backup og meta

सेक्स के बाद क्या होता है? जानिए वर्जिनिटी खोने से पहले कुछ विशेष तथ्यों के बारे में

के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड डॉ. पूजा दाफळ · Hello Swasthya


Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    सेक्स के बाद क्या होता है? जानिए वर्जिनिटी खोने से पहले कुछ विशेष तथ्यों के बारे में

    पहली बार सेक्स का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग होता है। वर्जिनिटी की परिभाषा भी हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती है। इनके बारे में लोग चाहे कुछ भी सोचे, लेकिन सबसे आवश्यक है पहली  बार इसके लिए तैयार होना और कम्फर्टेबल महसूस करना। इसके साथ ही इसका सबसे आवश्यक हिस्सा है बर्थ कंट्रोल और कंडोम के प्रयोग को लेकर सावधान रहना ताकि गर्भावस्था और इससे संबंधित अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सके। कुछ लोगों के लिए पहली बार सेक्स करना उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटना है और ऐसा महसूस करना पूरी तरह से सामान्य है। लेकिन, इस दौरान पहली बार सेक्स से जुड़े कुछ सवाल दिमाग में आना भी स्वभाविक है। जानिए, पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है और वर्जिनिटी खोने से पहले आपको किन चीजों के बारे में पता होना चाहिए।

    क्या पुरुषों को वर्जिनिटी खोने के समय दर्द होता है?

    जब आप पहली बार योनि के माध्यम से संभोग करते हैं, उस समय आपको बहुत कुछ महसूस हो सकता है। इससे आपको दर्द भी हो सकता है और आपको अच्छा भी लग सकता है या दोनों हो सकते हैं। इस दौरान पुरुषों को लिंग में दर्द भी हो सकता है। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता। प्राकृतिक रूप से कुछ पुरुषों के अधिक हाइमन टिश्यू हो सकते हैं। यह दर्द या ब्लीडिंग तब हो सकती है जब इन हाइमन में खिंचाव होता है। अगर यह दर्द पहली बार सेक्स के बाद भी ठीक न हो, तो आप अपनी उंगलियों से इन हाइमन टिश्यू  को खींच सकते हैं। इससे दर्द कम हो जाता है। दुर्लभ मामलों में आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। अगर आप पहली बार सेक्स के बाद दर्द या हाइमन में दर्द से चिंतित हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह लें। 

    और पढ़ें:सेक्स को एंजॉय करने के लिए ट्राई करें सेक्स लुब्रिकेंट्स (sex lubricants)

    क्या महिलाओं को पहली बार सेक्स करते हुए दर्द होता है?

    पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है, इसका दूसरा सवाल महिलाओं से जुड़ा है कि पहली बार सेक्स करते हुए महिलाओं को दर्द होता है या नहीं।  महिलाओं को पहली बार सेक्स के दौरान योनि में दर्द होना भी संभव है। अगर आपकी योनि सही से गीली नहीं है तो ऐसा हो सकता है। इसके लिए आप लुब्रीकेंट का प्रयोग कर सकते हैं। यह लुब्रीकेंट आपके सेक्स को अधिक आरामदायक बनाएंगे। 

    जब आप वर्जिनिटी खोती हैं तो इसके बाद ही आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

    हमारे टॉपिक सेक्स के बाद क्या होता है, के इस प्रश्न का उत्तर है, हां। अगर वीर्य योनि के अंदर जाता है तो महिला के गर्भवती होने की पूरी संभावना होती है। चाहे फिर यह आपका पहली बार ही क्यों न हो। अगर वीर्य आपके गुप्तांग के बाहर(vulva) गिर जाए या ऐसी उंगली जिसमे वीर्य लगा हो, वो आपके गुप्तांग को छूती है, तो ऐसी स्थिति में भी आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसलिए अधिकतर लोग कंडोम और अन्य बर्थ कंट्रोल तरीकों का प्रयोग करते हैं ताकि गर्भावस्था से बच सके। 

    क्या ऐसी भी स्थिति हो सकती है जब लिंग योनि में फिट नहीं हो पाता?

    ऐसा हो सकता है, लेकिन यह बेहद दुर्लभ है। योनि बहुत खिंचाव वाली होती है। अधिकांश योनि 3 से 7 इंच लंबी होती हैं। योनि सेक्स और प्रसव के दौरान अच्छे से फैल सकती है। लेकिन कई बार लिंग कुछ योनि में फिट नहीं हो पाते। ऐसे में, यदि कोई लिंग योनि में बहुत गहराई तक जाता है और आपके गर्भाशय ग्रीवा(cervix) या अन्य क्षेत्रों तक पहुंचता है, तो यह महिला के लिए असहज या दर्दनाक हो सकता है। इससे बचने के लिए आप अलग-अलग पोजीशन ट्राई करें। इसके साथ ही धीरे-धीरे और अधिक गहराई में लिंग को न ले जाने से, आप इस स्थिति से बच सकते हैं। 

    और पढ़ें: अपनी ओव्युलेशन अवधि के बारे में जानें, इस ओव्युलेशन कैलक्युलेटर के माध्यम से

    क्या अपने पार्टनर के साथ आप आरामदायक महसूस करते हैं?

    पहली बार हो या दसवीं बार आपका अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल होना बहुत आवश्यक है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कम्फर्टेबल नहीं हैं तो इस दौरान दर्द या कोई अन्य समस्या महसूस होने पर आप उन्हें मना करने से हिचकिचाएंगी। यही नहीं, ऐसे में आप अपनी इच्छाओं को भी अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं कर पाएंगी जिससे आपके लिए यह समय बोरिंग हो सकता है।

    क्या पेनिट्रेशन ही सब कुछ है?

    पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है, अगर आप इस सवाल का उत्तर ढूंढ रहे हैं तो आपके दिमाग में भी यह अवश्य आया होगा कि क्या सेक्स के दौरान  पेनिट्रेशन ही सब कुछ है। इस बात को समझना बहुत जरूरी है कि सेक्स का अर्थ केवल पेनिट्रेशन ही नहीं है। आपको अच्छा महसूस होना और संतुष्ट होना भी आवश्यक है। हर कोई सुरक्षित और संतोषजनक सेक्स कर सकता है। इसके लिए कई सेक्स तकनीकें भी हैं जिन्हें आप पहली बार सेक्स के दौरान ट्राई कर सकते हैं। इसलिए पेनिट्रेशन को लेकर चिंतित न हों।

    [mc4wp_form id=’183492″]

    सुरक्षा भी है जरूरी

    पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है, यह जानना बहुत आवश्यक है। सबसे पहले आप सुरक्षित सेक्स के बारे में जान लें। यही नहीं, आपको सुरक्षा की चीजों के बारे में पता होना चाहिए और प्रयोग करना भी आना चाहिए जैसे कंडोम और लुब्रीकेंट। अपना ध्यान रखने और सुरक्षित रहने को लेकर शर्मिंदा होने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही आपको इससे होने वाले बीमारियों जैसे  एचआईवी या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STDs) आदि के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है।

    पहली बार सेक्स की अवधि क्या होनी चाहिए?

    यह बात पूरी तरह से आप पर और अन्य कई चीजों पर निर्भर करती है। कई युवा शीघ्रपतन (अर्ली ऑर्गैज्म) का अनुभव करते हैं, खासकर यदि वो यौन रूप से अभी एक्टिव हुए हों। लेकिन यह बेहद सामान्य है।

    और पढ़ें:सेक्स मिस्टेक्स (sex mistakes) : यौन संबंध के समय जाने-अनजाने महिलाएं करती हैं ये 9 गलतियां 

    क्या पहली बार सेक्स से पहले फोरप्ले आवश्यक है?

    हां, सेक्स से पहले फोरप्ले महत्वपूर्ण है। इससे न केवल आपका पहली बार का समय रोचक होगा बल्कि नेचुरल लुब्रिकेशन की वजह से आपको संभोग में भी आसानी होगी। इससे आपको कम दर्द भी होगा।

    क्या ऑर्गैज्म तक पहुंचना ही सेक्स का अंत है?

    अगर आप पहली बार सेक्स कर रहे हैं तो आप ऑर्गैज्म तक पहुंचने की अपेक्षा नहीं रखे तो अच्छा है। पहली बार तो आपको केवल अपने पार्टनर के संवेदनशील भागों का पता लगाने और उन क्षणों का मजा लेने के लिए प्रयोग करना चाहिए। खासतौर महिलाओं को ऑर्गैज्म तक पहुंचने में पुरुषों के मुकाबले अधिक समय लगता है। 

    क्या पहली बार इरेक्शन में समस्या आती है?

    हां, पहली बार सेक्स के दौरान आप इरेक्शन में समस्या महसूस कर सकते हैं। लेकिन, यह पूरी तरह से सामान्य है। अपने इस रिश्ते को थोड़ा समय दें, फोरप्ले करें। हो सकता है कि आपको इरेक्शन में इसलिए समय लग रहा है, क्योंकि आप पहली बार को लेकर थोड़ी चिंता और तनाव में हों। इसलिए रिलैक्स हो जाएं और इन पलों का मजा लें।

    सेक्स के दौरान किसी भी समय आप ना कह सकते हैं? 

    अगर आप सेक्स के दौरान कम्फर्टेबल नहीं हैं या आपकी रूचि उसमें नहीं है तो आपको पूरा हक है कि आप अपने मन को बदलते हुए अपने पार्टनर को  न कह दें। इसके साथ ही आपके साथी को भी कोई हक नहीं है कि वो आपको जबरदस्ती कुछ करने को कहे। जीवन के किसी भी समय जब आपको लगे कि आप पहली बार संभोग के लिए तैयार हैं तो उसी समय इसकी पहल करें। 

    और पढ़ें: World Sexual Health Day: यौन संबंध बनाने से पहले और बाद जरूर करें इन नियमों का पालन

    पहली बार सेक्स के बाद शरीर में बदलाव आता है?

    नहीं, पहली बार या उसके बाद भी सेक्स के बाद शरीर में कोई बदलाव नहीं आता। हालांकि कुछ अस्थायी परिवर्तन आप महसूस कर सकते हैं जैसे योनि के आसपास सूजन, लिंग में इरेक्शन, सांस का तेज होना, पसीना आदि। लेकिन यह सब अस्थायी है और जल्दी ही ठीक हो जाते हैं।

    पहली बार सेक्स के बाद क्या होता है इस बात का जवाब तो आपको मिल ही गया होगा। लेकिन पहली बार के जोश में अपनी इच्छाओं को नजरअंदाज न करें। आपकी भी कुछ खास इच्छाएं होगी। उन्हें अपने साथी को बताने से पीछे न हटें। इस रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप अपने साथी के साथ अपने दिल की हर बात शेयर करें ताकि पहली बार संभोग का आपका अनुभव सबसे अच्छा हो।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा एक्स्पर्टली रिव्यूड

    डॉ. पूजा दाफळ

    · Hello Swasthya


    Anu sharma द्वारा लिखित · अपडेटेड 16/06/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement