6.मेथी के बीज
मेथी के बीज में फायटोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा सोर्स होते हैं। इनमें फॉस्फोरस, आयरन, मैंगनीज और कॉपर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये वात (दर्द आदि) रोगों की बेहतरीन दवा है।
फायदे-
- जोड़ों के दर्द के मरीजों रोज को इसकी सब्जी बनाकर खाना चाहिए। इससे काफी राहत मिल सकती है।
- मधुमेह और मोटापे के रोगियों को इसका चूर्ण खाने से फायदा मिल सकता है।
हेल्दी बीजों का उपयोग कैसे करें?
ये बात जानना बेहद जरूरी है। आपको बता दें कि खाने योग्य बीजों को हमें कच्चा ही खाना चाहिए। गर्मी के संपर्क में आने पर ये हेल्दी बीज टॉक्सिन सब्टेंस प्रोड्यूस करते हैं। बीजों को रोस्ट करने से भी उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हमें बीजों को उनके नैचुरल रूप यानी कि कच्चे रूप में ही खाना चाहिए। हम उन्हें अन्य खाद्य पदार्थों के साथ बेशक खा सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरे तरह रोस्ट करना और चॉकलेट में डूबोकर या उन्हें तलकर साथ खाना सही नहीं है। इससे हमें कोई फायदा नहीं पहुंचेगा।
साथ ही एक बात जरूर याद रखें कि सभी को आयुर्वेदिक खाद्य सूट नहीं करते इसलिए इन्हें अपनी डायट का हिस्सा बनाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और हेल्दी बीज से संबंधित जानकारियां मिल गई होंगी। अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपके मन में अन्य कोई सवाल हैं तो आप हमारे फेसबुक पेज पर पूछ सकते हैं। हम आपके सभी सवालों के जवाब आपको कमेंट बॉक्स में देने की पूरी कोशिश करेंगे। अपने करीबियों को इस जानकारी से अवगत कराने के लिए आप ये आर्टिकल जरूर शेयर करें।