटी के बारे में भी सोच सकते हैं। मास्टरबेट करने के बाद सो जाते हैं तो आप सपने में भी उन्हीं लोगों के साथ सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) देख सकते हैं। कुछ लोग सपने मे खुद को किसी अंजान जगह या बाथटब में सेक्स करते हुए देखते हैं। यह भी मास्टरबेट करने की वजह से हो सकता है। क्योंकि लोग मास्टरबेट करते समय ऐसी चीजों के बारे में सोचते हैं जो वे असल में करना चाहते हैं। अगर आप सेक्स ड्रीम से बचना चाहते हैं तो मास्टरबेट करना कम कर दें।

    और पढ़ें: Oral Sex: ओरल सेक्स के दौरान इन सावधानियों को नजरअंदाज करने से हो सकती है मुश्किल

    सेक्स ड्रीम के अलावा कुछ ऐसे सपने भी करते हैं परेशान

    सेक्स ड्रीम के अलावा कुछ लोग ऐसे सपने देखते हैं जो उन्हें परेशान कर सकते हैं। जैसे कि सपने में पार्टनर को धोखा देते हुए देखना। ऐसा तब होता है जब आपको सच में लग रहा होता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। तब आप दिन-रात इसी के बारे में सोचते हैं और फिर यही विचार सपने का रूप ले लेते हैं। अगर ऐसा है तो आपको अपने पार्टनर से बात करने की जरूरत है। सेक्स ड्रीम न आएं, इसके लिए आपको अपने विचार पर काबू करना जरूरी है। हालांकि सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) आना बहुत आम बात है और इससे कोई परेशानी नहीं होती है। कुछ समय बाद लोग ये सपने भूल जाते हैं और फिर सबकुछ ठीक हो जाता है।

    और पढ़ें: ये 7 बातें बताती हैं सेक्स की लत के शिकार हैं आप

    अगर फिर आप सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सोने से पहले डायरी लिखना शुरू करें। जो बातें आपको परेशान कर रही हैं उन्हें डायरी में लिख दें इससे मन शांत हो जाएगा। मन को शांत करने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। साथ ही सोने से करीब एक घंटे पहले अपना मोबाइल, लैपटॉप बंद कर दें। सुबह उठकर व्यायाम करने से भी सेक्स ड्रीम आना बंद हो सकते हैं।

    सेक्स या सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अगर आपका कोई सवाल है, तो कृपया इस बारे में अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    डॉ. प्रणाली पाटील

    फार्मेसी · Hello Swasthya


    Mona narang द्वारा लिखित · अपडेटेड 19/04/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement