backup og meta

नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान : मांसाहारी लोगों को वजन कम करने के लिए नहीं फॉलो करना पड़ेगा वेजिटेरियन डायट चार्ट

के द्वारा मेडिकली रिव्यूड Dr. Pooja Bhardwaj


Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/10/2021

    नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान : मांसाहारी लोगों को वजन कम करने के लिए नहीं फॉलो करना पड़ेगा वेजिटेरियन डायट चार्ट

    फिट रहने के लिए लोग अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। कुछ लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, तो कुछ लोग डाइटिंग शुरू कर देते है। वैसे वजन संतुलित रखने या फिर कम करने के लिए ज्यादातर लोग सिर्फ फल, जूस या वेजिटेरियन खाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, यह सोच गलत है कि वजन संतुलित रखने के लिए सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाना चाहिए। अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं आप, तब भी वजन घटा सकते हैं। तो बिना देर किए जाने अपना नया नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान, जिससे वेट लॉस में भी आसानी होगी।

    वजन कम करना क्यों जरूरी है?

    लोगों में बढ़ता मोटापा या ओबेसिटी (obesity) आज बड़ी समस्या है। वजन बढ़ने से कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज (मधुमेह), हार्ट डिजीज (heart disease) आदि का खतरा बढ़ जाता है। कॉर्पोरेट फिटनेस रिपोर्ट 2019 के अनुसार भारत में हर दस में छह लोग मोटापे से ग्रसित हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटापा या वजन घटाने की जरूरत होती है।

    और पढ़ें : डायटिंग की जरूरत नहीं, इन टिप्स से आसानी से घटाएं बढ़ता वजन

    नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार आहार चाहे जैसा भी हो, बस डायट का सीमित और संतुलित होना जरूरी होता है। अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं तब भी आपका वजन कम हो सकता है वो भी बिना नॉन वेज छोड़े। मीट, सीफूड, चिकन या अंडों में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं लेकिन, कुछ में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट (saturated fat) भी होता है जो नुकसानदेह हो सकता है। नॉनवेज खाने से बॉडी को सिर्फ फैट ही नहीं बल्कि विटामिन (vitamin) भी मिलते हैं। 

    मीट खाने वाले लोग नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान में कुछ बदलाव करके अपनी वजन कम करने की मुराद को भी पूरा कर सकते हैं। डायट से जुड़े एक्सपर्ट बताते हैं कि नॉनवेज एक दिन छोड़कर (अल्टरनेट डे) खाना चाहिए। नॉनवेज हर दिन खाने से शरीर में गर्मी बहुत बढ़ सकती है। इस वजह से चेहरे पर पिंपल भी हो सकते हैं। इसलिए, एक दिन में एक बार से ज्यादा नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। 

    और पढ़ें : प्रेग्नेंसी के दौरान अपनाएं ये साउथ इंडियन डायट प्लान, नॉनवेज और वेज दोनों है ऑप्शन

    वजन कम करने के लिए नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान क्या है? (Non vegetarian diet plan for weight loss)

    • सुबह की शुरुआत जेस्मिन की चाय, तुलसी की चाय, नींबू पानी या फिर हल्का गर्म पानी (बिना चीनी, शहद और नमक) पीने से फायदा मिल सकता है।   
    • ब्रेकफास्ट में ब्राउन ब्रेड सैंडविच, दो अंडे, छांछ या फिर बिना मलाई वाला दूध का नियमित रूप से सेवन किया जा सकता है।  
    • ब्रेकफास्ट के बाद और लंच से पहले नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान में संतरा या कोई मौसमी फल और छांछ और रोस्टेड चना (roasted pea)खा सकते हैं। 
    • लंच में चपाती/ मिस्सी रोटी/ मिक्स्ड हरी सब्जियों का स्टफ्ड पराठा, चिकेन करी/ फिश करी, रायता और सलाद शामिल कर सकते हैं।    
    • नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान में शाम को चिकन सूप या फिर ग्रीन टी और फाइबर युक्त बिस्किट खाया जा सकता है।  
    • रात में नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान में बॉयल्ड चिकन (boiled chicken) या रोस्टेड चिकन (roasted chicken) और मिक्स्ड सलाद खा सकते हैं। आप चाहें तो ओट्स और दूध या फिर दलिया और मिक्स्ड सलाद (mixed salad) का सेवन भी कर सकते हैं। 
    • नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान में रात को सोते समय टोंड मिल्क (toned milk) पीने की आदत डालें। 
    • नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करने के साथ-साथ दो से तीन लीटर पानी नियमित रूप से पिएं। 

    और पढ़ें : वजन कम करने (Weight Loss) के लिए सोना है जरूरी

    नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान के साथ अपनाएं वेट लॉस टिप्स (weight loss tips)

    अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान करने के साथ ये जरूरी टिप्स भी याद रखें-

    • वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करनी जरूरी है। इसलिए, डायट चार्ट के साथ नियमित रूप से वर्कआउट करें। इससे न सिर्फ आपका मोटापा कम होगा बल्कि बॉडी टोंड भी होगी। 
    • डाइट प्लान अपनाने के पहले एक बार डायट एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। डाइट प्लान के साथ-साथ शरीर को तंदुरुस्त भी रखना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह शाम एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज से बॉडी फिट रहती है।  
    • कार्डियो एक्सरसाइज (जॉगिंग, पॉवर वॉकिंग, दौड़ना, साइकिलिंग या हाइकिंग आदि) करना कैलोरी बर्न करने के साथ ही शारीरिक और मेंटल हेल्थ (mental health) में भी सुधार लाएगी।
    • वजन कम करने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी है। जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं उनकी बॉडी का सिस्टम ही डिस्टर्ब हो जाता है। फिर हॉर्मोन्स भी असंतुलित हो जाते हैं। नतीजन, मोटापा बढ़ने लगता है।
    • नाश्ता (breakfast) कभी भी स्किप नहीं करने चाहिए। सुबह का नाश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह पूरे दिन काम करने की एनर्जी देता है। इसलिए, इसे नजरअंदाज न करें। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म (metabolism) बना रहेगा और वजन भी कम होगा
    • वजन घटाना है तो सबसे अहम बात है कि डिनर रात में जितनी जल्दी हो कर लेना चाहिए कर ताकि सोने से पहले खाने को डाइजेस्ट होने के लिए समय मिल सके। हो सके तो डिनर आठ बजे से पहले करें।
    • केक, कुकीज (cookies), पेस्ट्री, कपकेक्स, मफिंस, ब्रेड, साल्टी फूड (salty foods), स्नैक फूड (snack food), फ्रेंच फ्राइज (french fries), पोटैटो चिप्स (potato chips) आदि को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अगर आप इन फूड्स को खाना नहीं छोड़ेंगे तो आपका वेट लॉस डायट प्लान फेल हो जाएगा।
    • नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान फॉलो करने के साथ ही पैदल चलने की भी आदत डालें। कम दूरियों के लिए गाड़ी लेने की आदत को छोड़ दे। पैदल चलना कैलोरी बर्न का एक आसान तरीका है। यह वजन कम करने में मदद करेगा।
    • शुगरी पदार्थों से दूर रहें।
    • अगर आपको वजन कम (weight loss) करना है, तो आपको डायट सोडा (diet soda) और कोल्ड ड्रिंक्स (cold drinks) का सेवन बंद कर दें।
    • एक शोध से पता चला है कि नियमित रूप से प्रतिदिन खाना खाने के आधे घंटे पहले 500 ml पानी पीने से आप 44% तक वजन कम कर सकते हैं।

    और पढ़ें : एथलीट्स से जिम जाने वालों तक, जानिए कैसे व्हे प्रोटीन आपके रूटीन में हो सकता है एड

    मांसाहारी लोग ऊपर बताई गई नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान के साथ वेट लॉस करने के उपाय भी फॉलो करें। तो देर किस बात की, आज से ही हो जाइए शुरू। फिर देखें कितनी आसानी आपका वजन कम होगा। ध्यान रहे कि सबके लिए वजन कम करने के लिए नॉन वेजिटेरियन डायट प्लान अलग-अलग होगा। इसलिए, अपने डायट एक्सपर्ट के अनुसार बताया गया डायट चार्ट फॉलो करें।

    डिस्क्लेमर

    हैलो हेल्थ ग्रुप हेल्थ सलाह, निदान और इलाज इत्यादि सेवाएं नहीं देता।

    के द्वारा मेडिकली रिव्यूड

    Dr. Pooja Bhardwaj


    Nidhi Sinha द्वारा लिखित · अपडेटेड 18/10/2021

    advertisement iconadvertisement

    Was this article helpful?

    advertisement iconadvertisement
    advertisement iconadvertisement